१० जून २०२२ : पंचाग और राशिफल
🌹दिनांक -१० जून २०२२
🌹दिन - शुक्रवार
👉सूर्योदय: - ०५:४६
👉सूर्यास्त: - १९:०९
👉चन्द्रोदय: - १४:४८
👉चन्द्रास्त: -२६:३३
👉अयन - उत्तरायन
👉ऋतु: - ग्रीष्म
👉शक सम्वत: - १९४४ (शुभकृत)
👉विक्रम सम्वत: - २०७९ (नल)
👉मास - ज्येष्ठ
👉पक्ष - शुक्ल
👉तिथि - दशमी (०७:२५ से एकादशी)
👉नक्षत्र - चित्रा (२७:३७ से स्वाती)
👉योग - वरीयान् (२३:३६ से परिघ)
👉प्रथम करण - गर (०७:२५ तक)
👉द्वितीय करण - वणिज (१८:४१ तक)
👉 दिशाशूल - पश्चिम
🌺🌺विशेष - निर्जला एकादशी व्रत कब करें
10जून या 11जून को ?
निर्जला एकादशी व्रत
धर्मशास्त्रोंके अनुसार स्मार्त्त अर्थात् गृहस्थ आश्रममें स्थित जन हैं तथा वैष्णव वैखानस संन्यास प्राप्त जन हैं।
इस बार द्वादशी क्षय जहां है वहां (स्मार्त्त) गृहस्थियों को दशमी विद्धा एकादशी व्रत करने का निर्देश है। यह 10 जून को दिल्ली, कुरूक्षेत्र,मथुरा आदि (जहां भी द्वादशी क्षय है/सूर्योदय 5:46 से पहले है ) इन स्थलों में निर्जला एकादशी व्रत है।
गृहस्थोंके लिए स्पष्ट निर्देश है कि यदि व्रत पारणा वाले दिन द्वादशी नहीं है तो एकादशी व्रत दशमीविद्धा ही करनी चाहिए।इससे महापातक नष्ट होते हैं -
*द्वादशी स्वल्पमल्पापि*
*यदि न स्यात्परेsह्नि।।*
*दशमीमिश्रिता कार्या*
*महापातकनाशिनी ।।*
......वृद्ध वशिष्ठ
गृहस्थको पारणा द्वादशीमें ही करनी चाहिए। इसलिए गृहस्थ जन 10 जून को निर्जला एकादशी व्रत करके 11 जून को प्रातः 5:46 मिनटके बाद व्रत खोलेंगे।
वैष्णव संयासियों /विधवाओं को द्वादशी-त्र्योदशी युक्त एकादशी को 11 जून को व्रत करना चाहिए।
क्योंकि शास्त्र वचन है कि -
*एकादशी+द्वादशी+त्र्योदशी हो तो ऐसी त्र्यह स्पर्शा एकादशी व्रत पुत्रादि चाहने वाले गृहस्थियों को व्रत नहीं करना चाहिए --*
*एकादशी द्वादशी च रात्रिशेषे त्रयोदशी।*
*त्र्यह:स्पृक् तदहोरात्रं नोपोष्यं तत्सुतार्थिभिः।*
.... पद्मपुराण
अतः—
➡️*गृहस्थोंका निर्जला एकादशीव्रत—*
10 जून शुक्रवारको और
➡️*विरक्त,संन्यासी एवं विधवाओंका एकादशीव्रत—*
11 जून शनिवारको है।
🏵️गोचर ग्रहा:
सूर्य - वृष
चंद्र - तुला (१६:०६ से)
मंगल - मीन (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध - वृष (अस्त, पश्चिम, मार्गी)
गुरु - मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र - मेष (उदित, पूर्व, वक्री)
शनि - कुम्भ (उदित, पूर्व, वक्री)
राहु - मेष
केतु - तुला
🏵️शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त - ११:४८ से १२:४४
अमृत काल - २१:२६ से २२:५९
विजय मुहूर्त - १४:३७ से १५:३३
गोधूलि मुहूर्त - १९:०४ से १९:२८
🏵️अशुभ काल
राहुकाल - १०:३१ से १२:१६
यमगण्ड - १५:४७ से १७:३२
🏵️🏵️राशिफल
🌞मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन घरेलू एवं व्यावसायिक कार्य एक साथ आने से थोड़े परेशान होंगे लेकिन किसी का सहयोग मिलने से इससे निजात पा लेंगे कार्य क्षेत्र पर आपकी किसी कमी के कारण मान हानि हो सकती है। आज आप अधिकांश कार्य हानि-लाभ की परवाह किये बिना करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी फिर भी फिजूल खर्चो पर नियंत्रण ना रखा तो परेशानी में पड़ सकते है। परिवार के सदस्यों का जिद्दी व्यवहार परेशान करेगा लेकिन इसके पीछे आपका हिट ही छुपा हुआ रहेगा। महिलाये गृहस्थ को सम्भालने में दिन भर व्यस्त रहेंगी लंबी यात्रा की योजना आज साकार होगी इससे मानसिक शांति के साथ ही धन लाभ भी होगा।
🌞वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज दिन के आरम्भ में आप कई योजनाएं बनाएंगे परन्तु आलस्य अथवा लापरवाही के कारण इनमे विलम्ब होगा फिर भी आज आप अपनी सोच-समझ से कार्य करते हुए लाभ के हकदार बनेंगे। कार्य क्षेत्र पर अधीनस्थों का सहयोग करेंगे बदले में आपको भी ऐसा ही व्यवहार मिलेगा। धन लाभ आज अकस्मात ही होगा। धन को लेकर आज कोई कार्य नही रुकेगा।महिलाये आज मनोकामना पूर्ति होने पर प्रसन्न रहेंगी लेकिन स्वभाव अन्य लोगो के कार्यो में नुक्स निकालने वाला रहेगा। घर मे शांति रहेगी। सेहत भी सामान्य बनी रहेगी।
