Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

4/01/2021

IPL आते ही विराट कोहली के सामने एक नहीं बल्कि दो-दो कठिन सवाल

   
                           
   

IPL आते ही विराट कोहली के सामने एक नहीं बल्कि दो-दो कठिन सवाल


IPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग का 14वां सीजन 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है. ऐसे में एक सवाल को लेकर विराट कोहली फिर सभी के निशाने पर हैं.




विराट कोहली एक बार भी आरसीबी को आईपीएल चैंपियन नहीं बनवा पाए हैं.


ये वो सवाल है जो दिसंबर के महीने से विराट कोहली का पीछा कर रहा है. आपको याद होगा कि कोरोना के बाद क्रिकेट की बहाली हुई थी. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी. ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट मैच एडिलेड में खेला गया. इसी टेस्ट मैच में भारतीय टीम सिर्फ 36 रन पर सिमट गई थी. भारत को उस मैच में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच के बाद विराट कोहली वापस भारत लौट आए थे, क्योंकि वो पिता बनने वाले थे. दिसंबर के बाद से अब मार्च बीत गया. हफ्ते भर में आईपीएल की चकाचौंध शुरू हो जाएगी लेकिन पिछले तीन-चार महीने में एक सवाल विराट कोहली के पीछे पड़ा हुआ है.

वो सवाल है कि विराट कोहली शतक कब लगाएंगे. विराट कोहली के शतक का इंतजार काफी लंबा होता जा रहा है. असली मुसीबत ये है कि अब इस सवाल के साथ साथ एक और सवाल विराट कोहली के सामने खड़ा है. वो ये कि क्या इस बार विराट कोहली अपनी टीम को आईपीएल की ट्रॉफी जिता पाएंगे.


हर साल यही सवाल करता है बवाल


दरअसल विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर हमेशा से लीग की बड़ी टीमों में शुमार है. इस टीम के पास एक से एक धुरंधर खिलाड़ी रहे हैं. विश्व क्रिकेट के सबसे तूफानी बल्लेबाजों में शुमार एबी डीविलियर्स, ग्लेन मैक्सवेल जैसे नाम आरसीबी की टीम में हैं. विराट खुद शानदार बल्लेबाज हैं. आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में विराट कोहली पहली पायदान पर हैं. बावजूद इसके आजतक विराट कोहली की टीम इस लीग में चैंपियन नहीं बनी है. विराट कोहली ने 2013 में आरसीबी की कमान संभाली थी.

तब से लेकर अब तक 2016 में एक बार विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने फाइनल में जगह बनाई थी. लेकिन फाइनल में उसे सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 रन से हराकर खिताब जीत लिया था. 2013 से लेकर अब तक 5 सीजन ऐसे रहे हैं जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टॉप-4 टीम तक में नहीं रही है. ऐसे में विराट कोहली के सामने हर सीजन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि क्या वो इस बार अपनी कप्तानी में आईपीएल खिताब जीतेंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know