वेजिटेबल बिरयानी (Hindi recipe)
उत्तर प्रदेश के लखनऊ की एक और प्रसिद्ध ड़िश, जो कि नोनवेजिटेरियन होती है,लेकिन मैंने इसे सब्ज़ियों के साथ बनाया है। वेज़िटेबल बिरयानी
⏱ 1:30 घंटा
सामग्री
👨👨👧👧 ४ लोग
* 200 ग्राम चावल(बिरयानी राइस)
* 1 बड़ा कटा प्याज़
* ४-५ कली लहसुन
* १ चम्मच कटा अदरक
* १ बड़ी इलायची(काली)
* २ छोटी इलायची
* दालचीनी
* जीरा
* १/२ चम्मच लाल मिर्च
* १ चम्मच धनिया
* १/२ कटोरी दही
* नमक
* तला हुया प्याज़
* १-२ कटे आलू
* १/२ कटोरी बींस, गाजर, सोयाबीन की बड़ी
* कटा टमाटर
* घी
* पुदीने के पत्ते
* काजू का पेस्ट
* केसर दूध में भीगा
तरीका
(1) चावल को अच्छी तरह से धो कर १ घंटे के लिए पानी मै भिगो दे।
(2) १०-१२ कटोरी पानी एक बड़े बरतन मै गरम करें नमक डाल कर उबाल लें।
(3) उबाल आने के बाद चावल डाल कर ८०% तक पका लें, पका कर तुरंत ही पानी को छान दें, और किसी थाली मै फैला दे।
(4) एक कड़ाही मै ३ बड़े चम्मच घी गरम करें उसमें, जीरा, बड़ी इलायची, छोटी ल
इलायची, दालचीनी डाल कर्व चटकने दें।
(5) कटा प्याज़, लहसुन औरअदरक डाल कर भून लें ।धनिया, लाल मिर्च और नमक डाल कर मिलाएँ।
(6) कटा टमाटर डाल कर गलने तकपकाएँसभी कटी सब्ज़ियाँ डाल दें ढक कर। ८०% तक गलने तक पकायें।
(7) एक भारी और चौड़े तले के बरतन मै १ चम्मच घी चुपड़ कर थोड़े चावल की परत लगाएँ, उसके ऊपर दही फैलायें, उसके ऊपर बनाई सब्ज़ी की परत की लगाएँ,फिर से चावल, दही तला,प्याज़,काजू की पेस्ट, पुदीने के पत्ते और दूध मै भीगी केसर डाल दें,
(8) ये प्रक्रिया दोहरायें, जब तक चावल और सब्ज़ियाँ ख़त्म ना हो जाएँ अंत की परत चावल, दही, केसर, काजू पेस्ट,पुदीना और तले प्याज़ें कि होनी चाहियें एक क बड़ा चम्मच घी डाल कर ढक्कन को गुथे आटे से चारों तरफ़ से कवर करें।
(9) गैस पर भारी तवा रख कर गरम करें, उस पर बिरयानी वाला बरतन रखा दें ।
आँच को धीमा कर दें इस तरह दम पर १५-२० मिनट पकाएँ ।
(10) ढक्कन खोल कर रायते के साथ सर्व करें।
अगर आपको हमारी ये रेसिपी पसंद आइ हो तो इसे शेर करे
ओर हमें फोलो करे ओर इस से जुदा कोई भी सवाल हो तो
आप मूजे कोमेंट कर सकते है

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know