🌞मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आजके दिन का प्रथम भाग मौन रहकर अथवा पूजा पाठ में बिताने से व्यर्थ के वाद विवाद से बच सकते है। कार्य क्षेत्र पर आज आपकी चुगली होने की संभावना है कोई भी अनैतिक कार्य करने से बचें। परिजनों की बेतुकी बयानबाजी मानसिक अशान्ति के साथ ही क्रोध करने पर मजबूर करेगी फिर भी आज आप विवेकी व्यवहार अपनायेंगे दोपहर से स्थिति आपके पक्ष में होने लगेगी। धन लाभ आशानुकूल नही होगा फिर भी खर्च निकल जाएंगे। नौकरी पेशा जातक आज बुद्धि बल से किसी जटिल कार्य को पूर्ण करने पर सम्मानित होंगे। पारिवारिक वातावरण में छूट पुट नोकझोंक लगी रहेगी महिलाओ के मन मे उदासी छाई रहेगी।
🌞कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन के आरम्भ से ही आप धन कमाने के लिये मन ही मन योजना बनाएंगे परन्तु सहयोग कम मिलने से इसे फलीभूत होने में देरी होगी फिर भी आज आपको धन कमाने के कई अवसर मिलेंगे इनका लाभ उठायें संध्या के समय अचानक से आर्थिक लाभ होगा। कार्य व्यवसाय पहले से बेहतर चलेगा उधारी में व्यवहारों में कमी आयेगी। शेयर अथवा अन्य जोखिम वाले कार्यो में आज किया गया निवेश भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। पारिवारिक वातावरण मध्यान के बाद प्रसन्न चित बनेगा। निकटस्थ संबंधियों एवं पड़ोसियों से आत्मीय संबंध रहेंगे। भाई-बंधुओ से मतभेद होने पर बोल-चाल में कमी आ सकती है।
🌞सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप अपने द्वारा किए समस्त कार्यो से संतोषी रहेंगे। महिलाये इसके विपरीत जीवन मे कुछ ना कुछ कमी अनुभव करेंगी। आज आपकी समस्त दिनचार्य व्यवस्थित रहने पर भी लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर आए अनुबंद हाथ लगेंगे परन्तु लापरवाही के कारण इनसे उचित लाभ नही उठा पाएंगे। मध्यान के समय किसी गलती के कारण आलोचना होगी फिर भी आज आपको कोई कुछ भी कहे जल्दी से बुरा नही मानेंगे। परिजन विशेष कर बुजुर्ग आपकी बेपरवाह प्रवृति से चिंतित रहेंगे। मन मे लंबी यात्रा की योजना बनेगी परन्तु अभी करना आर्थिक एवं शारीरिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है।
🌞कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसे देर-अबेर पूरा करके ही मानेंगे। आर्थिक स्थिति भी आज उत्तम रहने से निर्णय तुरंत लेंगे जोखिम लेने से पीछे नही नही हटेंगे धन लाभ आशानुकूल नही फिर भी आवश्यकता से अधिक हो जाएगा। व्यवसाय में उन्नति होने से आज आपसे जलने वालो की संख्या में बढ़ोतरी होगी फिर भी आज आपको कोई किसी भी प्रकार की क्षति नही पहुचा सकेगा। महिलाये आज अन्य लोगो से अपनी एवं परिवार की बढ़ चढ़ कर प्रशंसा करेंगी सार्वजनिक क्षेत्र पर हास्य के पात्र भी बन सकते है। शारीरिक तंदुरुस्ती बनी रहेगी।
🌞तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आपको आज दिन के पूर्वार्द्ध में अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है बनते कार्यो में उलझन पड़ने से मन नकारात्मक भाव से ग्रस्त रहेगा। महिलाओ के हाथ कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। मध्यान से परिस्थिति आपके अनुकूल होने लगेगी फिर भी आज चंचल मन लाभ से दूर ही रखेगा। व्यवसायी वर्ग दुविधा की स्थिति में रहने के कारण उचित निर्णय नही ले सकेंगे। जल्दबाजी में आज किसी से कोई वादा ना करें पूर्ण ना करने पर अपमानित हो सकते है। आज आपका ध्यान मनोरंजन की ओर ज्यादा रहेगा। अपने मजाकि व्यवहार से आस-पास का वातावरण हल्का बनाएंगे खर्च ना चाहते भी करना पड़ेगा। सेहत में सुधार अनुभव होगा।
