Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

9/15/2021

बोओगे सो काटोगे ( हिन्दी कहानी )

   
                           
   

 बोओगे सो काटोगे हिन्दी कहानी )




एक मांसाहारी परिवार था। परिवार का प्रमुख रोज एक मुर्गे को हलाल करता था। मुर्गा चीखता और वह अट्टहास भरता। 

.

उसके तीन अबोध बच्चे थे। बड़ा करीब चार वर्ष का था, दूसरा ढाई वर्ष का और तीसरा गोद का बच्चा था।

.

उसके बच्चे जब पिता के इन कृत्यों को देखते तो उन्हें लगता कि उनके पिता कोई खेल खेलते हैं और पिता को उसमें बड़ा आनन्द आता है। 

.

एक दिन पिता किसी काम से कहीं बाहर गये। घर में मुर्गा नहीं आया, बच्चों ने सोचा आज पिताजी नहीं हैं, चलो आज अपन यह खेल खेलें।

.

बड़े बेटे ने छोटे को लिटाया, लिटाकर एक पैर से उसे दबाया, एक हाथ से सिर दबाया और उसके गले को छुरे से रेत दिया। 

.

जैसे ही रेता, बच्चा चीख पड़ा। 

.

वह चीखा तो इसके भी होश उड़ गये। वह सीधा भागकर ऊपर गया। 

.

चीख की आवाज़ सुनी तो माँ जो अपने सबसे छोटे बेटे को टब में नहला रही थी, वह उसे वहीं छोड़कर ऊपर भागी।

.

बेटे ने देखा माँ आ रही है मुझे मारेगी। उसने अपना सन्तुलन खो दिया और छत से गिरकर अपनी जान दे दी। 

.

इधर वह बेटा भी गले की नस कट जाने के कारण मर चुका था। माँ दोनों बेटों का हाल देखकर वहीं मूर्छित होकर गिर गई। 

.

काफी देर बाद उसे होश आया तो याद आया कि छोटे बेटे को टब में नहलाता हुआ छोड़कर आई थी। 

.

तब तक काफी समय गुजर चुका था। जब वह नीचे आई तो उसका गोद का बालक टब में ही शान्त हो चुका था।

.

ये है पाप का कहर। आदमी पाप करता है तो उसका परिणाम उसे भुगतना ही पड़ता है। 

.

अफसोस कि मनुष्य सब चीजों को देखते हुए, समझते हुए भी पाप करने से भय नहीं खाता।

.

जो बोयेंगे, ऐसा ही काटेंगे.... पाप का फल, आज नही तो कल।


~~~~~~~~~~~~~~~~~

 ((((((( जय जय श्री राधे )))))))

~~~~~~~~~~~~~~~~~

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know