पति का बदला...पढ़िए मज़ेदार जोक्स
गोली का खेल!
एक आदमी नाई की दुकान पर दाढ़ी बनवाने गया। जब नाई उसके चेहरे पर ब्रश से बढ़िया क्रीम से उतना ही बढ़िया झाग बना रहा था तो उस आदमी ने अपने चेहरे के पिचके गालों की ओर इशारा करते हुए बोला, "मेरे गालों के इस गड्ढे के कारण दाढ़ी बढ़िया नहीं बन पाती और कुछ बाल छूट जाते हैं।"
आगे से नाई बोला, "कोई बात नहीं, मेरे पास इसका इलाज है।" उसने पास के दराज में से लकड़ी की एक छोटी से गोली निकाली और उसे देते हुए बोला, "इसे अपने मुँह में मसूड़ों और गाल के बीच रख लो।"
उस आदमी ने वह गोली मुँह में रख ली जिससे उसका गाल फूल गया और नाई ने उसकी अब तक की सबसे शानदार, सबसे बढ़िया दाढ़ी बनाई।
गोली उसके मुह में ही फंसी हुई थी, इसलिए उस आदमी ने कठिनाई से बोलते हुए पूछा, "यदि यह गोली गलती से उसके पेट में चली जाए तो?"
नाई बोला, "कोई बात नहीं। कल लेते आना, जैसे कि बहुत से लोग अब तक लेते आए हैं।"
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
नेताओं का विश्वास!
नेताओं से भरी एक बस जा रही थी अचानक बस सड़क से नीचे उतरकर खेत में एक पेड़ से जा टकराई।
खेत मालिक दौड़ता हुआ आया सब कुछ देखकर उसने एक गढ्ढा खोदना शुरू किया और फिर उसमें नेताओं को दफना दिया।
कुछ दिन बाद पुलिस को बस के एक्सीडेंट के बारे में पता लगा पुलिस ने किसान से पूछा कि सारे नेता कहां गए?
आदमी ने बताया कि उसने सभी को दफना दिया है पुलिस ने पूछा, सब मर गए थे क्या?
आदमी बोला, "नही, कुछ कह रहे थे कि वे नही मरे, पर आप तो जानते ही हैं कि ये नेता झूठ कितना बोलते हैं। अब उनकी बात का विश्वास नहीं किया जा सकता न?"
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
पति का बदला!
एक बार एक आदमी मर रहा होता है तो उसके परिवार के सारे सदस्य उसके आस पास खड़े होते हैं, अपनी अंतिम सासें गिनते हुए वह आदमी अपनी पत्नी से बोला, "सुनो मेरे मरने के बाद तुम हमरे पड़ोस में रहने वाले रामलाल से शादी कर लेना।"
पति की बात सुन कर पत्नी बोली, "नहीं मैं तुम्हारे बाद किसी और से शादी नहीं करुँगी।"
पति: पर जब मैं तुम्हे कह रहा हूँ ना कि तुम रामलाल से शादी कर लेना तो बस कर लेना।
पत्नी: पर आप ऐसा क्यों कह रहे हैं?
पति: क्योंकि उस ने एक बार मुझे बेवकूफ बना कर मुझसे एक शर्त जीत ली थी और अब मैं उस से बदला लेना चाहता हूँ।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
अजीब परेशानी!
शराब की लत से प्रेशान एक शख्स डॉक्टर के पास गया और बोला, "डॉक्टर साहब मेरी शराब छुडाओ।"
डॉक्टर ने पूछा: रोजाना कितनी पीते हो?
शराबी बोला: चार पैग।
डॉक्टर बोला: धीरे-धीरे एक पैग कम कर दो।
शराबी एक हफ्ते बाद डॉक्टर के पास पहुंचा।
डॉक्टर ने पूछा: अब कितनी शराब पीते हो?
शराबी ने जवाब दिया: तीन पैग।
डॉक्टर ने कहा: अब एक पैग और कम कर दो।
दो हफ्ते बाद शराबी फिर डॉक्टर के पास गया।
डॉक्टर ने पूछा: अब कितनी पीते हो मेरे भाई।
शराबी बोला: सर दो पैग। डॉक्टर ने बोला: बस अब एक पैग और कम कर दो।
शराबी ने उदास होकर जवाब दिया: सॉरी डॉक्टर साहब पूरी बोतल को एक पैग में तो नहीं खत्म कर सकता मैं।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
मोहब्बत का राज!
एक लड़की जब रोज़ अपने कॉलेज से वापस आती तो एक लड़के को रोज़ अपने घर के बाहर खडा हुआ देखती।
ऐसा रोज़ होता था, और एक साल बीत गया, वह लड़का रोज़ उसे अपने घर के सामने खडा नज़र आता।
वो कुछ नहीं कहता था और बस कभी आगे पीछे और कभी अपने मोबाइल फ़ोन को देखता रहता।
वक्त के गुजरने की साथ लड़की को विश्वास हो चला था की लड़का उसे चाहता है।
एक दिन लड़की ने हिम्मत कर के उसके पास जाकर पूछ लिया,"तुम रोज़ मेरे घर के बाहर क्यों खड़े रहते हो?"
