Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

अपडेट न्युज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
अपडेट न्युज लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

12/04/2021

12/04/2021

महेमान नवाजी में ओमिक्रॉन के ख़तरे को न्योता : मंगोलिया से आए 23 Vip महेमनो। को 10 दिन क्वारैंटाइन करना था , पर प्रशासन ने नहीं किया

महेमान नवाजी में ओमिक्रॉन के ख़तरे को न्योता मंगोलियासे आए 23 Vip महेमनो को 10 दिन क्वारैंटाइन करना थापर प्रशासन ने नहीं किया


Updates: 4/12/2021 , Saturday 9:59 am




कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर एक तरफ विदेशी फ्लाइट बंद करने पर मंथन चल रहा है तो दूसरी तरफ विदेशियों की मेहमान नवाजी हो रही है। विदेशियों की यह मेहमान नवाजी कोरोना को लेकर बिहार में भारी पड़ सकती है। गृह मंत्रालय ने विदेशियों और विदेश यात्रा से आने वालों के लिए गाइडलाइन जारी की है, लेकिन इससे दरकिनार कर गया में विदेशियों की मेहमान नवाजी हो रही है। गुरुवार को मंगोलिया से मेहमानों का शिष्टमंडल गया पहुंचा। 10 दिन के क्वारैंटाइन के बजाए विदेशी मेहमानों की निगेटिव जांच रिपोर्ट पर ही महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश दे दिया गया है।


जानिए, क्या है विदेशियों को लेकर नियम 


कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर गृह मंत्रालय भारत सरकार ने जो आदेश जारी किया है उसके मुताबिक जो भी विदेशी भारत में आएंगे या फिर विदेश यात्रा से भारत में आते हैं उन्हें 10 दिनों तक सेल्फ क्वारैंटाइन होना है। बिहार में जो भी यात्री विदेश से आ रहे हैं, उनके लिए यही नियम बनाया गया है। विदेशियों को लेकर तो और भी अलर्ट किया गया है।


जानिए, क्या कहते हैं जिम्मेदार


बोध गया मामले में जब SDM इंद्रवीर से बात की गई तो उन्होंने कहा, 'विदेश से आने वाले मेहमानों के लिए 72 घंटे पहले की RT-PCR रिपोर्ट हर हाल में अनिवार्य है। उस रिपोर्ट में वह निगेटिव आते हैं तो उन्हें उनके गंतव्य तक जाने दिया जाएगा। उन्हें क्वारैंटाइन नहीं किया जाएगा।' वहीं, जब गृह विभाग के आदेश की बात की गई तो SDM ने कहा, 'ऐसा नहीं है। ऐसा तो पॉजिटिव रिपोर्ट के लिए आदेश है।'


इसी मामले में जब सिविल सर्जन डॉ केके राय से बात की गई तो उन्होंने कहा, 'पॉजिटिव आने वाले विदेशी को क्वारैंटाइन किया जाना है।' उनसे कहा गया कि यह पॉजिटिव वालों को तो आप क्वारैंटाइन करेंगे ही, लेकिन जो निगेटिव आ रहे हैं, उनके लिए क्या आदेश हैं? इस सवाल पर सिविल सर्जन का कहना था, 'हमें ठीक से याद नहीं आ रहा है। शायद एक बार वीसी हुई थी, तो उसमें बताया गया था कि निगेटिव आने वाले विदेशी को भी सात दिनों के लिए क्वारैंटाइन किया जाना है। पूरी जानकारी DPM नीलेश कुमार से पूछ लीजिए।'


सिविल सर्जन ने कहा- विदेश से आने वाला हर यात्री विदेशी 


सिविल सर्जन का कहना है, 'विदेश से आनेवाला हर कोई विदेशी होता है। हम लोगों को अधिक फोकस अफ्रिकन कंट्री से आने वाले पर करना है। विदेशी तो नेपाल से आने वाले भी होते हैं। विदेशी कई तरह के हैं।' इस जवाब पर जब उनसे मंगोलिया से आए मेहमानों की जांच और क्वारैंटाइन के बाबत सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया, 'आज सुबह ही उनकी RT-PCR जांच हुई है।'


DM के CUJ नंबर पर भी नहीं मिला जवाब 


गया के DM के मोबाइल नंबर 9473191244 पर कॉल किया गया और इस सवाल का जवाब पूछा गया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला है। पहले तो बताया गया कि OSD से बात कीजिए, लेकिन फिर कहा गया कि उन्हें ध्यान नहीं है। सवाल के जवाब के लिए जब बार-बार यह पूछा गया कि किससे बात की जाए, तो बताया गया कि उनके फोन पर कॉल आ रही है। यह कहकर फोन काट दिया गया। 


गया में ऐसे हुई मेहमान नवाजी 


कोरोना की दूसरी लहर के बाद पहली बार शुक्रवार सुबह विदेशी मेहमानों का शिष्टमंडल महाबोधि मंदिर पहुंचा। मंगोलिया संसद के अध्यक्ष जंदनशतर के नेतृत्व में आए 23 सदस्यीय शिष्टमंडल ने महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में बुद्ध को नमन किया और मत्था टेका। इसके बाद दी- होली ट्री के नीचे आसन लगाकर ध्यान साधना की। बुद्ध की तपोस्थली ढुंगेश्वरी गुफा में मत्था टेका व ढुंगेश्वरी पवर्त की हसीन वादियों का लुत्फ उठाया।

