मसाला गाजर रोल्स ( Hindi recipe )
मसाला गाजर रोल्स की रेसिपी खासतौर पर ठंड के मौसम में बनाई व खाई जाती है यह बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजन है
⏱ 30 मिनट
सामग्री
👨👨👧👧 3 लोग
* ढाई सौ ग्राम किसी हुई गजर
* 1 1/3 कटोरी छिलके वाली मूंग की दाल
* 2 प्याज
* 1 बड़ा चम्मच तेल
* 1/2 चम्मच जीरा
* 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
* 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
* 1 1/3 चम्मच हल्दी पाउडर
* 1/2 चम्मच नमक
* 1/2 चम्मच सूखा धनिया पाउडर
* थोड़ा सा बारीक कटा हुआ ताजा हरा धनिया
* मैदे के कवर की सामग्री
* 200 ग्राम मैदा
* 1/2 चम्मच नमक
* 1 चम्मच अजवाइन
* 2 छोटी चम्मच तेल मोयन के लिए
तरीका
(1) सबसे पहले हम एक तिहाई कटोरी मूंग की दाल को पानी में भिगोकर रख देंगे उसके बाद हम गाजर को छीलकर किस लेंगे और उसका सारा पानी निचोड़ लेंगे अब हम कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच तेल गरम होने के लिए रख देंगे जैसे ही हमारा तेल गर्म होगा हम उसके अंदर एक चम्मच जीरा और एक बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल देंगे उसके बाद हम इसमें किसी भी गाजर डाल देंगे हमें गाजर का सारा पानी निचोड़ कर ही डालना है
(2) अब हम गाजर के अंदर सारे मसाले जैसे नमक हल्दी लाल मिर्च पाउडर सुखा धनिया पाउडर और छिलके वाली मूंग की दाल को भी डाल देंगे और इसे ढक्कन लगाकर 5 से 7 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकने देंगे उसके बाद हम इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल देंगे और गैस बंद कर देंगे और मसाले को ठंडा होने देंगे जब तक हमारा मसाला ठंडा हो रहा है तब तक हम मैदे का डो लगाकर रेडी कर लेते हैं
(3) सबसे पहले हम मेदे को मैदे की छलनी से छान लेंगे उसके बाद इसके अंदर अजवाइन नमक और मोयन के लिए दो चम्मच तेल डाल देंगे और इन सब को बहुत अच्छे से मिक्स करेंगे ताकि इसमें किसी तरह की कोई गुठली ना रहे और हमारे मसाला रोल्स बहुत खस्ता बने अब हम इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते जाएंगे और एक अच्छा नरम आटा गूथ कर तैयार करेंगे
(4) मेदे को अच्छे से गूंथने के बाद अगर आप चाहे तो इसके ऊपर सूती कपड़ा ढककर इसे 5 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए छोड़ सकते हैं उसके बाद हम इस मैदे को तीन बराबर भागों में बांट देंगे और तीन पेड़े बनाकर तैयार कर लेंगे
(5) अब हम मैदे की बहुत ही पतली रोटी बेल कर तैयार करेंगे जिसमें आर पार नजर आ सके जहां तक हो सके उसके बाद हम इसके अंदर हमने जो मसाला बनाया था वह एक साइड अच्छे से सेट कर देंगे लंबाई में
(6) उसके बाद हम रोटी को दोनों हाथों की मदद से आहिस्ता आहिस्ता रोल करते जाएंगे हमें थोड़ा टाइट हाथों से रोल करना है इससे कि हमारा मसाला रोटी के साथ अच्छे से सेट हो जाए और बाहर ना निकले उसके बाद हम चाकू की मदद से इसे बराबर भागों में काट लेंगे उसके बाद हम हर हिस्से के दोनों मुंह को अच्छे से दबाकर बंद कर देंगे जिससे कि हमारा गाजर मसाला बाहर ना निकले क्योंकि हमें इससे तेल में फ्राई करना है
(7) यह देखिए हमने सारे गाजर मसाला रोल्स बनाकर तैयार कर लिए हैं और हमने यहां पर एक बड़ी कढ़ाई में बहुत सारा तेल गर्म होने के लिए रख दिया है क्योंकि हमें गाजर मसाला रोल्स को डीप फ्राई करना होता है हम सारे मसाला रोल्स को एक साथ ही कढ़ाई में डाल देंगे आप चाहे तो इससे दो हिस्सों में भी डाल सकते हैं हमें तेल को अच्छे से गर्म करना है उसके बाद ही हमें गाजर मसाला रोल्स को डालना है रोल्स डालते ही आपको गैस का आंच मध्यम कर देना है
(8) हमें गाजर मसाला रोल्स को तब तक नहीं पलटना है जब तक कि यह एक तरफ से थोड़ा सीख नहीं जाते उसके बाद ही हमें इसे दूसरी तरफ पलट ना है और अलट पलट करते हुए हमें इसे पांच से 7 मिनट तक मध्यम आंच पर ही पकाना है जैसे ही इनका कलर चेंज हो जाता है यह सुनहरे रंग के हो जाते हैं हम गैस बंद कर देंगे और इन्हें एक प्लेट में निकाल लेंगे
(9) अब आप गरमा गरम गाजर मसाला रोल्स को टमाटर की चटनी या टोमेटो केचप या हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं इसका कॉन्बिनेशन सबके साथ बहुत अच्छा है
अगर आपको हमारी ये रेसिपी पसंद आइ हो तो हमें फोलो
करे ओर हमारी पोस्ट को शेर ज़रूर करे 🙏

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know