Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

4/05/2021

IPL 2021: ये है आईपीएल का नया सिक्‍सर किंग भूल जाएंगे गेल को

   
                           
   

IPL 2021: ये है आईपीएल का नया सिक्‍सर किंग भूल जाएंगे गेल को


Updated On - 5:00 pm, Mon, 5 April 21




क्रिकेट की दुनिया में जब भी बात सिक्‍सर किंग की होती है तो गिने-चुने बल्‍लेबाजों के नाम जेहन में आते हैं. किसी के लिए वो नाम टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह का हो सकता है तो किसी के लिए यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल का. कोई वेस्‍टइंडीज के ही निकोलस पूरन को ये तमगा दे सकता है. लेकिन जनाब, अब आप गेल का खेल और पूरन का पराक्रम भूल जाइए, क्‍योंकि अब सिक्‍सर किंग (Sixer King) का खिताब 22 साल के बल्‍लेबाज को मिल चुका है. इस खिलाड़ी का नाम है इशान किशन (Ishan Kishan). आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीम मुंबई इंडियंस (Mumbnai Indians) के बाएं हाथ के ओपनर इशान किशन के छक्‍कों की कहानी बताते हैं आपको.

यूं तो आईपीएल इतिहास या टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने के मामले में क्रिस गेल के आसपास भी कोई नहीं है, लेकिन जहां तक आईपीएल के पिछले सीजन की बात है तो ये सेहरा इशान किशन के सिर बंधा है. इशान ने संयुक्‍त अरब अमीरात में खेले गए आईपीएल 2020 में सबसे ज्‍यादा 30 छक्‍के जड़े थे. तब उन्‍होंने 14 मैचों में 57.33 के बेहतरीन औसत से 516 रन बनाए थे. आईपीएल 2020 में 14 मैचों में 26 छक्‍के लगाकर राजस्‍थान रॉयल्‍स के संजू सैमसन दूसरे नंबर पर रहे, जबकि मुंबई इंडियंस के हार्दिक पंड्या ने 14 मैचों में 25 छक्‍के लगाए. पंजाब किंग्‍स के निकोलस पूरन ने 14 मैचों में 25 छक्‍के लगाकर चौथा स्‍थान हासिल किया. वहीं पांचवें नंबर पर कोलकाता नाइटराइडर्स के ऑयन मॉर्गन रहे, जिन्‍होंने 14 मैचों में 24 छक्‍के लगाए. बता दें कि इशान किशन ने सिर्फ सात साल की उम्र में स्‍कूल वर्ल्‍ड कप में हिस्‍सा लिया था.


आईपीएल 2020 में जमकर बोला किशन का करिश्‍मा



जहां तक इशान किशन के आईपीएल में प्रदर्शन की बात है तो उन्‍होंने इस लीग में अब तक 51 मैच खेले हैं. इनमें 28.83 के औसत और 136.83 के स्‍ट्राइक रेट से उनके बल्‍ले से 1211 रन निकले हैं. उनका उच्‍चतम स्‍कोर 99 रन है. आईपीएल में उन्‍होंने 7 अर्धशतक लगाए हैं. जबकि कुल 64 छक्‍के और 100 चौके भी उनके नाम दर्ज है. हालांकि आईपीएल में उनके कुल प्रदर्शन की तुलना में पिछले सीजन का उनका प्रदर्शन कमाल का रहा था. आईपीएल 2020 में इशान किशन ने 14 मैचों में 57.33 के औसत और 145.76 के स्‍ट्राइक रेट से 516 रन बनाए हैं. इनमें 4 अर्धशतक, 36 चौके और 30 छक्‍के शामिल हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know