9/16/2021

9/16/2021

गुजरात में आज नए मंत्रिमंडल का गठन:27 विधायक बनेंगे मंत्री, शपथ ग्रहण दोपहर 1.30 बजे;

गुजरात में आज नए मंत्रिमंडल का गठन : 27 विधायक बनेंगे मंत्रीशपथग्रहण दोपहर 1.30 बजे;


Update : 16/9/2021 11:00 Am


गुजरात में आज नए मंत्रिमंडल का गठन:27 विधायक बनेंगे मंत्री, शपथ ग्रहण दोपहर 1.30 बजे; रुपाणी कैबिनेट में शामिल रहे सभी दिग्गज बाहर होंगे





गुजरात में मुख्यमंत्री बदलने के बाद नए मंत्रिमंडल को लेकर कलह जारी है। सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के शपथ ग्रहण के ठीक दो दिन बाद मंत्रिमंडल का गठन होना था, लेकिन BJP के वरिष्ठ नेताओं की नाराजगी की वजह से मंगलवार को टाल दिया गया था। इसके बाद रात भर विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के बीच बैठकों का दौर जारी रहा और बुधवार को शपथ ग्रहण की खबर आई, लेकिन एक बार फिर टाल दी गई।

अब कहा जा रहा है कि आज दोपहर 1.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। इसमें सभी पुराने मंत्रियों को हटाया जाएगा और 27 नए विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा। तीन महिला विधायकों- संगीता पाटिल, मनीषा वकील और निमाबेन आचार्य को भी कैबिनेट में शामिल किए जाने की चर्चा है, हालांकि मंत्रिमंडल में महिलाओं की संख्या ज्यादा भी हो सकती है।





वहीं अब नाराजगी के बीच मान-मनौव्वल जारी है। ऐसा बताया जा रहा है कि नाराज साथियों को मनाने का जिम्मा पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को दिया गया है, लेकिन CM भूपेंद्र पटेल की नई टीम को लेकर रुपाणी और पूर्व उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल खुद ही नाराज हैं।

दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल पूरा मंत्रिमंडल नया चाहते हैं। कैबिनेट में महिलाओं की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। रुपाणी सरकार में शामिल रहे 11 कैबिनेट मंत्रियों में से सिर्फ दिलीप ठाकोर, गणपत वसावा और जयेश रादडिया को ही नए मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की उम्मीद है।

BJP अध्यक्ष के बंगले पर विधायकों की आवाजाही जारी

गुजरात BJP प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के बंगले पर बुधवार को भी विधायकों की आवाजाही बनी रही। इनमें से हर्ष सिंघवी, मनीषा वकील, मनीषा सुधार, सांसद रामभाई मोकरिया और विधायक गोविंद पटेल की सीआर पाटिल से काफी देर तक चर्चा हुई। मुलाकातों के इस सिलसिले को देखते हुए कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।

पुराने मंत्रियों को भी 'नो रिपीट' की आशंका, दफ्तर खाली करने लगे

मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण के पहले ही पुराने मंत्रियों ने अपने आवास और ऑफिस खाली करने शुरू कर दिए हैं। उन्हें 'नो रिपीट' की आशंका है। दरअसल, नए मंत्रियों की घोषणा और शपथ ग्रहण के बाद जल्द से जल्द ऑफिस खाली करने होंगे। इसलिए कई पुराने मंत्री पहले ही ये काम पूरा कर रहे हैं।

जाति समीकरणों को भी ध्यान में रखा जाएगा

BJP से जुड़े एक वरिष्ठ नेता का कहना है भूपेंद्र पटेल नए मुख्यमंत्री हैं, इसलिए उनकी टीम में भी नए सदस्यों के जुड़ने की संभावना ज्यादा है। पहले कहा जा रहा था कि उनकी कैबिनेट में कुछ वरिष्ठ मंत्री होंगे, लेकिन अब ऐसा नहीं लग रहा। विधानसभा चुनाव को देखते हुए जातिगत और क्षेत्रीय समीकरणों को भी ध्यान में रखा जाएगा।


इन विधायकों को बनाया जा सकता है मंत्री

* निमाबेन आचार्य- भुज

* जगदीश पटेल- अमराईवाड़ी

* शशिकांत पंड्या- दीसा

* ऋषिकेश पटेल- विसनगर

* गजेंद्र सिंह परमार-प्रांतिज

* गोविंद पटेल- राजकोट

* आरसी मकवाना- महुवा

* जीतू वरानी- भावनगर

* पंकज देसाई- नडियाड

* कुबेर डिंडोर- संतरामपुर

* केतन इनामदार- सावली

* मनीषा वकील- वडोदरा

* दुष्यंत पटेल- भरूच

* संगीता पाटिल- सूरत

* नरेश पटेल- गणदेवी

* कनुभाई देसाई- पारदी

7/29/2021

7/29/2021

पढ़े गुरुवार सुबह की 5 बड़ी ख़बरें : News wrap

पढ़े गुरुवार सुबह की बड़ी ख़बरें : News wrap


उपडेट 10:30 am 29 July 2021






(1)  टोक्यो ओलंपिक का आज 7वां दिन है. भारत के लिए आज का दिन शानदार रहा है. भारत को आज तीरंदाजी, हॉकी, बैडमिंटन और बॉक्सिंग में जीत मिली है. तीरंदाज अतनु दास पुरुष व्यक्तिगत के अंतिम 8 में जगह बना लिए हैं.


