Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

1/07/2022

शहद और केसर के 8 फायदे

   
                           
   

शहद और केसर के फायदे



सेहत के लिए शहद और केसर के फायदे अनेकों हैं, जानें शहद और केसर खाने से शरीर को मिलने वाले फायदे और खाने के तरीके के बारे में।




शहद और केसर दोनों का ही सेवन शरीर के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है। शहद और केसर के फायदे भी शरीर के लिए अनेकों हैं। लोग शहद का सेवन सर्दी के मौसम में कई तरह की समस्याओं से बचने के लिए करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि शहद और केसर का एकसाथ सेवन शरीर के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है? दरअसल शहद और केसर को साथ में खाने से शरीर की कई समस्याओं में फायदा मिलता है। केसर दुनिया के महंगे मसालों में से एक है और इसका ज्यादातर इस्तेमाल दूध और दूध से बनी मिठाइयों के निर्माण में किया जाता है। केसर में सैकड़ों औषधीय गुण पाए जाते हैं जो शरीर को ताकत देने के साथ निरोगी रखने का काम भी करते हैं। ठंड के मौसम में केसर के साथ शहद का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। शहद में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी जैसे तमाम गुण मौजूद होते हैं जो शरीर की बीमारियों से रक्षा करते हैं। शहद खाने से शरीर की इम्यूनिटी को भी फायदा मिलता है। शहद और केसर के फायदे इस प्रकार से हैं।

शहद और केसर के फायदे (Saffron Honey Benefits)
शहद में शरीर के लिए उपयोगी तमाम ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर की कई बीमारियों से रक्षा करते हैं। शहद में शरीर के लिए उपयोगी कार्बोहाइड्रेट, शुगर, कैल्शियम, पोटैशियम, सेलेनियम, विटामिन, फोलेट आदि पाए जाते हैं। इसका सेवन शरीर को संक्रमण आदि से बचाने का काम करता है। वहीं केसर में शरीर के लिए उपयोगी तमाम ऐसे गुण पाए जाते हैं जो कई समस्याओं में बहुत उपयोगी होते हैं। केसर और शहद का एकसाथ सेवन करने से आपके शरीर को ये फायदे मिलते हैं।

1. सर्दी-जुकाम की समस्या में फायदेमंद
सर्दी-जुकाम की समस्या में शहद और केसर का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। मौसम में बदलाव और वायरस के संपर्क में आने से लोगों को अक्सर सर्दी-जुकाम की समस्या हो जाती है। कई सर्द-जुकाम अत्यंत गंभीर रूप धारण कर लेता है। सर्दी-जुकाम से तुरंत राहत पाने के लिए आप गर्म दूध में चुटकी भर केसर और एक चम्मच शहद डालकर पियें। ऐसा दो से तीन बार करने से आपको फायदा मिलेगा। इससे शरीर की इम्यूनिटी भी बढ़ती है।

2. सिरदर्द में फायदेमंद
सिरदर्द की समस्या में केसर और शहद का सेवन करने से फायदा मिलता है। आपको सिरदर्द की समस्या कई कारणों से हो सकती है इससे छुटकारा पाने के लिए शहद और केसर का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आप रोजाना एक चुटकी केसर को एक चम्मच शहद में मिलाकर सेवन करें।

3. पाचन तंत्र के लिए उपयोगी
पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए केसर का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। केसर में एंटीऑक्सीडेंट औरप एंटीइंफ्लेमेट्री गुण मौजूद होते हैं जो पाचन तंत्र के लिए बहुत उपयोगी माने जाते हैं। केसर और शहद का सेवन करने से आपको पाचन से जुड़ी कई समस्याओं में फायदा मिलता है और पाचन तंत्र में सुधार होता है।

4. कैंसर में लाभदायक
कैंसर जैसी गंभीर समस्या में केसर खाने से फायदा मिलता है। केसर में क्रोसिन, कोलोरेक्टल आदि गुण पाए जाते हैं जो शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने का काम करते हैं। इसके अलावा शहद में भी कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने का काम करते हैं। कैंसर से बचाव के लिए शहद और केसर का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है।

5. नींद से जुड़ी समस्याओं में उपयोगी
अनिद्रा या नींद से जुड़ी अन्य समस्याओं के लिए शहद और केसर का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। एक रिसर्च के मुताबिक केसर में मौजूद क्रोसीन नामक तत्व नींद को बढ़ाने और अच्छी नींद के लिए बहुत उपयोगी होता है। अनिद्रा की समस्या में रोजाना एक गिलास दूध में केसर डालकर उसमें थोड़ा सा शहद मिलकर पीने से फायदा मिलता है।

6. गठिया की समस्या में उपयोगी
अर्थराइटिस या गठिया की समस्या में केसर बहुत उपयोगी माना जाता है। केसर में मौजूद गुण शरीर और जोड़ों की सूजन दूर करने में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। केसर की पत्तियां भी जोड़ों की समस्याओं में बहुत उपयोगी होती हैं और इसका इस्तेमाल कई तरह की पारंपरिक चिकित्सा के लिए किया जाता है। केसर और शहद का सेवन करने से आपको गठिया की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। केसर और शहद में मौजूद गुण दर्द और सूजन को दूर करने का काम करते हैं।

7. हार्ट के लिए फायदेमंद
हार्ट से जुड़ी समस्याओं के मरीज आज के समय में बढ़ते जा रहे हैं। दुनियाभर में लाखों की संख्या में लोग दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इसके पीछे सबसे प्रमुख कारण खानपान और जीवनशैली को माना जाता है। हार्ट से जुड़ी समस्याओं में केसर और शहद का सेवन बहुत उपयोगी माना जाता है। केसर और शहद के सेवन से हार्ट ब्लॉकेज की समस्या में भी फायदा मिलता है।

8. स्किन के लिए फायदेमंद
स्किन पर शहद और केसर लगाने से बहुत फायदा मिलता है। स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को दूर करने के लिए और स्किन पर मौजूद टैनिंग की समस्या से छुटकारा पाने के लिए शहद और केसर को मिलाकर इसे स्किन पर लगा सकते हैं। इससे कुछ दिनों में फायदा मिलता है और स्किन से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

केसर का सेवन रोजाना 0.5 ग्राम से 1 ग्राम तक किया जा सकता है। इसका अधिक मात्रा में सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऊपर बताई गयी समस्याओं में केसर और शहद का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है लेकिन इसका सेवन करने से पहले एक बार एक्सपर्ट डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know