Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

2/26/2022

26 फरवरी 2022 : पंचाग और राशिफल

   
                           
   

26 फरवरी 2022 : पंचाग और राशिफल



🌅विजय श्री हिंदू पंचांग-26.02.2022🌅                                           
    🕉️शुभ शनिवार✴️✴️शुभ प्रभात् 🕉
-विभिन्न शहरों के लिये रेखांतर(समय) संस्कार-
       (लगभग-वास्तविक समय के समीप) 
दिल्ली +10मिनट--------- जोधपुर -6 मिनट
जयपुर +5 मिनट------ अहमदाबाद-8 मिनट
कोटा   +5 मिनट------------- मुंबई-7 मिनट
लखनऊ +25 मिनट-------बीकानेर-5 मिनट
कोलकाता +54----------जैसलमेर -15 मिनट
___________________________________
_____________आज विशेष_____________
 महत्वपूर्ण कार्य के लिये घर से निकलते समय 
     बताये काम करने से मिलती है सफलता 
___________________________________
__________दैनिक पंचांग विवरण_________
         ✴️🌅✴️✴️🌞✴️✴️🌅✴️  
                                                                                आज दिनांक...................... 26.02.2022
कलियुग संवत्.............................. 5123
विक्रम संवत................................ 2078
शक संवत................................... 1943
संवत्सर.................................. श्री राक्षस
अयन........................................... उत्तर 
गोल...........................................दक्षिण 
ऋतु.............................................वसंत 
मास......................................... फाल्गुन 
पक्ष............................................. कृष्ण 
तिथि..... दशमी. प्रातः 10.39 तक / एकादशी 
वार.......................................... शनिवार 
नक्षत्र.......  मूल. प्रातः 10.31 तक / पूर्वाषाढ़ा  
चंद्र राशि................... धनु. संपूर्ण (अहोरात्र) 
योग........ सिद्धि. रात्रि. 8.50 तक / व्यतिपात्
करण............. विष्टि(भद्रा)-प्रातः 10.39 तक
करण............. बव. रात्रि. 9.16 तक / बालव
____________________________________
                🌞✴️✴️🌅✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो 
  वह समय अर्द्ध रात्रि बाद सूर्योदय तक का है
  ********************************** 
____________________________________
सूर्योंदयास्त दिनमानादि अन्य आवश्यक सूचना 
         ✴️🏵️🌅🏵️🌞🏵️🌅🏵️✴️

सूर्योदय...............................6.58.38 पर
सूर्यास्त............................... 6.30.23 पर
दिनमान................................ 11.31.45
रात्रिमान............................... .12.27.20
चंद्रास्त......................... 1.54.32 PM पर
चंद्रोदय........................ 4.19.11 AM पर
राहुकाल....प्रातः 9.52 से 11.18 तक(अशुभ) 
यमघंट......अपरा. 2.11 से 3.37 तक(अशुभ) 
अभिजित............मध्या.12.21 से 1.08 तक
पंचक...................................आज नहीं है 
शुभ हवन मुहूर्त(अग्निवास)....... ..आज नहीं है 
दिशाशूल.................................. पूर्व दिशा
दोष निवारण.......उड़द का सेवन कर यात्रा करें
_____________________________________
    🌅✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌅

भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..
___________________________________
________सूर्योदय कालीन ग्रह स्थिति______
         🕉️✴️🌅✴️🌞✴️🌅✴️🕉️

 ग्रह      राशि.  अंश.   कला. नक्षत्र चरणाक्षर

 सूर्य............  कुम्भ 13°15' शतभिष, 2 सा
 चन्द्र................... धनु 11°13' मूल,  4 भी
 बुध...............  मकर 18°31' श्रवण,  3 खे
 शुक्र .............. धनु 29°8' उत्तराषाढा,  1 भे
 मंगल.......... धनु 29°45' उत्तराषाढा,  1 भे
 बृहस्पति ....... कुम्भ 18°58' शतभिष,  4 सू
 शनि ............. मकर 24°22' धनिष्ठा,   1 गा
 राहु.................वृषभ 2°29' कृत्तिका,  2 ई
 केतु............. वृश्चिक 2°29' विशाखा,  4 तो ___________________________________
चौघड़िया (दिन-रात)******केवल शुभ कारक
        ✴️🌅✴️✴️🌞✴️✴️🌅✴️
         
         ✴️🌅दिन का चौघड़िया🌅✴️.          