(2)  भारत के लिए आज का दिन बेहतरीन रहा है. बॉक्सिंग में भी जीत मिली है. बॉक्सर सतीश कुमार ने 91 किलो वर्ग के अंतिम-16 के मुकाबले में जमैका के रिकार्डो ब्राउन को मात दे दी है. उन्होंने 4-1 से ये मुकाबला अपने नाम किया. सतीश ने पहला राउंड 5-0, दूसरा और तीसरा 4-1 से जीता. 


(3)  भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने टोक्यो खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. गुरुवार को खेले गए रांउड-16 के मुकाबले में उन्होंने डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को 21-15, 21-13 से मात दी.


(4)  महाराष्ट्र में कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना ने एक साथ आकर बीजेपी को सत्ता में आने से रोक दिया था, लेकिन उत्तर प्रदेश में इस तिकड़ी के दो अहम सदस्य भी साथ नहीं आ पा रहे हैं. यूपी में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गठजोड़ बनाए जाने लगे हैं.


(5)  जम्मू कश्मीर और हिमाचल के पहाड़ी इलाके इस वक्त कुदरत के कहर से कांप रहे हैं. बुधवार को देश के कुछ हिस्सों में अचानक आई बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं ने 22 लोगों की जान ले ली.

7/29/2021

Tokyo olympics: सिंधु ज़ोरदार फ़्रॉम में,डेनमार्क की मिया को। हरा पहोचि क्वार्टर फ़ाइनल में

Tokyo olympics: सिंधु ज़ोरदार फ़्रॉम मेंडेनमार्क की मिया को हरा पहोचि क्वार्टर फ़ाइनल में


Updated 10:00 am 29 July 2021






भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने टोक्यो खेलों में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. गुरुवार को खेले गए रांउड-16 के मुकाबले में उन्होंने डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट को 21-15, 21-13 से मात दी. बैडमिंटन में भारत की एकमात्र बची उम्मीद सिंधु ने महज 41 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम कर लिया. अब क्वार्टर फाइनल में सिंधु का सामना अकाने यामागुची (जापान) और किम गा उन (दक्षिण कोरिया) के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा. 


पहले गेम की शुरुआत में सिंधु ने बेहतरीन फॉर्म दिखाते हुए अंतराल के समय 11-6 की बढ़त ले ली. इसके बाद डेनिश खिलाड़ी ने वापसी करते हुए सिंधु की बढ़त को काफी कम कर दिया. इस दौरान मिया ने सिंधु के लेफ्ट साइड पर अटैक करते हुए कुछ बेहतरीन प्वाइंट्स बटोरे. सिंधु ने लगातार पांच अंक हासिल कर पहला गेम 22 मिनट में जीत लिया. 


दूसरे गेम में भी सिंधु ने शानदार शुरुआत करते 5-0 की बढ़त ले ली. इस बढ़त को बरकरार रखते हुए सिंधु गेम अंतराल के समय 11-6 से आगे हो गईं. फिर सिंधु ने कुछ बेहतरीन स्मैश लगाते हुए स्कोर 20-11 कर दिया. हालांकि मिया ने इसके बाद दो प्वाइंट जरूर हासिल किए, लेकिन वह मैच में वापसी करने के लिए नाकाफी था. अंततः सिंधु ने 19 मिनट में दूसरा गेम जीतकर मैच अपने नाम कर लिया.






इस जीत के साथ ही वर्ल्ड नंबर-7 सिंधु ने मियां ब्लिचफेल्ट के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 5-1 कर लिया है. इससे पहले सिंधु को डेनमार्क की इस खिलाड़ी के खिलाफ चार मुकाबलों में जीत नसीब हुई थी. वहीं, दुनिया की 12वें नंबर की खिलाड़ी मियां ब्लिचफेल्ट को सिंधु के खिलाफ इकलौती जीत इस साल थाईलैंड ओपन में मिली थी. 


सिंधु से टोक्यो ओलंपिक में भी पदक की उम्मीद की जा रही है. रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट सिंधु ने ग्रुप-जे में शीर्ष पर रहकर नॉकआउट के लिए क्वालिफाई किया था. रविवार को अपने पहले मुकाबले में सिंधु ने इजरायल की सेनिया पोलिकारपोवा को आसा कानी से 21-7, 21-10 से हराया था. इसके बाद बुधवार को अपने आखिरी ग्रुप मैच में उन्होंने हॉन्गकॉन्ग की च्युंग एनगान यी को 21-9, 21-16 से मात दी थी.


