वड़ा पाव चटनी (Hindi recipe)
वड़ा पाव चटनी तीखी बनती हैं और वड़ा पाव के साथ बहुत अछी लगती है इसके परांठे भी बनाकर खा सकते है अछे लगते हैं ।
सामग्री
* बेसन के घोल के साथ
* 1/2 कप बेसन
* नमकस्वादनुसार
* छोटी 1 चमच्च लाल मिर्च
* छोटी आधी चमच्च धनिया
* 3-4 चुटकी हल्दी
* 1 कप मूंगफली
* 4-5 गुली लहसुन छिलके के साथ
* 3-4 चमच्च कश्मीरी लाल मिर्च
* नमकस्वादनुसार
तरीका
(1) सबसे पहले बेसन में मसाले डालकर बेसन का पतला घोल बना ले और हाथो से फैलाते हुए गर्म आयल में करारी भुजिया सी बना ले, उसी आयल में लहसुन को छिलके सहित फ्राई कर ले,1 चमच्च आयल में मूंगफली को भून लें।
(2) मूंगफली भून जाने पर गैस बंद कर दे और उसी में कश्मीरी लाल मिर्च, नमकस्वादनुसार, फ्राई किये बेसन के भुजिया, लहसुन डालकर मिक्स करें और हल्का ठंडा होने पर दरदरा पीस लें, वड़ा पाव की टेस्टी चटनी तैयार है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
अगर आपको ये रेसिपी पसंद आइ हो तो इसे शेर करे
ओर कोई सवाल हो तो हमें कोमेंट करे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know