Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

8/26/2021

आस्था और विश्वास / Aastha Aur Vishwas

   
                           
   

आस्था और विश्वास / Aastha Aur Vishwas




🌺 पुराने जमाने की बात है , ऋषिकेश मे एक महात्मा जी अपने शिष्यों के साथ आश्रम 🎪  मे रहते थे ...


🌺 वह जन्मजात अंन्धे थे  ...


🌺 उनकी साधारण दिनचर्या मे दो कार्य विशेष तौर पर किये जाते थे  , एक वह नित्य अपने शिष्यों और जनता को  धार्मिक प्रवचन देते थे ,

 दूसरे वह नित्य संध्या काल मे पहाडी पर अकेले  घूमने जाया करते थे ...


🌺  उनके अनेकों शिष्यों मे से एक शिष्य इस बात से अति विचलित हो जाता था , जब तक महात्मा जी लौट कर नहीं आ जाते वह परेशान रहता था ...


🌺  एकदिन उसने अपने गुरु जी से कहा कि आप नित्य अकेले ही पहाड़ियों पर घूमने जाते हैं जिनके दोनों तरफ गहरी - गहरी खाईयां है  , पानी भी बहता रहता है , फिसलन भी होती है  , क्या आपको गिर जाने का डर नहीं लगता  ? 


🌺 महात्मा जी ने उस समय अपने इस शिष्य को कोई उत्तर नहीं दिया  । अगले दिन जब वह संध्या काल मे पहाड़ियों पर घूमने जाने के लिये चलने लगे , तब उन्होंने अपने उस जिज्ञासु शिष्य को बुलाया और अपने साथ चलने के लिये कहा  ....


🌺 उन्होंने उस शिष्य से कहा कि , तुम मेरे साथ ही पहाड़ी पर चढते रहना और जब कोई गहरी खाई आये , तब मुझे बता देना ...


🌺 गहरी खाई आने पर शिष्य ने जब महात्मा जी को बताया कि , सामने खाई आ गई है , गुरु जी ने कहा कि , तुम मुझे उस खाई मे जोर से धक्का दे दो ...


🌺 शिष्य विचलित हुआ और बोला कि मै ऐसा नहीं कर सकता ...


🌺 महात्मा जी ने कहा कि , तुम्हारे इस तरह अवज्ञा करने के कारण  , तुम्हारे पुण्य क्षीण हो जायेंगे और नरक मे जाना पडेगा  ...


🌺 शिष्य ने कहा कि चाहे मुझे कितने ही घनघोर नरक मे जाना पडे , आप मेरे पूज्य हैं अतः मै आपको खाई मे धक्का नहीं दूंगा , और जब आप मेरे साथ हैं तो मुझे किसी भी नरक मे जाने का भय नहीं  ,  यही मेरा निश्चय है ...


🌺 इस पर गुरु जी  प्रसन्न हुये और कहा कि जब सब कुछ जानते हुए तुम मुझे खाई मे धकेल नहीं सकते हो , तो , उसी तरह मेरा भगवान भी मुझे खाई मे गिरने नहीं देता है  , जब मै घूमने आता हूँ ,  मेरा ईश्वर हर कदम मेरी रक्षा स्वयं करता है ...


🌺 यही वह समर्पण है जो हम अपने आपको अपने ईश्वर के समक्ष कर देते है , तो वह , हर कदम , हर क्षण हमारी रक्षा करता है , हमें वह भले ही ना दिखाई देता हो परन्तु वह हर समय हमे देखता है , हमारी रक्षा करके हमे मार्ग दर्शित भी करता रहता है  , उनके द्वारा प्रदान की गई इस अनुभूति से ही हम  जीवन मे प्रगतिशील होते हुये आगे बढते हैं।


🌺 यही मेरी आस्था और विश्वास है अपने भगवान पर  , जिनके साये मे मैं हर समय सुरक्षित रहता हूँ ! 


🙏🔥💥 जो भगवान के चरणों मे तन मन धन और  चित्त  , से समर्पित हो जाता है भगवान उसकी रक्षा का जिम्मा स्वय उठाते है , इसी कारण से मै निडरतापूर्वक पहाड़ी पर चढ जाता हूँ 💥🔥🙏 


🏵️     शरणागतदीनार्थ      पारित्राणपरायणे ।

          सर्वेस्यार्थि हरे देवी नारायणी नमोस्तुते ।।

 🏵️   मातसत्मय प्राप्ति नास्ति तत्समा न ही  ।

        एवं ज्ञतवा महादेवी यथायोग्यं तथा कुरु ।।


 🏵️सौंप दिया इस जीवन का हर भार तुम्हारे हाथों में , 

अब जीत तुम्हारे हाथों में और हार भी तुम्हारे हाथों में 🏵️


🏵️ तेरा राम जी करेंगे बेडा पार उदासी मन काहे को भटके रे ...

डोरी अपने जीवन की सौंप कर तो देख प्रभु के हाथ , तेरी हो जायेगी हर मुश्किल आसान ...🏵️ 


  🙏🌸🌼जय श्री राधे कृष्णा जी, जय श्री हरि 🌼🌸🙏

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know