ऐसा रहा सिंधु-मिया का खेल


सिंधु ने शुरू से ही शानदार खेल दिखाया. उन्होंने गजब की तेजी और मूवमेंट दिखाई और अपने स्मैश तथा क्रॉस कोर्ट रिटर्न से मिया को काफी परेशान किया. लंबी रैलियों में भी सिंधु का ही दबदबा देखने को मिला. मिया ने काफी सहज गलतियां कीं. उन्होंने अपने दमदार स्मैश से सिंधु को परेशान किया, लेकिन कई शॉट बाहर मारकर दुनिया की 7वें नंबर की खिलाड़ी को दबाव से निकलने का मौका भी दिया.

मिया के खिलाफ सिंधु ने शुरुआती दो अंक गंवाए, लेकिन इसके बाद लगातार चार अंक के साथ 4-2 की बढ़त हासिल कर ली. मिया को सिंधु के रिटर्न को उठाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जबकि उन्होंने कुछ शॉट बाहर भी मारे, जिससे सिंधु ने 8-4 की बढ़त बनाई. ब्रेक के समय सिंधु 11-6 से आगे थीं.


सिंधु ने अपनी बढ़त को 13-6 तक पहुंचाया, लेकिन मिया ने लगातार पांच अंक के साथ स्कोर 11-13 कर दिया. सिंधु ने 16-12 की बढ़त बनाई, लेकिन मिया ने दो दमदार स्मैश और ड्रॉप शॉट के साथ स्कोर 15-16 करके भारतीय खिलाड़ी की बढ़त को सिर्फ एक अंक तक सीमित कर दिया. मिया ने हालांकि इसके बाद तीन शॉट बाहर मारे और एक नेट पर उलझाया, जिससे सिंधु ने पहला गेम 22 मिनट में 21-15 से जीत लिया.


दूसरे गेम में सिंधु शुरू से ही हावी दिखीं. उन्होंने लगातार पांच अंक के साथ 5-0 की बढ़त बनाई. मिया ने इस बीच अपनी सर्विस पर गलतियां कीं, लेकिन कुछ हद तक वापसी करते हुए स्कोर 6-9 करने में सफल रहीं. सिंधु ने हालांकि लगातार दो क्रॉस कोर्ट रिटर्न से अंक जुटाकर ब्रेक तक 11-6 की बढ़त बना ली.

सिंधु के रिर्टन शानदार थे, लेकिन उन्होंने बीच-बीच में कुछ सहज गलतियां भी कीं और नेट पर शॉट मारे. सिंधु हालांकि रैली में लगातार दबदबा बनाने में सफल रहीं, जिससे उन्होंने 16-10 की बढ़त बना ली.

सिंधु ने 16-11 के स्कोर पर लगातार चार अंक के साथ नौ मैच प्वाइंट हासिल किया. मिया ने दो मैच प्वाइंट बचाए, लेकिन सिंधु ने क्रॉस कोर्ट ड्रॉप शॉट के साथ मैच अपने नाम कर लिया.

7/25/2021

7/25/2021

Tokyo Olympics : Gymnast प्रणति नायक फ़ाइनल में जगा बनाने से चुकी

Tokyo Olympics : Gymnast प्रणति नायक फ़ाइनल में जगा बनाने से चुकी


Update 3:05 pm, 25 july 2021






टोक्यो ओलंपिक में भारत की अकेली जिम्नास्ट प्रणति नायक कलात्मक जिम्नास्टिक (Artistic Gymnastics) स्पर्धा के ऑलराउंड फाइनल्स में जगह बनाने में असफल रहीं. पश्चिम बंगाल की 26 साल की प्रणति ने चार वर्गों (फ्लोर एक्सरसाइज, वॉल्ट, अनइवन बार और बैलेंस बीम) में कुल 42.565 अंक बनाए. वह दूसरे सब डिविजन के बाद 29वें स्थान पर रहीं.


पांच सब डिविजन से शीर्ष 24 जिम्नास्ट ऑलराउंड फाइनल में जगह बनाते हैं, जो 29 जुलाई को होगा. हर वर्ग के शीर्ष 8 जिम्नास्ट व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में खेलेंगे जो एक से तीन अगस्त तक होगी.


प्रणति सभी में निचले हाफ में रहीं. उन्होंने फ्लोर में 10. 633 स्कोर किया, जबकि वॉल्ट में उनका स्कोर 13.466 रहा. अनइवन बार में 3.033 और बैलेंस बीम में स्कोर 9.433 रहा.


प्रणति को ओलंपिक की तैयारी के लिए समय ही नहीं मिला, क्योंकि चीन में 29 मई से एक जून तक होने वाली नौवीं सीनियर एशियाई चैम्पियनशिन रद्द होने के बाद उन्हें महाद्वीपीय कोटे से प्रवेश मिला था. उन्होंने 2019 एशियाई कलात्मक जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में वॉल्ट में कांस्य जीता था.

