12/29/2022
विश्वामित्र और वसिष्ठ कथा
महर्षि वसिष्ठ और विश्वामित्र वैदिक काल में हुए हैं। ये दोनों ही महान् तपस्वी तथा ज्ञान के भंडार थे। महर्षि विश्वामित्र क्षत्रिय थे, अतः क्रोधी भी थे, लेकिन इन्होंने अपनी तपस्या के बल से ब्रह्मऋर्षियों में स्थान प्राप्त कर लिया था। गायत्री मन्त्र, जो हिन्दू समाज में अत्यन्त महत्त्वपूर्ण माना जाता है, इन्हीं की देन है। इसे ब्राह्मण की कामधेनु कहा गया है अर्थात जो कुछ आप चाहेंगे इसके सिद्ध होने पर प्राप्त कर सकेंगे। इसमें सूर्यदेव से सदबुद्धि की प्रार्थना की गई है। महर्षि वसिष्ठ ब्रह्मर्षि हैं। वे ब्राह्मण थे। उनके ब्रह्मतेज के सामने विश्वामित्र का क्षात्रबल फीका पड़ जाता था, इन्होंने भी एक अत्यन्त महत्त्वपूर्ण मन्त्र की रचना की जो महामृत्युंजय मन्त्र कहलाता है, इससे लम्बी आयु प्राप्त होती है तथा मृत्यु से रंक्षा हो जाती है। ऋग्वेद में यह मन्त्र इस प्रकार उपलब्ध है –
त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारकमिव बन्धान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात॥
एक बार इन दोनों महात्माओं में इस बात पर वाद-विवाद छिड़ गया कि सत्संग और तपस्या दोनों में से कौन श्रेष्ठ है। वसिष्ठ जी सत्संग के पक्ष में थे और विश्वमित्र जी को अपनी तपस्या का अभिमान था। वे उसे ही श्रेष्ठ समझते थे। जब वाद-विवाद का कोई निर्णय नहीं हो सका तो दोनों ने यह निश्चय किया कि किसी तीसरे व्यक्ति से इसका निर्णय कराया जाए। दोनों शेष नाग भगवान के पास चल दिए। दोनों ने अपनी-अपनी बात उनके सामने रखी। कहते हैं कि शेषनाग ही हमारी इस पृथ्वी को अपने सिर पर धारण किए हुए हैं। वे कहने लगे, 'देखो मेरे सिर पर इस इतनी भारी पृथ्वी का बोझ रखा है, पहले इससे तो मैं हल्का हो जाऊं तभी कुछ निर्णय कर सकूंगा। तुम दोनों में से कोई इस भार को थोड़ी देर के लिए उठा लो तो मैं सोचूं।' महर्षि विश्वामित्र तुंरत तैयार हो गए और उन्होंने अपनी दस हज़ार वर्ष तपस्या के फल को भेंट करते हुए पृथ्वी को अपने सिर पर उठाने की चेष्टा की लेकिन उनके हाथ लगाते ही पृथ्वी डांवाडोल होने लगी, तभी शेष नाग ने उसे फिर उसे संभाल लिया।
Recommended Articles
- आस्था
गणपति के वाहन मुषक की विभिन्न कथायेFeb 08, 2023
गणपति के वाहन मुषक की विभिन्न कथाये 〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️सुमेरू पर्वत पर सौभरि ऋषि आश्रम बनाकर तप करते थे. उनकी पतिव्रता पत्नी मनोमयी इतनी...
- आस्था
गणेश जी का विवाह किस से और कैसे हुआ और उनके विवाह में क्या रुकावटें आई...?Feb 08, 2023
गणेश जी का विवाह किस से और कैसे हुआ और उनके विवाह में क्या रुकावटें आई...?〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️भगवान शिव और देवी पार्वती के पुत्र गणेश जी की पू...
- आस्था
सुबह उठ कर भूमि-वंदन क्यों करना चाहिए ?Feb 07, 2023
सुबह उठ कर भूमि-वंदन क्यों करना चाहिए ?शास्त्रों में मनुष्य को प्रात:काल उठने के बाद धरती माता की वंदना करके ही भूमि पर पैर रखने का विधान किया गया है ...
- आस्था
शवयात्रा के पीछे "राम नाम सत्य है" ऐसा क्यों बोला जाता है :–Jan 28, 2023
*🚩शवयात्रा के पीछे "राम नाम सत्य है" ऐसा क्यों बोला जाता है :–**एक समय कि बात जब तुलसीदास जी अपने गांव में रहते थे वो हमेशा श्री राम कि भक्ति मे लीन ...
Labels:
आस्था
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know