लड़का घबरा कर, "माफ़ करना बहन, वो क्या है की तुम्हारे वाई-फाई (Wi-Fi) पर पासवर्ड नहीं लगा हुआ है, तो मैं तो वो इस्तेमाल करने आता हूँ।"
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
भैंस का बच्चा मर गया
एक बुढिया का दामाद बहुत काला था, वो पहली बार ससुराल गया !
बुढिया :-- दामाद जी, कम से कम एक महिना तुम यहाँ रुको, दूध, दही खाओ मौज करो... इसी बहाने हमें भी दूध, दही मिल जायेगा!
दामाद :-- क्या बात है सासु माँ, आज बहुत प्यार जता रही हो मुझ पर?
बुढिया :-- ऐसी कोई बात नहीं है, दरअसल कल हमारी भैस का बच्चा मर गया तुम्हे देखकर भैस कम से कम दूध तो दे देगी !
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
पति को ओएलएक्स पर बेच दो
बेटी: पापा एक जरूरी बात थी
पिता: बोलो
बेटी: मैं एक लड़के से प्यार करती हूँ
पर वो अमेरिका में रहता हैं
वेबसाइट में हमारी जान पहचान हुई
फेसबुक में दोस्ती हुई
स्काइप में उसने मुझे प्रपोज किया
वाइबर में हमलोग दो महीने से प्यार कर रहें हैं
पिता: अच्छा, तो अब
ट्विटर में शादी करो
मेक माई ट्रिप में हनीमून करो
फ्लिपकार्ट से बच्चा मंगवालो
जीमेल में रिसीव करलो
अंत में
अगर पति अच्छा न लगे तो ओएलएक्स में बेच देना।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
गजब का जुआड़ी
8-9 लोग जुआ खेल रहे थे,..
तभी पुलिस आ गई ....
एक जुआड़ी दौड़कर...............
पुलिस कि गाडी मेँ बैठ गया।
पुलिस : हम तुम्हे पकड़ने आए तो तुम अपने
आप गाडी मेँ क्यो बैठगये..??
जुआड़ी : पिछली बार मैं
पकडा गया तो मुझे यहाँ से लेकर थाने तक
गाडी में खडे होकर जाना पडा।..
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
गीता सार!
पिता, अपने बेटे से: ओ बेवकूफ़, मैंने तुमको गीता दी थी पढ़ने के लिए क्या तुमने गीता पढ़ी? कुछ दिमाग में घुसा?
पुत्र: हाँ पिता जी, पढ़ ली और अब आप मरने के लिए तैयार हो जाओ (इतना कहते बेटे ने पिता की कनपटी पर तमंचा रख दिया)।
पिता: बेटा ये क्या कर रहे हो? मैं तुम्हारा बाप हूँ।
पुत्र: पिता जी, ना कोई किसी का बाप है और ना कोई किसी का बेटा। ऐसा गीता में लिखा है।
पिता: बेटा मैं मर जाऊंगा।
पुत्र: पिता जी शरीर मरता है, आत्मा कभी नही मरती। आत्मा अजर है, अमर है।
पिता: बेटा मजाक मत करो गोली चल जाएगी और मुझको दर्द से तड़पाकर मार देगी।
पुत्र: क्यों व्यर्थ चिंता करते हो? किससे तुम डरते हो? गीता में लिखा है - नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि, नैनं दहति पावकः
आत्मा को ना पानी भिगो सकता है और ना ही तलवार काट सकती, ना ही आग जला सकती। किस लिए डरते हो तुम?
पिता: बेटा, अपने भाई बहनों के बारे में तो सोच, अपनी माँ के बारे में भी सोच।
पुत्र: इस दुनिया में कोई किसी का नही होता। संसार के सारे रिश्ते स्वार्थों पर टिके हैं। ये भी गीता में ही लिखा है।
पिता: बेटा मुझको मारने से तुझे क्या मिलेगा?
बेटा: अगर इस धर्म युद्ध में आप मारे गए तो आपको स्वर्ग प्राप्ति होगी। मुझको आपकी संपत्ति प्राप्त होगी।
पिता: बेटा ऐसा जुर्म मत कर।
पुत्र: पिता जी आप चिंता ना करें। जिस प्रकार आत्मा पुराने जर्जर शरीर को त्याग कर नया शरीर धारण करती है, उसी प्रकार आप भी पुराने जर्जर शरीर को त्याग कर नया शरीर धारण करने की तयारी करें।
अलविदा।
शिक्षा - कलयुग की औलादों को सतयुग, त्रेतायुग या द्वापर युग की शिक्षा ना दें, क्योकि अकड़ हम सहते नहीं और भाव किसी को देते नहीं।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
मर गया
टीचर - मोटू... 1 से 10 तक
गिनती सुनाओ।
मोटू - 1, 2, 3, 4, 5, 7,
8, 9, 10..
टीचर - 6 कहां है..?
मोटू - जी वो तो मर
गया।
टीचर - मर गया..?? कैसे मर
गया..??
मोटू - जी मैडम, आज सुबह
टीवी पर न्यूज में बता रहे थे
कि स्वाइन फ्लू में 6 की मौत हो गई..!!
अगर आपको जोक्स पसन्द आये हो तो शेर करे
ओर फोलो करे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know