7/22/2021

7/22/2021

इस राशि पर चल रहा है शनि साढ़े साती का दूसरा चरण, रहें सतर्क, जानिए कब मिलेगी इससे मुक्ति

इस राशि पर चल रहा है शनि साढ़े साती का दूसरा चरणरहेंसतर्कजानिए कब मिलेगी इससे मुक्ति


शनि साढ़े साती (Shani Sade Sati) की गणना चंद्र राशि पर आधारित होती है। जिन जातकों की कुंडली में शनि शुभ स्थिति में होते हैं उनके लिए शनि साढ़े साती फलदायक साबित होती है। जानिए किस राशि पर चल रहा है शनि साढ़े साती का दूसरा चरण और कब मिलेगी इन्हें इससे मुक्ति?


Updated: July 22, 2021 10:20 am




वर्तमान में शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं साथ ही इसी राशि में वक्री भी हैं।


Shani Sade Sati On Makar: शनि ग्रह की साढ़े सात साल तक चलने वाली दशा को शनि साढ़े साती कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र अनुसार शनि ग्रह सौरमंडल में मौजूद सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। इन्हें एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने में लगभग ढाई साल का समय लगता है। शनि साढ़े साती की गणना चंद्र राशि पर आधारित होती है। जिन जातकों की कुंडली में शनि शुभ स्थिति में होते हैं उनके लिए शनि साढ़े साती फलदायक साबित होती है। जानिए किस राशि पर चल रहा है शनि साढ़े साती का दूसरा चरण और कब मिलेगी इन्हें इससे मुक्ति?



शनि साढ़े साती क्या है: शनि देव को कर्मदेव भी कहते हैं जो आपको कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनि ग्रह किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली के बारहवें, पहले और दूसरे और जन्म के चंद्र के ऊपर से होकर गुजरे तो उसे शनि साढ़े साती कहते हैं। इसके तीन चरण होते हैं। तीनों चरणों में दूसरा चरण सबसे अधिक कष्टकारी माना जाता है। पहले चरण में व्यक्ति को आर्थि परेशानियों का सामना करना पड़ता है, दूसरे चरण में आर्थिक के साथ पारिवारिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। वहीं तीसरे चरण में कष्ट कुछ कम होने लगते हैं। इस चरण में शनि व्यक्ति को अपनी भूल सुधारने का मौका देते हैं।


शनि साढ़े साती के दूसरे चरण से रहें सतर्क: वर्तमान में शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं साथ ही इसी राशि में वक्री भी हैं। मकर वालों पर शनि साढ़े साती का दूसरा चरण चल रहा है। शनि के राशि बदलने तक का समय आपके लिए बेहद ही कष्टकारी साबित हो सकता है। 29 अप्रैल 2022 में शनि जब कुंभ राशि में प्रवेश कर जायेंगे तो आपको कुछ राहत मिल सकती है। शनि के इस चरण में मकर वालों को मानसिक तनाव काफी रहेंगे। शारीरिक रोगों का सामना भी करना पड़ सकता है। धन हानि होने के आसार रहेंगे। मित्रों और परिवार वालों का साथ कम मिलेगा। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी।

7/01/2021

7/01/2021

महेगाई वाली जुलाई काटेगी जेब ! आज से अमुल दूध- LPG सिलेंडर महंगा , बेंक सर्विस का चार्ज भी बढ़ा

महेगाई वाली जुलाई काटेगी जेब आजसे अमुल दूध- LPG सिलेंडर महंगाबेंक सर्विस का चार्ज भी बढ़ा


01 july 2021 Thursday 10:45 AM





कोरोना काल के बीच रोजगार का संकट बना हुआ है और इस बीच अब आम आदमी पर महंगाई की मार भी पड़ रही है. पेट्रोल और डीज़ल के दामों में पहले ही लगातार बढ़ोतरी हो रही है. अब आज से यानी नया महीना शुरू होते ही कई और चीज़ों के दाम बढ़ रहे हैं, जो खर्चा बढ़ाने वाला है. दूध हो या फिर बैंक की किसी सर्विस का चार्ज, जुलाई में सब महंगा हो रहा है.


महंगा हो गया अमूल का दूध


अमूल दूध के दाम आज से बढ़ रहे हैं, दिल्ली हो या महाराष्ट्र या फिर यूपी-गुजरात एक जुलाई से अमूल के मिल्क प्रोडक्ट महंगे मिलने वाले हैं. अमूल ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला लिया है. अमूल ने करीब डेढ़ साल बाद अपने दूध के दाम बढ़ाए हैं, जिसकी जानकारी कंपनी ने बुधवार को सभी को दी. 


अब एक जुलाई से नया दाम लागू होने के बाद अमूल गोल्ड 58 रुपये प्रति लीटर, अमूल ताज़ा 46 रुपये प्रति लीटर, अमूल शक्ति 52 रुपये प्रति लीटर के दाम से मिलेगा. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि अमूल के बाद अन्य कंपनियां भी अपने मिल्क प्रोडक्ट के दाम बढ़ा सकती हैं.


बैंकिंग सर्विस के भी बढ़ गए चार्ज


देश के सबसे बड़े बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अब पैसा निकालने पर चार्ज बढ़ा दिया है. अब ग्राहक महीने में चार बार ही पैसा निकाल पाएगा, अगर इससे अधिक बार ब्रांच से पैसा निकाला गया तो 15 रुपये का अतिरिक्त चार्ज देना होगा. सिर्फ ब्रांच ही नहीं, बल्कि SBI के एटीएम पर भी यही नियम लागू होगा. 



