Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

6/10/2022

इन लोगों को नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस

   
                           
   

इन लोगों को नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस


Sugarcane Juice Side Effects: गन्ने के जूस को यूं तो गर्मियों में खूब पिया जाता है, लेकिन कुछ स्थितियों में इसे पीने से खासा परहेज करना जरूरी है




खास बातें

* गन्ने के जूस के कुछ नुकसान हो सकते हैं.


* ज्यादा देर रखे रहने पर यह टॉक्सिक हो सकता है.


* पेट दर्द में भी करना चाहिए परहेज.


Sugarcane Juice Disadvantages: इस चिलचिलाती गर्मी में आखिर कौन गन्ने के जूस से दूर रह सकता है. ठंडे-ठंडे रसभरे गन्ने के जूस का आनंद आखिर कौन नहीं उठाना चाहता. लेकिन, हर किसी की सेहत के लिए गन्ने का जूस (Sugarcane Juice) अच्छा ही हो ऐसा जरूरी नहीं है. कुछ लोगों के लिए गन्ने का जूस (Ganne ka juice)  परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है. हालांकि, गन्ने के जूस को गर्मियों से होने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए अच्छा कहा जाता है, फिर भी कुछ लोगों को इस जूस को पीने से परहेज करना चाहिए.


इन लोगों को नहीं पीना चाहिए गन्ने का जूस | These People Shouldn't Drink Sugarcane Juice


अगर आप उन लोगों में से हैं जो वजन कम (Weight Loss) करने की कोशिश में हैं तो आपको रोजाना गन्ने का जूस पीने से परहेज करना चाहिए. गन्ने के जूस में कैलोरी की अधिक मात्रा पायी जाती है, साथ ही इसमें नेचुरल शुगर की भी हाई मात्रा होती है.


नींद आने में दिक्कत

जिन लोगों को नींद आने में दिक्कत होती है उन्हें गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए. गन्ने के जूस में पोलीकोसनोल पाया जाता है. इस कंपाउंड से सिर घूमने और नींद ना आने की दिक्कत हो सकती है. 


कैविटी 

दांतों में कैविटी (Cavities) होने पर मीठी चीजों के सेवन से खासा दूर रहा जाता है. गौरतलब है कि गन्ने के जूस में नेचुरल शुगर की अत्यधिक मात्रा होती है जिस चलते यह स्वाद में मीठा होता है. इस कारण जिन लोगों को दांतों में कैविटीज की दिक्कत है उन्हें गन्ने के जूस को पीने से बचना चाहिए.


पेट दर्द 

गन्ने के जूस को पेट दर्द और दस्त की दिक्कत में नहीं पीना चाहिए. खासकर इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि गन्ने का जूस ताजा-ताजा ही पिया जाए. जूस निकालने के 20 से 25 मिनट बाद ही गन्ने का जूस ओक्सिडाइज हो जाता है और पेट के लिए टॉक्सिक साबित होता है.  



अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. हमारी पोस्ट इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know