Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

5/13/2022

काली हल्दी के फायदे

   
                           
   

काली हल्दी के फायदे


पीली हल्दी के फायदों के बारे में सभी जानते हैं मगर क्या काली हल्दी के फायदे जानते हैं आप? जानिए विस्तार से




क्या काली हल्दी के फायदे जानते हैं आप?

हल्दी का प्रयोग हमारे जीवन में कई जगह किया जाता है जैसे सब्जी बनाते समय या फिर पूजा के समय तिलक लगाने के लिए। शायद आपको यह बात पता नहीं होगी लेकिन हल्दी केवल पीली ही नहीं बल्कि काली भी होती हैं। काली हल्दी के बहुत से स्वास्थ्य लाभ होते हैं जो आपके शरीर के लिए लाभदायक हैं और साथ ही यह आपके घर में भी सुख संपति बनाए रखने में मदद करती है। आइए जानते हैं काली हल्दी के लाभ।


लीवर के लिए फायदेमंद

काली हल्दी लीवर में उपलब्ध टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करती है जिससे लीवर एकदम डिटॉक्सिफाई हो जाता है। लीवर के डिटॉक्स होने के कारण पेट में इंफ्लेमेशन और अल्सर आदि होने की समस्या बहुत कम देखने को मिलती है।


एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

काली हल्दी में एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं जो शरीर और स्किन दोनों के लिए ही काफी लाभदायक हैं। यह इंफ्लेमेशन और फ्री रेडिकल्स से आपकी रक्षा करने में सहायक है।


पीरियड्स में भी है लाभदायक

अगर आपकी साईकिल काफी अनियमित है या इस समय आपको काफी ज्यादा दर्द होता है तो आप काली हल्दी ट्राई कर सकती हैं। आप सब्जी में इसका प्रयोग कर सकती हैं। अगर ज्यादा दर्द हो रहा है तो आप इसे गर्म दूध में मिक्स करके भी पी सकती हैं।


ओस्टियो अर्थराइटिस में सहायक

यह एक हड्डियों से जुड़ी स्थिति है जिसमें हड्डियों के जोड़ जैसे घुटनों आदि में काफी दर्द होने लगता है। काली हल्दी का सेवन करने से यह दर्द काफी कम हो सकता है। इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जिससे घुटनों की सूजन कम हो सकती है।


कैंसर में भी है फायदेमंद

अगर आपको कैंसर का रिस्क महसूस होता है तो काली हल्दी आपके लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकती है। इससे कैंसर का रिस्क कम होता है। साथ ही अगर कैंसर हो गई है तो यह उसे कम करने में सहायक है। रिसर्च और स्टडी के मुताबिक यह कोलोन कैंसर का रिस्क कम करने में काफी सहायक है।


डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know