डीजल भरवाने वाले ग्राहकों को मिलेगा 2 करोड़ का इनाम, इंडियन ऑयल दे रहा मौका
LAST UPDATED: MAY 24, 2021, 6:00 PM IST
इंडियन ऑयल (Indian Oil) अपने ग्राहकों को 2 करोड़ रुपये जीतने का मौका दे रही है. कंपनी की ओर से एक खास ऑफर चलाया जा रहा है, जिसका नाम है...डीजल भरो, इनाम जीतो' (Diesel Bharo, Inaam jeeto).
नई दिल्ली: देशभर में तेजी से बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के रेट्स के बीच इंडियन ऑयल (Indian Oil) अपने ग्राहकों को 2 करोड़ रुपये जीतने का मौका दे रही है. कंपनी ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है. कंपनी की ओर से एक खास ऑफर चलाया जा रहा है, जिसका नाम है...डीजल भरो, इनाम जीतो' (Diesel Bharo, Inaam jeeto). इस ऑफर को जीतकर आप करोड़पति बन सकते हैं. बता दें 18 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति इस ऑफर का फायदा उठा सकता है.
इंडियन ऑयल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि आप इंडियन ऑयल के किसी भी आउटलेट पर मिनिमम 25 लीटर डीजल भरवा कर यह इनाम जीत सकते हैं. कंपनी ने बताया कि आपको मिनिमम 25 लीटर डीजल भरवाना होगा ज्यादा की कोई लिमिट नहीं है. इसका बिल भी एक ही होना चाहिए. इंडियन ऑयल का यह ऑफर 31 जुलाई 2021 की रात 12 बजे तक के लिए उपलब्ध है
आपको करना होगा SMS
25 लीटर या उससे ज्यादा डीजल खरीदने के बाद आपको जो सिंगल प्रिटेंड बिल मिलेगा. उस पर एक बिल नंबर और डीलर कोड (Dealer Code) होगा. उस कोड को 7799033333 नंबर पर SMS भेजना होगा
इस तरह भेजे SMS
कंपनी को मैसेज भेजने के लिए आपको सबसे पहले डीलर कोड टाइप करना होगा इसके बाद स्पेस देनी होगी फिर बिल नंबर टाइप करें. इसके बाद में स्पेस देकर क्वांटिटी टाइप करें और 7799033333 नंबर सेंड कर दें.
कौन से ग्राहक उठा सकते हैं फायदा
SMS DEALER CODE <SPACE> BILL NUMBER <SPACE> QUANTITY to 77990 33333. आप इस एसएमएस को BSNL, MTNL, VI, एयरटेल या फिर जियो किसी भी नंबर से भेज सकते हैं.
कितना मिलेगा इनाम?
इनाम की राशि की बात की जाए तो वह अलग-अलग है. आपको बता दें इसमें भाग लेने वाले प्रतियोगियों का फैसला लकी ड्रा के जरिए किया जाएगा. आइए आपको बताते हैं किसको कितना इनाम मिलेगा-
>> 4 मेगा विजेता को 2,00,000 रुपये. प्रत्येक को यह राशि दी जाएगी.
>> 16 मासिक विजेता को प्रति माह रु .75,000 रुपये प्रत्येक को यह राशि दी जाएगी.
>> 70 पखवाड़े विजेता प्रति पखवाड़े: रु. 25,000 रुपये प्रत्येक को यह राशि दी जाएगी.
>>प्रति सप्ताह 500 साप्ताहिक विजेता: रु.1000 रुपये प्रत्येक को यह राशि दी जाएगी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know