ये संगदिलों की दुनिया है..पढ़िए दर्द भरी शायरी
नज़र चाहती है दीदार करना;
दिल चाहता है प्यार करना;
क्या बतायें इस दिल का आलम;
नसीब में लिखा है इंतजार करना!
💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔
अपनी तस्वीर को आँखों से लगाता क्या है;
एक नज़र मेरी तरफ देख, तेरा जाता क्या है;
मेरी बर्बादी में तू भी है बराबर का शामिल;
मेरे किस्से मेरे यारों को सुनाता क्या है!
💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔
ज़ख्म देने की आदत नहीं हमको;
हम तो आज भी वो एह्साह रखते हैं;
बदले-बदले तो आप हैं जनाब;
हमारे आलावा सबको याद रखते हैं।
💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔
काश की खुदा ने दिल पत्थर के बनाये होते;
तोड़ने वाले के हाथों में जख्म तो आए होते।
💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔
रेत पर नाम लिखते नहीं;
रेत पर लिखे नाम कभी टिकते नहीं;
लोग कहते हैं पत्थर दिल हैं हम;
लेकिन पत्थरों पर लिखे नाम कभी मिटते नहीं।
💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔
दर्द गैरों को सुनाने की ज़रूरत क्या है;
अपने साथ औरों को रुलाने की ज़रूरत क्या है;
वक्त यूँही कम है दोस्ती के लिए;
रूठकर वक्त गंवाने की ज़रूरत क्या है!
💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔
उसका चेहरा भी सुनाता हैं कहानी उसकी;
चाहता हूँ कि सुनूं उससे जुबानी उसकी;
वो सितमगर है तो अब उससे शिकायत कैसी;
क्योंकि सितम करना भी आदत हैं पुरानी उसकी!
💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔
तु कहीं भी रह तेरे सर पे इल्जाम तो है;
तेरी हाथों की लकीरों में मेरा नाम तो है;
मुझे अपना बना या ना बना तेरी मर्जी;
पर तु मेरे नाम से बदनाम तो है।
💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔
ये संगदिलों की दुनिया है;
यहाँ संभल के चलना ग़ालिब;
यहाँ पलकों पे बिठाया जाता है;
नज़रों से गिराने के लिए।
💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔
बस एक ही गलती हम सारी ज़िन्दगी करते रहे मोहसिन;
धूल चेहरे पर थी और हम आईना साफ़ करते रहे।
💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔
दिल पे क्या गुज़री वो अनजान क्या जाने;
प्यार किसे कहते है वो नादान क्या जाने;
हवा के साथ उड़ गया घर इस परिंदे का;
कैसे बना था घोसला वो तूफान क्या जाने।
💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔💔
एक अजीब सा मंजर नज़र आता है;
हर एक आंसू समंदर नज़र आता है;
कहाँ रखूं मैं शीशे सा दिल अपना;
हर किसी के हाथ में पत्थर नज़र आता है।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
अगर आपको शायरी पसंद आइ हो तो इसे शेर ज़रूर करे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know