शुभ...............   प्रातः से 8.25 से 9.52 तक
चंचल............ . अपरा. 12.45 से 2.11 तक
लाभ................. अपरा. 2.11 से 3.37 तक
अमृत...............  अपरा. 3.37 से 5.04 तक

        ✴️🌅रात्रि का चौघड़िया🌅✴️

लाभ...........  सायं-रात्रि. 6.30 से 8.04 तक
शुभ................ .रात्रि. 9.37 से  11.11 तक
अमृत........रात्रि. 11.11 से 12.44 AM तक
चंचल...........12.44 AM से 2.17 AM तक
लाभ.......रात्रि. 5.34 AM से 6.58 AM तक

(विशेष - ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है ) 
__________________________________
        🔱🌅🔱🔱🌞🔱🔱🌅🔱
            *शुभ शिववास की तिथियां*
शुक्ल पक्ष-2-----5-----6---- 9-------12----13.
कृष्ण पक्ष-1---4----5----8---11----12----30.
___________________________________
         ✴️🏵️🌅🏵️✴️🏵️🌅🏵️✴️
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण 

जानकारी विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड मूल(रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) नक्षत्रों में होता है तो नक्षत्र शांति को आवश्यक माना गया है.. 

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर.

10.31 AM तक-------मूल----4-----(भी) 
04.06 PM तक--पूर्वाषाढ़ा----1-----(भू) 
09.40 PM तक--पूर्वाषाढ़ा----2---- (धा) 
03.14 AM तक--पूर्वाषाढ़ा----3-----(फा)
उपरांत  रात्रि तक--पूर्वाषाढ़ा----4-----(ढ़ा)

___________राशि धनु -पाया ताम्र _______
__________________________________
____________आज का दिन____________
         ✴️🌅✴️✴️🌞✴️✴️🌅✴️

व्रत विशेष........  विजया एकादशी (स्मार्त्त मत्) 
दिन विशेष...................................... नहीं 
पंचक.......................................... नहीं है 
विष्टि(भद्रा)........................ प्रातः 10.39 तक
खगोलीय.......... मकरे भौम. अपरा. 3.49 पर
सर्वा.सि.योग...................................  नहीं 
सिद्ध रवियोग................................... नहीं
____________________________________
_ 
____________________________________
_____________आज विशेष _____________
         ✴️🌅✴️✴️🌞✴️✴️🌅✴️
 
कई बार हम किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने के लिए घर से बाहर जा रहे होते हैं, तो मन में आशंका रहती है कि जिस कार्य के लिए जा रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी या नहीं। इस तरह की शंका आशंका का समाधान करने और कार्य में सफलता पाने के लिए यहां जानिए कुछ खास 10 उपाय।

1. पहला तो यह कि घर से निकलने के पहले राहु काल देख लें। राहु काल में घर से ना निकलें उससे पहले या बाद में निकलें।

2. घर से निकलने के पहले दिशाशूल भी देख लें। किसी दिशा विशेष में दिन विशेष पर की जाने वाली यात्रा से संबंधित है। अगर किसी कारणवश उक्त दिशा में यात्रा करनी भी पड़े तो उसके निवारण के कुछ आसान से उपाय होते हैं ‍जिन्हें जानकर यात्रा को निर्विघ्न बानाया जा सकता है।

3. यदि किसी कार्य के लिए आप घर से बाहर जा रहे हैं तो दही और शक्कर खाकर निकलें।

4. घर से निकलने से पहले हाथ में रोटी लें और रास्ते में कौआ नजर आए तो रोटी के टुकड़े करके वहां डाल दें।

5. घर से निकलने से पूर्व श्री गणेशाय नमः बोलते हुए दाहिना पैर घर के बाहर निकाले फिर उल्टी दिशा में चार कदम पीछे जाएं और फिर कार्य के लिए जाएं।

6. यदि किसी विशेष कार्य के लिए जा रहे हैं तो घर से निकलने से पूर्व गुड़ खाएं और थोड़ा पानी पिएं।

7. घर से निकलते समय तुलसी के पौधे की पत्ती खाना भी अति शुभ माना जाता है।

8. घर से निकलने के पूर्व अपने ईष्टदेव की पूजा करके ही घर से बाहर निकलें।

9. घर की दहलीज के बाहर कुछ काली मिर्ची के दाने बिखेर दें और उस पर से पैर रखकर निकल जाएं फिर पीछे पलटकर न देंखे।

10. घर से निकलने के पहले शीशे में अपना चेहरा जरूर देखें। ऐसा करना भी शुभ होता है

___________☀️🏵️🌅🏵️✴️__________
विशेष-प्रदत्त जानकारी व परामर्श शास्त्र सम्मत् दृष्टिकोण की अभिव्यक्ति मात्र है कोई भी कार्य किसी विशेषज्ञ से परामर्श लेकर ही करें... 
___________________________________
         🏵️🌅🌸🌸🌞🌸🌸🌅🏵️  
    ✴️🕉️✴️आज का राशिफल✴️🕉️✴️
                   ✴️✴️🌞✴️✴️
  
