Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

5/11/2021

वेदों में वर्णित मां की महिमा

   
                           
   

वेदों में वर्णित मां की महिमा जानकर भावुक हो जाएंगे






🚩🕉️वेदों में 'मां' को 'अंबा','अम्बिका','दुर्गा','देवी','सरस्वती','शक्ति','ज्योति','पृथ्वी' आदि नामों से संबोधित किया गया है।
 
🕉️🚩इसके अलावा 'मां' को 'माता', 'मात', 'मातृ', 'अम्मा', 'अम्मी', 'जननी', 'जन्मदात्री', 'जीवनदायिनी', 'जनयत्री', 'धात्री', 'प्रसू' आदि अनेक नामों से पुकारा जाता है।
 
🕉️🚩रामायण में श्रीराम अपने श्रीमुख से 'मां' को स्वर्ग से भी बढ़कर मानते हैं। वे कहते हैं-
 
🚩🕉️'जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गदपि गरीयसी।'
🚩अर्थात, जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है।

🕉️🚩महाभारत में जब यक्ष धर्मराज युधिष्ठर से सवाल करते हैं कि 'भूमि से भारी कौन?' तब युधिष्ठर जवाब देते हैं-
 
'🕉️माता गुरुतरा भूमेरू।'
 
🚩अर्थात, माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं।
 
 
🚩🕉️इसके साथ ही महाभारत महाकाव्य के रचियता महर्षि वेदव्यास ने 'मां' के बारे में लिखा है-
 
🕉️🚩'नास्ति मातृसमा छाया, नास्ति मातृसमा गतिः।
नास्ति मातृसमं त्राण, नास्ति मातृसमा प्रिया।।'
 
🚩अर्थात, माता के समान कोई छाया नहीं है, माता के समान कोई सहारा नहीं है। माता के समान कोई रक्षक नहीं है और
 
🚩माता के समान कोई प्रिय चीज नहीं है
 
🚩🕉️तैतरीय उपनिषद में 'मां' के बारे में इस प्रकार उल्लेख मिलता है-
'
🚩मातृ देवो भवः।'
 
🚩अर्थात, माता देवताओं से भी बढ़कर होती है।
 
🕉️🚩'शतपथ ब्राह्मण' की सूक्ति कुछ इस प्रकार है-
 
'🕉️अथ शिक्षा प्रवक्ष्यामः
मातृमान् पितृमानाचार्यवान पुरूषो वेदः।'
 
🚩अर्थात, जब तीन उत्तम शिक्षक अर्थात एक माता, दूसरा पिता और तीसरा आचार्य हो तो तभी मनुष्य ज्ञानवान होगा।
 
🕉️🚩'मां' के गुणों का उल्लेख करते हुए आगे कहा गया है-
 
🚩'प्रशस्ता धार्मिकी विदुषी माता विद्यते यस्य स मातृमान।'
 
🚩अर्थात, धन्य वह माता है जो गर्भावान से लेकर, जब तक पूरी विद्या न हो, तब तक सुशीलता का उपदेश करे।
 
🚩🌺हितोपदेश-
 
🚩🌹आपदामापन्तीनां हितोऽप्यायाति हेतुताम् ।
मातृजङ्घा हि वत्सस्य स्तम्भीभवति बन्धने ॥
 
🚩🌹जब विपत्तियां आने को होती हैं, तो हितकारी भी उनमें कारण बन जाता है। बछड़े को बांधने में मां की जांघ ही खम्भे का काम करती है।
 
🕉️स्कन्द पुराण-
 
🕉️🚩नास्ति मातृसमा छाया नास्ति मातृसमा गतिः।
नास्ति मातृसमं त्राण, नास्ति मातृसमा प्रिया।।'
 
🕉️🚩महर्षि वेदव्यास
 
🚩🌹माता के समान कोई छाया नहीं, कोई आश्रय नहीं, कोई सुरक्षा नहीं। माता के समान इस दुनिया में कोई जीवनदाता नहीं

🚩🕉️🌹🌺🙏🚩🕉️🌹🌺🙏🚩

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know