Benefits of Alum : फिटकरी के कई तरह के फ़ायदे
Benefits of Alum: फिटकरी का सेवन आपको कई तरह से फायदा पहुंचाता है. जानें इसके हैरान करने वाले फायदे.
ज्यादातर घरों में फिटकरी का इस्तेमाल किया जाता है. फिटकरी में एंटी बैक्टीरियल गुण होते है और ये कई तरह से आपको फायदा पहुंचाती है. स्किन से लेकर हेल्थ प्रॉब्लम्स तक में फिटकरी के इस्तेमाल की सलाह दी जाती है.
एजिंग के लक्षणों को कम करने में
झुर्रियों की समस्या है तो फिटकरी को चेहरे पर लगाने से आपको फायदा मिलेगा. इसे कुछ देर तक चेहरे पर रगड़ें और इसके बाद गुलाब जल से धो लें. चेहरे को धोने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं. इससे एजिंग के साइन को कम करने में मदद मिलेगी.
दांतों के दर्द में
दांतों में दर्द की समस्या है तो फिटकरी का पाउडर दांतों पर लगाएं. फिटकरी के पानी से गरारे करने से दांत के दर्द में राहत मिलती है और मुंह की बदबू दूर होती है.
ज्यादा पसीना आने पर
फिटकरी के पानी से नहाना भी बेहद फायदेमंद माना जाता है. फिटकरी में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जिसका आपको फायदा मिलेगा. ज्यादा पसीना आने की समस्या है तो रोजा फिटकरी के पानी से नहाएं. इससे पसीने से बदबू आने की समस्या भी दूर होगी.
चोट लगने पर
चोट और खून के बहाव को कम करने में भी फिटकरी लगाने का फायदा मिलेगा. इससे बैक्टीरिया नहीं पनपते. ये एंटीसेप्टिक की तरह काम करती है.
दमा की शिकायत में
अगर आपको दमा की शिकायत है तो फिटकरी का सेवन फायदा पहुंचाएगा. फिटकरी के पाउडर को शहद के साथ मिलाकर चाटने से दमा और खांसी में राहत मिलेगी.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. हमारी ये पोस्ट इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know