क्रिस्पी हनी चिल्ली पोटैटो ( Hindi recipes)
40 मिनट
सामग्री
2 से 3 सर्विंग
* आलू प्राईज के लिये-:
* 4 आलू
* 2 टेबलस्पून आरारोट
* नमक स्वादानुसार
* आवश्यकतानुसार तेल तलने के लिए
* क्रिस्पी हनी चिल्ली पोटैटो के लिये-:
* 2 चम्मच तेल
* 1 चम्मच आदरक लहसन का पेस्ट
* 2 हरी मिर्च
* 1 चम्मच चिली सॉस
* 1 चम्मच सिरका
* 1 चम्मच सोया सॉस
* 2 चम्मच टमाटर सॉस
* 1 चम्मच सफेद भुने तिल
* 2 चम्मच शहद
* 1/4 कप पानी
* 2 टेबलस्पून आरारोट
* 1 प्याज (पंखुडी)
* 1 शिमला मिर्च (पंखुडी)
* 1 हरा प्याज कटा हुआ
* नमक स्वादानुसार
तरीका
(1) सबसे पहले 4 आलू ले और छिल ले और उसके बाद कट्टर की सहायता से आलू को काट ले और अब कटे हुए आलू मे आरारोट और नमक डालकर कर अच्छे से मिला ले जब आलू में आरारोट और नमक अच्छे से मिल जाये तब आलू को गरम तेल में डीप फ्राय कर ले और जब यह हलके सुनहेरे हो जाये तो तेल से बहार निकाल ले और साईड मे रख दे।
(2)
(3) अब एक बड़ी कड़ाई में 2 टीस्पून तेल को गर्म करें और उसमें लहसुन, अदरक पेस्ट,हरी मिर्च डाले और उसके बाद, प्याज और शिमला मिर्च डाले।अब इसमें 1 टीस्पून चिल्ली सॉस, 2 टेबलस्पून टोमेटो सॉस, 1 टेबलस्पून सोया सॉस, 1 टेबलस्पून सिरका और आवश्यकतानुसार नमक मिलाएं।
तेज आंच पर 30 से 40 सेकंड के लिए पकाएं।
(4) अब ¼ कप पानी में 1 टेबलस्पून आरारोट को बिना किसी गांठ के मिलाएं।अब आरारोट के मिश्रण को डालें और इसे तब तक लगातार हिलाएं जब तक यह अच्छे से मिक्स न हो जाए।
(5) और अब इसमें 2 टेबलस्पून शहद डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब इसमे तले हुए आलू डालें और धीरे से मिलाएँ।इसके अलावा 1 टेबलस्पून हरा प्याज और 1चम्मच भुने हुए तिल डालें। अच्छी तरह मिलाएं।आंच को बंद करें।
(6) स्वादिष्ट क्रिस्पी हनी चिल्ली पोटैटो तैयार है।
अगर आपको ये रेसिपी पसंद आइ हो तो इसे शेर करे
ओर इसे जुड़ा कोई भी सवाल हो तो आप मज़े कोमेंट करे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know