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ) 
आज के दिन आपको आउटडोर वाले खेल आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। अनचाहा कोई महमान आज आपके घर आ सकता है जिसके आने से आपको घर के उन समानों पर भी खर्चा करना पड़ सकता है जिनको आपने अगले महीने पर टाला हुआ था। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। रोमांस के नज़रिए से आज ज़िन्दगी बहुत जटिल रहेगी। किसी वजह से आज आपके ऑफिस में जल्दी छुट्टी हो सकती है इसका आप फायदा उठाएंगे और अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। आपके लिए यह ख़ूबसूरत दिन रहेगा, लेकिन सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज अचानक तबीयत खराब हो सकती है जिससे आप सारे दिन भर परेशान रह सकते हैं।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो
आज दूसरों की इच्छाएँ आपकी अपना ख़याल रखने की इच्छा से टकराएगी- अपने विचारों को बांधे नहीं और वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। निवेश करना कई बार आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है आज आपको यह बात समझ में आ सकती है क्योंकि किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। आज के दिन अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। बेवजह की उलझनों से दूर होकर आज आप किसी मंदिर, गुरुद्वारे या किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं। आपको ख़ुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफ़ी कोशिशें कर सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ एक कैंडल लाइट डिनर सम्भवतः आपकी हफ़्ते भर की थकान को दूर कर सकता है।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)     
आज आप कुछ रचनात्मक कार्य करने के लिए अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें। अपने ख़र्चों पर क़ाबू रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। बुरा दौर ज़्यादा सिखाता है। उदासी के भंवर में ख़ुद को खोकर वक़्त बर्बाद करने से बेहतर है कि ज़िंदगी के सबक़ को जानने और सीखने की कोशिश की जाए। सैर-सपाटे पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है, जो आपकी ऊर्जा और उत्साह को तरोताज़ा कर देगा। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। यह दिन आपके जीवनसाथी के प्रेम के पहलू को भरपूर तरीक़े से दिखाएगा। स्वयंसेवी कार्य या किसी की मदद करना आपकी मानसिक शांति के लिए अच्छे टॉनिक का काम कर सकता है।     

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो) 
आज आप मुश्किल परिस्थितियों का सामना करते वक़्त आपको हिम्मत और मज़बूती दिखाने की ज़रूरत है। सकारात्मक रवैये के माध्यम से आप आसानी से इन बाधाओं को पार कर सकते हैं। आपका पैसा तभी आपके काम आएगा जब आप उसको संचित करेंगे यह बात भली भांति जान लें नहीं तो आपको आने वाले समय में पछताना पड़ेगा। लोग आपको आशा और सपने देंगे, लेकिन असल में सारा दारोमदार आपके प्रयासों पर रहेगा। समय का अच्छा उपयोग करने के लिए आज आप पार्क में घूमने का प्लान बना सकते हैं लेकिन वहां किसी अनजान शख्स से आपकी बहस होने की अशंका है जिससे आपका मूड खराब हो जाएगा। संभव है कि आज आपका जीवनसाथी ख़ूबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने क़ीमती हैं। धन को इतनी अहमियत न दें कि आपके रिश्ते ही खराब हो जाएँ। यह बात याद रखें कि धन मिल सकता है लेकिन रिश्ते नहीं।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे) 
आज आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी तरफ़ खींचेगा। नया आर्थिक क़रार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ़ आएगा। अपने परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों पर ध्यान देना आज आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आपको प्यार में ग़म का सामना करना पड़ सकता है। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। अपने जीवनसाथी की नुक़्ताचीनी से आप आज परेशान हो सकते हैं, लेकिन वह आपके लिए कुछ बढ़िया भी करने वाला है। आपके परिजन अपने साथ आपको किसी जगह ले जाएंगे। हालाँकि शुरुआत में आपकी कुछ ख़ास दिलचस्पी नहीं होगी, लेकिन बाद में आप उस अनुभव का भरपूर लाभ उठाएंगे।
 
