पत्नी का प्यार...पढ़िए मज़ेदार जोक्स
जन्मदिन का तोहफा!
एक बार एक आदमी अपनी पत्नी के लिए के लिए पियानो लेकर आया, तो उसके दोस्त ने उस से पूछा, "यार तुम ये पियानो क्यों ले रहे हो?"
आदमी: यार वो मेरी बीवी पियानो बजाना सीखना चाहती थी इसीलिए ये उसके जन्मदिन का तोहफा है।
कुछ दिनों बाद दोनों दोस्त फिर मिले तो दूसरे दोस्त ने पूछा, "और बताओ क्या भाभी ने अब पियानो बजाना सीख लिया है?"
आदमी: नही, हमने उसे वापस कर दिया और मैं उसकी जगह शहनाई लाया हूँ।
दोस्त: शहनाई वो किस लिए?
आदमी: शहनाई बजाते हुए मेरी बीवी कम से कम अपनी बेसुरी आवाज़ में गाना तो नही गा पाएगी।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
तुम तो कमाल हो!
एक औरत अपने बेडरुम के आईने के सामने खड़ी थी।
वह अपने आपको आईने में देखकर वह बहुत नाखुश थी तभी उसके पति का वहां आना हुआ। वह अपने पति से कहती है,"देखो ना आजकल मै कितनी बुजुर्ग, मोटी और गंदी दिख रही हूं, अपनी ऐसी हालत देखकर तो मेरा मूड ही खराब हो गया है मेरा मूड ठीक करने के लिए मेरी इच्छा है कि आप कम से कम एक बार मेरी तारीफ कर दो।"
उसके पति ने उसकी तारीफ़ करते हुए कहा,"अरे तुम तो कमाल हो इस उम्र में भी तुम्हारी आंखें इतनी अच्छी तरह से देख पाती है"।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
रंग ने मरवा दिया!
जज: एक पकडे हुए चोर स पूछताछ करते हुए," अच्छा तो तुम चार बार एक ही दुकान का ताला तोड़ते हुए पकड़े गए?"
चोर: जी हाँ साहब।
जज: तुमने क्या चुराया था?
चोर: साहब मैंने एक ड्रेस चुराई थी।
जज: जब तुम एक बार ड्रेस चुरा चुके थे तो फिर चार बार वहां आने की क्या जरुरत थी?
चोर: साहब जो पहले तीन ड्रेस चुराई उनका रंग मेरी बीवी को पसंद नही आया।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
तुमने क्या सीखा!
एक पिता अपने बेटे को शराब पीने की हानियाँ बता रहा था। उसने बेटे को समझाने के लिए एक पानी का गिलास एक शराब का और साथ में दो कीड़े लिए।
उसने एक कीड़े को पानी के गिलास में डाला और दूसरे को शराब के गिलास में, थोड़ी देर बाद पानी में जो कीड़ा था वो जिंदा था और शराब में डाला हुआ कीड़ा मर गया।
बाप ने बेटे से पूछा, "तो बेटा अभी तुमने क्या देखा और क्या सिखा?"
बेटा तुरंत बोला, "पिता जी यही कि अगर हम शराब पीते हैं तो हमें कभी कीड़े नहीं लग सकते।"
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
सांप भी टल्ली!
एक बार एक आदमी मछली पकड़ने के लिए नदी पर गया। जब वो नदी के किनारे पहुंचा तो उसको एहसास हुआ कि वो मछलियों के लिए चारा लाना तो भूल ही गया है। तभी उसने एक छोटे से सांप को वहां से गुजरते देखा जो अपने मुंह में एक कीड़ा पकड़े हुए था।
आदमी ने सांप को पकड़ा और उसके मुंह से वह कीड़ा छीन लिया लेकिन यह सोचकर कि बेचारे सांप के पास खाने को कुछ नहीं है उसे थोड़ा बुरा लगा और उसने फिर से सांप को पकड़ा और उसके मुंह में थोड़ी बीयर टपका दी। फिर वो मछली पकड़ने में जुट गया।
करीब एक घण्टे बाद आदमी को लगा कि कोई उसका पैंट हल्के से खींच रहा है। जब उसने नीचे देखा तो वही सांप जो पहले एक कीड़ा लेकर आ रहा था अब मुंह में तीन कीड़े पकड़े हुआ था और बड़ी आशा से उस आदमी की तरफ देख रहा था।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
शैतान पप्पू!
एक बार एक एक बुज़ुर्ग आदमी ने देखा कि पप्पू घर के दरवाज़े पर लगी घंटी बजाने कि कोशिश कर रहा होता परन्तु उसका हाथ घंटी तक नहीं पहुँच पा रहा होता है, यह देख बुज़ुर्ग आदमी पप्पू के पास गया और उस से पूछा, "क्या हुआ बेटा?"
पप्पू: कुछ नहीं मुझे यह घंटी बजानी है पर मेरा हाथ नहीं पहुँच रहा तो क्या आप मेरे लिए ये घंटी बजा देंगे?