🌞वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन का प्रथम भाग आपको सफलता एवं सम्मान दोनो दिलाएगा। पूर्व आयोजित कार्यो से धन लाभ होगा नए कार्यो में भी निवेश करेंगे। परन्तु मध्यान के बाद घरेलू अथवा कार्य क्षेत्र पर कलह क्लेश का सामना करना पडेगा। विरोधी प्रबल होने से स्वयं को बेबस अनुभव करेंगे। परिवार में आज आपके किसी गलत आचरण की पोल खुल सकती है किसी से बहस ना करें अन्यथा परिणाम गंभीर हो सकते है। आज आपके सरकारी उलझनों में भी फंसने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर प्रलोभन मिलेंगे इनसे भी दूरी बना कर रखें। महिलाये का स्वाभव आज अधिकांश समय उग्र रहेगा बात-बात पर बहस करेंगी। धन लाभ सामान्य से कम होगा। मौसमी बीमारी की आशंका है।
🌞धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज दिन के आरम्भ में आपके लापरवाह स्वभाव के चलते किसी महत्त्वपूर्ण कार्य मे।विलम्ब अथवा हानि हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी आज किसी कारण से देरी होगी । मध्यान तक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा इसका फल संध्या के समय सफलता के रूप में अवश्य मिल जाएगा। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा आज कम ही रहेगी लेकिन फिर भी आर्थिक कारणों से किसी ना किसी का मुंह ताकना पड़ेगा। सरकारी कार्य पूर्ण होते होते अंत समय मे किसी कमी के कारण लटक सकते है प्रयत्न करते रहेने पर शीघ्र ही सफलता मिलेगी। महिला वर्ग आज सर अथवा अन्य शारीरिक अंग में दर्द से परेशान रहेंगी फिर भी दैनिक कार्य समय पर कर लेंगी।
🌞मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपके अंदर विलक्षण प्रतिभा देखने को मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारों की प्रखरता भीड़ जोड़ने वाली रहेगी। अपनी बुद्धि चातुर्य से नए संबंध विकसित करेंगे निकट भविष्य में इनसे आर्थिक एवं अन्य व्यवहारिक लाभ अवश्य मिलेगा। समाज के उच्चप्रतिष्ठित लोगो से जान पहचान बनेगी। विरोधी भी आज आपकी प्रशंशा करेंगे। कार्य व्यवसाय मध्यान तक मंदा रहेगा इसके बाद अचानक गति आने से व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी अथवा व्यवसाय से जुड़ी महिलाये आज पुरुषों की अपेक्षा अधिक लाभ कमाएंगी परिजनों को भी उपहार एवं अन्य सुविधाएं प्रदान कर प्रसन्न रखेंगी। सेहत कुछ समय के लिए नरम रहेगी।
🌞कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज भी दिन के आरम्भ में परिस्थिति पूर्ववत बनी रहेगी। सेहत भी साथ ना देने से कार्यो के प्रति उत्साह नही बनेगा। मध्यान तक स्थिति सामान्य होने लगेगी लेकिन आज व्यावसायिक कार्य मिलने पर भी स्थिति स्पष्ट ना होने से असमंजस में पड़े रहेंगे। आर्थिक लाभ के लिए किसी की सहायता अथवा खुशामद करनी पड़ेगी। महिलाये आज परिवार को आर्थिक एवं अन्य समस्याओं से उबारने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी लेकिन बाद में इसका गुणगान भी करेंगी। मित्र रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है। संध्या का समय दिन की अपेक्षा शांति से बिताएंगे। धन सम्बन्धित लेन-देन आज ना करें।
🌞मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज दिन के पूर्वार्ध को छोड़ शेष समय अशांति वाला रहेगा। दिन के आरम्भ में हास-परिहास के मूड में रहेंगे परिवार का वातावरण भी खुशहाल रहेगा लेकिन मध्यान के आस-पास किसी के द्वारा दुखद खबर मिलने की संभावना है। स्वयं अथवा परिजन की सेहत भी अचानक खराब होने से अतिरिक्त भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। कार्य-व्यवसाय पर आज अधिक ध्यान नही दे पाएंगे जिससे लाभ भी सीमित मात्रा में ही होगा। महिला वर्ग भी आज किसी ना किसी कारण से मानसिक रूप से विचलित रहेंगी पल-पल में विचार बदलने के कारण ठोस निर्णय नही ले सकेंगे। धन के मामले में दिन आय की अपेक्षा खर्चीला अधिक रहेगा।
🔸।।शुभम् भवतु।।🔸

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know