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो) 
आज एक आध्यात्मिक व्यक्ति का आशीर्वाद आपको मिलेगा और मन की शांति लेकर आएगा। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। किसी दूर के रिश्तेदार के यहाँ से अचानक आया कोई संदेश पूरे परिवार के लिए रोमांचक रहेगा। ताज़ा फूल की तरह अपने प्यार में भी ताज़गी बनाए रखें। आपको याद रखने की ज़रूरत है कि भगवान उसी की मदद करता है, जो ख़ुद अपनी मदद करता है। आज आप अपने छोटे भाई के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं इससे आप दोनों के रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते) 
आज आपकी शाम कई जज़्बातों से घिरी रहेगी और इसलिए आपको तनाव भी दे सकती है। लेकिन ज़्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि आपकी ख़ुशी आपकी निराशाओं के मुक़ाबले आपको ज़्यादा आनंद देगी। हालाँकि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। शाम के समय कुछ हँसी-ख़ुशी भरा वक़्त अपने बच्चों के साथ गुज़ारें। आपका बेपनाह प्यार आपके प्रिय के लिए बेहद क़ीमती है। अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे- तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीक़े से करेगी। आज के दिन आपके और आपके जीवनसाथी के लिए गहरी आत्मीयतापूर्ण बातें का सही समय है। अगर आज कुछ ज़्यादा करने को नहीं है तो किसी लाइब्रेरी में समय बिताना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)                              आज गाड़ी चलाते समय आप सावधान रहें, ख़ास तौर पर मोड़ पर। नहीं तो किसी और की ग़लती का ख़ामियाज़ा आपको भुगतना पड़ सकता है। आपके भाई-बहनों में से कोई आज आपसे पैसे उधार मांग सकता है, आप उनको पैसे उधार तो दे देंगे लेकिन इससे आपके आर्थिक हालात खराब हो सकते हैं। बच्चे कोई दिल ख़ुश करने वाली ख़बर ला सकते हैं। बहुत ख़ूबसूरत और प्यारे इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। यह शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक है। आपको प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे। बहुत सारे मेहमानों की आवभगत आपका मूड ख़राब कर सकती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि आप कई पुराने दोस्तों से मिल सकते हैं।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे) 
भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें, क्योंकि क़िस्मत ख़ुद बहुत आलसी होती है। आपका कोई दोस्त आपसे आज बड़ी रकम उधार मांग सकता है, अगर आप उनको यह रकम देते हैं तो आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। जिन्हें भावनात्मक संबल की ज़रूरत है, वे पाएंगे कि बड़े मदद के लिए आगे आ रहे हैं। संभव है कि आपके आँसुओं को पोंछने के लिए कोई ख़ास दोस्त आगे आए। जरुरी कामों को समय न देना और फिजूल के कामों पर वक्त जाया करना आज आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज़्यादा रंग लाएंगे। आज आप गुस्से में परिवार के किसी सदस्य को भला-बुरा कह सकते हैं।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी
आज आपके दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। सट्टेबाज़ी से फ़ायदा हो सकता है। परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। बिना किसी को अवगत कराए ही आज आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदार की एंट्री हो सकती है जिसके कारण आपका समय खराब हो सकता है। जीवनसाथी का बर्ताव आपके पेशेवर रिश्तों पर ग़लत असर डाल सकता है। जीवन का आनंंद अपने लोगों को साथ लेकर चलने में है यह बात आज आप स्पष्टता से समझ सकते हैं। 

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)     
आज दोस्तों के साथ आपकी शाम सुखद रहेगी लेकिन ज़्यादा खाने और मदिरापान से बचें। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्चा न करें। मुश्किल दौर में आपकी जिन रिश्तेदारों ने मदद की है, उनके लिए अपनी कृतज्ञता को व्यक्त करें। आपका यह छोटा-सा काम उनके उत्साह को बढ़ाएगा। कृतज्ञता जीवन की सुगंध को फैलाती है और अहसान-फ़रामोशी इसे तार-तार कर देती है। प्यार का भरपूर लाभ मिल सकता है। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है। कहीं से उधार वापस मिल सकता है जिससे आपकी कुछ आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी
 
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)    
आज के दिन बहुत-कुछ आपके ही कंधों पर टिका हुआ है और फ़ैसले लेने के लिए स्पष्ट सोच ज़रूरी है। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ सुकून भरे और शांत दिन का आनंद लें। अगर लोग परेशानियों के साथ आपके पास आएँ तो उन्हें नज़रअंदाज़ करें और उन्हें अपनी मानसिक शांति भंग न करने दें। थोड़ी कोशिश और करें। आज भाग्य आपका साथ ज़रूर देगा, क्योंकि यह आपका दिन है। एकांत में वक्त बिताना अच्छा है लेकिन आपके दिमाग में कुछ चल रहा है तो लोगों से दूर रहकर आप और ज्यादा परेशान हो सकते हैं। इसलिए आपको हमारी सलाह है कि लोगों से दूर रहने से बेहतर होगा किसी अनुभवी शख्स से अपनी परेशानी के बारे में बात करें। स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करने से तनाव बढ़ना संभव है, इसलिए डॉक्टरी सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध हो सकती है।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know