Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

2/26/2022

जीरे के 10 जबरदस्त फ़ायदे

   
                           
   

जीरे के10 जबरदस्त फ़ायदे


Use Of Cumin Seeds: जीरे का मसाला पाचन, डायबिटीज की रोकथाम, गुड कोलेस्ट्रॉल, एक्स्ट्रा फैट को कम करने के लिए जाना जाता है. यह पर्याप्त मात्रा में आयरन और एंटीऑक्सिडेंट से भी भरा होता है. जीरा के स्वास्थ्य लाभों की लिस्ट काफी लंबी है. यहां उन्हीं के बारे में बताया गया है.





खास बातें


* जीरा खाने बनाने में कई अलग अलग तरीकों से इस्तेमाल होता है.


* जीरे के फायदे कई हैं खासकर पेट की समस्याओं के लिए जीरा काल माना जाता है.


* जीरे का लंबे समय तक पारंपरिक दवा के रूप में उपयोग किया जाता रहा है.


Health Benefits Of Cumin Seeds: जीरा खाने बनाने में कई अलग अलग तरीकों से इस्तेमाल होता है. जीरे के फायदे कई हैं खासकर पेट की समस्याओं के लिए जीरा काल माना जाता है. जीरे का लंबे समय तक पारंपरिक दवा के रूप में उपयोग किया जाता रहा है, लेकिन जीरे के चिकित्सीय लाभों के लिए शोध किए जाने की जरूरत है. कई अध्ययन बताते हैं कि जीरे का मसाला पाचन, डायबिटीज की रोकथाम, गुड कोलेस्ट्रॉल, एक्स्ट्रा फैट को कम करने के लिए जाना जाता है. यह पर्याप्त मात्रा में आयरन और एंटीऑक्सिडेंट से भी भरा होता है. जीरा के स्वास्थ्य लाभों की लिस्ट काफी लंबी है. यहां उन्हीं के बारे में बताया गया है.

शरीर के लिए जीरे के 10 शक्तिशाली फायदे | 10 Powerful Benefits Of Cumin For The Body


1. चर्बी घटाने के लिए जीरा

कई अध्ययनों में यह दिखाया गया है कि दही के साथ जीरा लेना वजन घटाने, कमर के आकार और शरीर की चर्बी को कम करने में उपयोगी है. अध्ययन में यह भी पाया गया है कि जो लोग जीरे का सेवन कर रहे थे उनमें इंसुलिन का स्तर कम हो गया था.


2. फूड पॉइजनिंग से बचाता है

जीरा खाने से फूड रिलेटेड बैक्टीरियल इन्फेक्शन का खतरा कम हो जाता है. इसमें एक यौगिक भी होता है, जिसे मेगालोमिसिन कहा जाता है, जो एंटीबायोटिक गुणों से जुड़ा होता है.


3. एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर

कुछ शोध अध्ययनों में यह दिखाया गया है कि जीरा लेने से सूजन से लड़ने में मदद मिलती है. इसलिए इसे गठिया या जोड़ों की किसी भी समस्या के लिए फायदेमंद माना जाता है.

 

4. नशीली दवाओं पर निर्भरता कम करता है

नशीली दवाओं पर निर्भरता दुनिया भर में एक खतरनाक स्थिति बनती जा रही है. माना जाता है कि जीरे का उपयोग नशे के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है.


5. हेल्दी कोलेस्ट्रॉल के लिए अच्छा

जीरा खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिल सकती है. यह भी देखा गया है कि जिन लोगों ने जीरे के अर्क का इस्तेमाल किया, उन्होंने हाई डेंसिटी वाले लिपोप्रोटीन या गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल का भी अनुभव किया.


6. आयरन का अच्छा स्रोत

जीरे में काफी आयरन की मात्रा पाई जाती है. इस प्रकार यह बच्चों और महिलाओं के लिए अच्छा है क्योंकि महिलाओं के मामले में मासिक धर्म के कारण आयरन की काफी कमी हो जाती है.


7. पाचन में सहायक

जीरा का अर्क पाचन एंजाइमों की गतिविधि को बढ़ाता है, जो सुचारू पाचन के लिए होते हैं और कब्ज को भी रोकते हैं. यह पित्त के रस सुचारू करते हैं, जो पाचन के लिए भी अच्छा है.


8. डायबिटीज की रोकथाम

2017 में एक अध्ययन में इस बात की पुष्टि हुई है कि जीरे का अर्क लेने से ब्लड शुगर लेवल बहुत कम हो जाता है और इंसुलिन रेजिस्टेंट में भी सुधार दिखाई देता है.


10. जीरा औषधीय उपयोग

इन काले बीजों का उपयोग सांस की बीमारियों, सिरदर्द और माइग्रेन, पीठ दर्द, संक्रमण, हाई ब्लड प्रेशर और पाचन विकारों के मामले में पारंपरिक दवाओं के रूप में किया जाता है. इसके अलावा, जीरा अपने विशिष्ट स्वाद और सुगंध के कारण कई व्यंजनों को बनाने में उपयोग किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण मसाला है.


अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. हमारी पोस्ट  इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know