बकरा या बकरी..पढ़िए मज़ेदार जोक्स
बकरा या बकरी
पिंटू (चिंटू से)- ये कैसे पता चलेगा कि सामने जो जानवर है वह बकरा है या बकरी।
चिंटू (पिंटू से)- सिंपल है, उसको पत्थर मारना यदि वह भागा तो बकरा और भागी तो बकरी।
😜😜😜😜😜😜😜😜😜😜😜😜😜😜😜😜
शादी का वीडियो
एक शादीशुदा व्यक्ति दूसरे शादीशुदा व्यक्ति से : जब कभी आप दुखी हों तो अपनी शादी का वीडियो उल्टा चलाकर देखना,
मजा आयेगा… बीबी आपकी उंगली से अंगूठी उतारेगी, कार में बैठेगी और मायके चली जायेगी!
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
प्रोसीजर तो फॉलो करना पड़ेगा!
बैंक में एक ग्राहक ने सुन्दर बैंक कर्मी से बड़ी ही शालीनता से पूछा, "मैडम, क्या आप मुझे बता सकती हैं कि जो चेक मैंने अभी दिया है वो कितने दिन में क्लियर हो जायेगा?"
बैंक कर्मी: कम से कम दो-तीन लगेंगे।
ग्राहक: लेकिन मैडम, इतना टाइम क्यों लगेगा? जिस बैंक का चेक मैंने दिया है वो तो सामने वाली बिल्डिंग में ही है।
बैंक कर्मी(बड़े ही शांत स्वर में): सर, मैं आपको कैसे समझाऊं, प्रोसीजर तो फॉलो करना पड़ता है न, मान लीजिये कि आप शमशान के सामने ही मर जाते हैं तो आपकी लाश को घर ले जायेंगे कि वहीँ सामने निपटा देंगे?
😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝
कंजूसी की हद!
एक कंजूस आदमी जिंदगी भर अपने पुत्रों को कम से कम खर्च करने की हिदायतें देता रहा था। जब वह मरणासन्न स्थिति में पहुंच गया तो पुत्र आपस में मशवरा करने लगे कि किस प्रकार पिता की इच्छा के अनुसार कम से कम खर्च में उनकी अंतिम यात्रा निपटाई जाए।
एक ने कहा, "ऐम्बुलेंस में ले जाया जाए।"
दूसरे ने कहा, "नहीं, ऐम्बुलेंस बहुत मंहगी होगी। ठेलागाड़ी में ले चलते हैं।"
तीसरे ने कहा, "क्यों न साइकिल पर बांधकर ले चलें?"
यह सब सुनकर कंजूस से रहा नहीं गया। उठकर बोला, "कुछ मत करो, मेरा कुर्ता और जूते ला दो। मैं पैदल ही चला जाऊंगा।"
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
मरने की चाहत!
बुजुर्ग पति-पत्नी एक साथ गुज़र गए। जब ऊपर पहुँचे तो चित्रगुप्त ने बहीखाता देख कर एक दूत से कहा, "इन्हें स्वर्ग में ले जाओ।"
दूत उन्हें स्वर्ग में ले गया। एक आलीशान बंगले में ले जाकर बोला, "आप दोनों यहां रहेंगे। यहां हर तरह का आराम है। हर तरह की सुविधा उपलब्ध है। नौकर-चाकर हमेशा आपकी सेवा में रहेंगे। और हां, आप जो भी जब भी खाना पीना चाहें, आपको मिलेगा।"
बुजुर्ग ने पूछा, "अगर हम बीमार हो गए तो डॉक्टर कहां मिलेगा?"
दूत ने बताया, "स्वर्ग में कभी कोई बीमार नहीं होता।"
बुजुर्ग लंबी सांस छोड़ते हुए पत्नी से बोला, "अगर हम लोग अपने डॉक्टर की बात न मान कर, फल-सब्जियों की बजाय, अपनी मनमर्जी की चीजें खाते पीते, तो कई साल पहले यहां पहुंच जाते।"
(अगर आपको हमारे जोक्स पसन्द आए हो तो इसे
शेर करे ओर हमें फोलो करे)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know