स्टेट बैंक ने इसके अलावा चेक को लेकर भी चार्ज बढ़ाने का फैसला लिया है, अब किसी भी खाताधारक को एक वित्तीय वर्ष में 10 चेक मुफ्त में मिलेंगे. इससे अतिरिक्त के लिए उसको चार्ज देना होगा. SBI के अलावा AXIS BANK, IDBI BANK ने भी अपने SMS चार्ज, लॉकर चार्ज में बदलाव किया है, जो एक जुलाई से लागू होगा. 


इन लोगों का ज्यादा टीडीएस कटेगा


एक जुलाई से एक अहम बदलाव ये भी होने जा रहा है कि जिन लोगों ने दो साल से अपना आयकर रिटर्न नहीं भरा है, अब एक जुलाई से उन्हें अधिक TDS देना होगा. ये नया नियम उनपर लागू होगा जिनका हर साल 50 हजार रुपये से अधिक का टीडीएस कटता है.


LPG भी हुई महंगी... 


इन सबके अलावा एक जुलाई से एलपीजी सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं. एक जुलाई से बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए अब 25 रुपये अधिक चुकाने होंगे. अगर घरेलू सिलेंडर के दाम की बात करें तो एक जुलाई को दिल्ली में अब ये सिलेंडर 834 रुपये का है. जबकि कोलकाता में 861 रुपये दाम हो गया है. जबकि दिल्ली में अब 19 किग्रा. वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 1550 हो गया है, इसमें 76 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. 


गौरतलब है कि इन सब चीज़ों के अलावा पेट्रोल और डीज़ल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. हर सुबह पेट्रोल और डीजल के नए दाम जारी होते हैं, पिछले महीने में करीब 16 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े थे.

6/30/2021

6/30/2021

Ok google ‘ बोलते ही आपकी बात सुनने लगते है कंपनी के कर्मचारी , संसदीय समिति ने धेरा

Ok google ‘ बोलते ही आपकी बात सुनने लगते है कंपनी के कर्मचारीसंसदीय समिति ने धेरा 


30 June 2021 , 10: 40 Am


(1) गूगल ने माना यूज़र की निजी रेकोडिंग्स सुनते है कर्मचारी


(2) गूगल ने यह बात संसदीय स्थायी समिति को बताई है






डेटा गोपनीयता और सुरक्षा से जुड़ी एक मीटिंग में गूगल की तरफ से बड़ी बात कही गई है. सूत्रों के मुताबिक, बताया गया है कि 'ओके गूगल' करके जब गूगल असिस्टेंट से कुछ पूछा जाता है, या बात की जाती है, उस रिकॉर्डिंग को गूगल के कर्मचारी भी सुन सकते हैं. गूगल की तरफ से यह जानकारी सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति को दी गई है.


शशि थरूर की अध्यक्षता वाली कमेटी ने इसे उपयोगकर्ता की गोपनीयता का गंभीर उल्लंघन माना है. इसपर कमेटी जल्द रिपोर्ट तैयार करके सरकार को आगे के कुछ सुझाव देगी. पैनल के सूत्रों ने बताया है कि गूगल ने माना कि जब यूजर्स गूगल असिस्टेंट शुरू करके 'ओके, गूगल' बोलकर बात करते हैं, उसे उनके कर्मचारी सुन सकते हैं.

बता दें कि 2019 में गूगल प्रोडक्ट मैनेजर (सर्च) डेविड मोनसी ने एक ब्लॉग में भी इस बात को स्वीकारा था कि उनके भाषा एक्सपर्ट रिकॉर्डिंग को सुनते हैं जिससे गूगल स्पीच सर्विस को ज्यादा बेहतर बनाया जा सके.


बीजेपी सांसद ने गूगल से पूछा था सवाल


मीटिंग में झारखंड से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की तरफ से इससे जुड़ा सवाल गूगल से पूछा गया था. इसपर गूगल टीम ने माना कि कभी-कभी जब यूजर्स वर्चुअल असिस्टेंट का इस्तेमाल नहीं भी करते, तब भी उनकी बातचीत को रिकॉर्ड किया जाता है.


गूगल की तरफ से आगे सफाई दी गई कि संवेदनशील जानकारी को यहां नहीं सुना जाता, सिर्फ सामान्य बातचीत को रिकॉर्ड किया जाता है. हालांकि, गूगल की तरफ से यह साफ नहीं किया गया कि दोनों में वह फर्क किस तरह करता है.


मीटिंग में मौजूद सदस्यों ने गूगल को घेरा भी. एक ने कहा कि गूगल के मानने के बाद समझ आता है कि गूगल असिस्टेंट पर होटल आदि के बारे में पूछने के बाद क्यों लाखों यूजर्स के पास डील्स और ऑफर्स के  मेसेज आने लगते हैं. वहीं दूसरे सदस्य ने कहा कि अपनी शर्तों में गूगल यह तो बताता है कि गूगल स्मार्ट स्पीकर्स और गूगल असिस्टेंट से बातचीत रिकॉर्ड की जाती है. लेकिन यह नहीं बताया गया था कि उन रिकॉर्डिंग्स को उसके कर्मचारी सुन भी सकते हैं.


इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MEITY) की तरफ से सीनियर अधिकारी ने बताया है कि सरकार इस मामले को देख रही है कि गूगल जैसी कंपनी जमा डेटा को डिलीट नहीं करती. जबतक कि यूजर उसे खुद डिलीट ना कर दे. मिली जानकारी के मुताबिक, मीटिंग में गूगल की तरफ से अमन जैन (सरकारी मामलों और सार्वजनिक नीति के हेड) और लीगल डायरेक्टर गीतांजली दुग्गल शामिल हुई थीं.

6/25/2021

6/25/2021

JioPhone Next होगा लॉन्च दुनिया का सबसे सस्ता SmartPhone, 5 प्वाइंट्स में जानें सबकुछ

JioPhone Next होगा लॉन्च दुनिया का सबसे सस्ता Smart Phone, 5 प्वाइंट्स में जानें सबकुछ


June 25 2021






Jio ने जब घोषणा की थी कि कंपनी टेक दिग्गज़ Google के साथ मिलकर नए और कम कीमत वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है, तभी से ही भारतीय यूजर्स इस Jio-Google SmartPhone का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आज इस इंतजार को खत्म करते हुए Reliance Jio ने अपने नए स्मार्टफोन पर से पर्दा उठा दिया है। जियो और गूगल द्वारा साथ मिलकर बनाए गए इस मोबाइल फोन को JioPhone Next नाम के साथ लॉन्च किया गया है, जिसे कंपनी ने Ultra Affordable 4G SmartPhone बताया है। जियोफोन नेक्स्ट 10 सितंबर को गणेश चर्तुथी के दिन भारतीय बाजार में उपलब्ध होगा। चलिए आगे जानते हैं कि रिलायंस जियो के इस पहले स्मार्टफोन JioPhone Next में क्या है खास


JioPhone Next का प्राइस व सेल


Google द्वारा बनाया गया है जियो स्मार्टफोन JioPhone Next को कंपनी ने अल्ट्रा अफॉर्डेबल स्मार्टफोन कहा है। मुकेश अंबानी ने इस फोन को अनाउंस करते हुए यह साफ कह दिया है कि जियोफोन नेक्स्ट सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि पूरी ग्लोबल मार्केट का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होने वाला है। कंपनी की ओर से पुख्ता प्राइस तो नहीं बताया गया है लेकिन अल्ट्रा अफॉर्डेबल देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि इस Jio-Google SmartPhone की कीमत 2,000 रुपये से कम ही होगी। वहीं भारतीय बाजार में जियोफोन नेक्स्ट की बिक्री गणेश चर्तुथी के दिन शुरू होगी जो 10 सितंबर को है।






JioPhone Next लुक व डिजाईन


Jio-Google SmartPhone यानी JioPhone Next लुक और डिजाईन में भी एंट्री लेवल डिवाईन नज़र आता है। इस फोन को कंपनी ने नॉचलेस डिजाईन पर बनाया है जिसके फ्रंट पैनल पर स्क्रीन के उपरी और नीचे चौड़े बेजल्स मौजूद है। उपरी बेजल पर स्पीकर के साथ सेल्फी कैमरा और फ्लैश लाईट दी गई है। इसी तरह फोन के बैक पैनल पर सिंगल रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जो फ्लैश लाईट के साथ वर्टिकल शेप में स्थित है। रियर पैनल के बीच में Jio लोगो लगा है जो फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड होगा या नहीं यह अभी पुख्ता नहीं हो पाया है। रियर पैनल पर नीचे स्पीकर मौजूद है तथा दाएं पैनल पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिया गया है। उम्मीद है कि फोन का बैक पैनल हटाकर फोन बैटरी को बाहर भी निकाला जा सकेगा। 


स्पेशल Google Android OS


JioPhone Next के लिए Google ने अपने Android OS को ऑप्टिमाइज़ करके पेश किया है जो खासतौर पर इस जियो स्मार्टफोन के लिए ही बनाया गया है। इस फोन में एंडरॉयड के सभी लेटेस्ट फीचर्स मौजूद रहेंगे जिनमें Google Assistant, automatic read-aloud of screen text, language translation, smart camera with augmented reality filters शामिल होंगे। वहीं एंडरॉयड ऐप्स को Google Play Store से डाउनलोड भी किया जा सकेगा। इस फोन को भारतीय क्षेत्रिय भाषाओं में भी चलाया जा सकेगा, जिनमें मराठी, भोजपुरी, बंगाली, तमिल, तेलूगु, कन्नड़, गुजराती व राजस्थानी इत्यादि मौजूद रहेगी।






Social Media Support


4G Feature phone JioPhone और JioPhone 2 में यूजर्स को जो कमी खली थी, वह था सोशल मीडिया ऐप्स और इंस्टेट मैसेंजिंग ऐप्स का सपोर्ट न होना। लेकिन Jio-Google SmartPhone JioPhone Next एक एंडरॉयड मोबाइल है लिहाजा इस फोन को सभी सोशल मीडिया ऐप्स का सपोर्ट मिलेगा। जियोफोन नेक्स्ट में Facebook और Instagram के साथ ही WhatsApp को भी चलाया जा सकेगा। वहीं इस फोन में My Jio Apps भी प्रीलोडेड दिए जाने की उम्मीद है, जिसकी डिटेल बेहद जल्द अपडेट की दी जाएगी।