यह सुन बूढ़ा आदमी तुरंत हाँ कर देता है और घंटी बजा देता है, और घंटी बजाने के बाद पप्पू से पूछता है, "और बताओ बेटा क्या मै तुम्हारे लिए कुछ और कर सकता हूँ?"
यह सुन पप्पू बोला, "हाँ अब मेरे साथ भाग बुढ्ढे वरना तू भी पिटेगा अगर मकान का मालिक बाहर आ गया तो।"
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
आज - कल
कुछ लोग जब रात को अचानक फोन का बैलेंस ख़त्म हो जाता है इतना परेशान हो जाते हैं कि जैसे सुबह तक वो इंसान जिंदा ही नहीं रहेगा जिससे बात करनी थी।
कुछ लोग जब फ़ोन की बैटरी 1-2% हो तो चार्जर की तरफ ऐसे भागते है जैसे अपने फ़ोन कह रहे हों "तुझे कुछ नहीं होगा भाई, आँखे बंद मत करना मैं हूँ न सब ठीक हो जायेगा।"
कुछ लोग अपने फोन में ऐसे पैटर्न लॉक लगाते हैं जैसे आई एस आई की सारी गुप्त फाइलें उनके फ़ोन में ही पड़ी हों।
कुछ लोग जब आपसे बात कर रहे होते हैं तो बार बार अपने फ़ोन को जेब से निकालते हैं, लॉक खोलते हैं और वापस लॉक कर देते हैं। वास्तव में वे कुछ देखते नहीं हैं, बस ये जताते हैं कि वो जाना चाहते हैं।
और अगर कभी गलती से फ़ोन किसी दूसरे दोस्त के यहाँ छूट जाए तो ऐसा महसूस होता हैं जैसे अपनी भोली-भाली गर्लफ्रेंड को शक्ति कपूर के पास छोड़ आये हों।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
कहानी जुगाड़ की!
पिता लड़के से: मैंने तुम्हारी शादी के लिए एक लड़की देखी है।
लड़का: लेकिन मैं अपनी मर्जी से शादी करूँगा।
पिता: लेकिन वो लड़की बिल गेट्स की लड़की है।
लड़का: यदि ऐसा है तो ठीक है।
अगले दिन पिता बिल गेट्स के पास जाता है।
पिता: मैंने आपकी लड़की की शादी के लिए एक अच्छा लड़का देखा है।
बिल गेट्स: लेकिन मेरी लड़की अभी शादी के लिए छोटी है।
पिता: लेकिन वो लड़का वर्ल्ड बैंक का वाइस प्रेसिडेंट है।
बिल गेट्स: यदि ऐसा है तो ठीक है।
अगले दिन पिता वर्ल्ड बैंक प्रेसिडेंट के पास जाता है।
पिता: मैंने आपके बैंक के वाइस प्रेसिडेंट बनाने लायक एक अच्छा लड़का देखा है।
प्रेसिडेंट: लेकिन हमारे बैंक मैं पहले से ही वाइस प्रेसिडेंट है।
पिता: लेकिन वो लड़का बिल गेट्स का दामाद है।
प्रेसिडेंट: यदि ऐसा है तो ठीक है।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
शराबी की मजबूरी?
एक शराबी सड़क के किनारे बहुत ज्यादा पीने के कारण लगभग बेसुध सा पड़ा हुआ था।
एक भले आदमी ने उसके पास आकर पूछा, "`आखिर इतनी ज्यादा पीने की क्या जरूरत थी?"
शराबी: मजबूरी थी पीने के अलावा और कोई चारा ही नहीं था।
भला आदमी: आखिर ऐसी क्या मजबूरी हो गई थी ?`
शराबी: बोतल का ढक्कन गुम हो गया था।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
पत्नी का प्यार!
पत्नी जब मायके जाती है और फिर जब पति की याद आती है तो कैसे रोमांटिक sms भेजती है देखिये।
"मेरी मोहब्ब्त को अपने दिल में ढूंढ लेना;
और हाँ, आंटे को अच्छी तरह गूँथ लेना!
मिल जाए अगर प्यार तो खोना नहीं;
प्याज़ काटते वक्त बिलकुल रोना नहीं!
मुझसे रूठ जाने का बहाना अच्छा है;
थोड़ी देर और पकाओ आलू अभी कच्चा है!
मिलकर फिर खुशियों को बाँटना है;
टमाटर जरा बारीक़ ही काटना है!
लोग हमारी मोहब्ब्त से जल न जाएं;
चावल टाइम पे देख लेना कहीं गल न जाएं!
कैसी लगी हमारी ग़जल बता देना;
नमक कम लगे तो और मिला लेना!
🤪🤪🤪🤪🤪🤪🤪🤪🤪🤪🤪🤪🤪🤪🤪🤪🤪
अगर आपको जोक्स पसन्द आया हो तो इसे शेर करे
ओर मेरे ब्लॉग को फोलो करे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know