6/24/2021

6/24/2021

WhatsApp की सेटिंग में हैं ये कमाल के फीचर, सिर्फ करने होंगे ये बदलाव

WhatsApp की सेटिंग में हैं ये कमाल के फीचरसिर्फ करने होंगे ये बदलाव


WhatsApp best tips and tricks: WhatsApp में कुछ सेटिंग ऐसी भी हैं, जिन्हें यूजर्स अपनी सहूलियत के मुताबिक बदल सकते हैं। इसमें चैट हाइड करना, नोटिफिकेशन बंद करना आदि शामिल हैं।


* June 24  2021 11:20 am





WhatsApp best tips and tricks: इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप में एक सिंपल का यूजर इंटरफेस है, जिसमें तीन टैब नजर आते हैं लेकिन इसके अंदर इतने अधिक फीचर्स, जिनके बारे में अधिकतर लोग नहीं जानते हैं। ये सभी फीचर्स यूजर्स की सहूलियत के लिए तैयार किए गए हैं। आज हम आपको व्हाट्सएप के इन फीचर्स की खूबियां और उन्हें कैसे एक्टीवेट किया जा सकता है, उनके बारे में बताने जा रहे हैं।


व्हाट्सएप हर एक आयु वर्ग के लोग इस्तेमाल करते हैं और इसलिए अधिकतर यूजर्स की जरूरत पूरी करने के लिए इसमें फीचर दिए गए हैं। कुछ फीचर डिफॉल्ट सेट होते हैं, जबकि कुछ को हम व्हाट्सएप की सेटिंग्स में जाकर ऑन कर सकते हैं। इसके लिए व्हाट्सएप की सेटिंग्स में जाना होगा। आइये जानते हैं इनके बारे में।


how to hide whatsapp chat without archive


व्हाट्सएप में चैट को हाइड करने के लिए अर्काइव चैट का विकल्प है, उसके अलावा एप में चैट को छिपाने का दूसरा विकल्प नहीं है। लेकिन एक तरकीब है, जिसकी मदद से आप अपनी सीक्रेट व पर्सनल चैट को दूसरों की नजरों से बचाए रख सकते हैं। इसके लिए व्हाट्सएप पर मौजूद पर्सनल चैट के नोटिफिकेशन को ऑफ कर सकते हैं। इसके बाद जब भी उस चैट पर कोई मैसेज आएगा तो फोन सबसे सामने भी रखा होगा, उसके बाद भी लोगों को चैट का नोटिफिकेशन सुनाई नहीं देगा।


How do I delete all my chats on WhatsApp


व्हाट्सएप में अगर आप फोन में मौजूद सभी चैट को एक साथ डिलीट करना चाहते हैं या फिर उनका बैकअप शेयर करना चाहते हैं, तो ये दोनों विकल्प ऐप में मौजूद हैं। इसके लिए व्हाट्सएप की सेटिंग्स में जाना होगा। उसके बाद चैट के विकल्प में जाएं। वहां सबसे नीचे मौजूद चैट हिस्ट्री पर क्लिक करें। इसमें आपको Export chat, archive all chats, clear all chats और delete all chats का विकल्प मिलेगा। सभी चैट को डिलीट करने के लिए सबसे नीचे दिए गए delete all chats पर क्लिक कर दें। जबकि टेलीग्राम जैसे ऐप्स पर चैट को अर्काइव भी कर सकते हैं।


How do you change the language back to English


व्हाट्सएप को अंग्रेजी भाषा के अलावा दूसरी भाषा में चलाना चाहते हैं, तो उसका विकल्प भी एप में दिया गया है। इसमें हिंदी समेत ढेरों भारतीय भाषा मौजूद हैं, जिन्हें आप सिलेक्ट कर सकते हैं। भाषा बदलने के लिए आपको ऐप की सेटिंग्स में जाना होगा, उसके बाद ऐप लैंग्वेज का विकल्प चुनें।

अगर आपने किसी गलत भाषा का चुनाव कर लिया और ऑप्शन समझ नहीं आ रहे हैं दोबारा अंग्रेजी भाषा को सिलेक्ट करना चाहते हैं तो टॉप राइट में दिए गए तीन डॉट वाले विक्ल पर क्लिक करें। इसके बाद नई विंडो खुलेगी, जिसमें छठे नंबर या सबसे नीचे विकल्प को चुनें, जो सेटिंग्स का विकल्प है। इसके बाद दूसरे नंबर को विकल्प को चुनें। इसके बाद नए ऑप्शन में नीचे से तीसरे विकल्प को चुनें।


How do I use different fonts on WhatsApp?


व्हाट्सएप में फॉन्ट बदलने का भी विकल्प दिया गया है, जिसके लिए आको सेटिंग्स में जाकर चैट के विकल्प को चुनना होगा, उसके बाद अंदर फॉन्ट बदलने का विकल्प है। इसके बारे में विस्तार से जानने के लिये यहां क्लिक करें।