Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

4/03/2021

SBI बच्चों को दे रहा है घर बैठे सेविंग अकाउंट जानिए क्या है पूरा प्रोसेस

   
                           
   

SBI बच्चों को दे रहा है घर बैठे सेविंग अकाउंट जानिए क्या है पूरा प्रोसेस



देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ग्राहकों को घर बैठे अपने बच्चों का खाता खोलने की सुविधा दे रहा है. आप इसका कैसे लाभ ले सकते हैं जानिए.

LAST UPDATED: APRIL 3, 2021, 9:54 AM IST

अगर आप अपने बच्चों का ऑनलाइन अकाउंट खुलवाना चाहते हैं तो देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) आपके लिए यह सुविधा लेकर आया है. SBI ने माइनर के लिए पहला कदम (Pehla Kadam) और पहली उड़ान (Pehli Udaan) नाम से सेविंग एकाउंट खुलवाने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्‍ध करवाई है. इसके साथ ही इन अकाउंट में बच्चों के लिए रोजाना पैसे निकालने की लिमिट भी तय की गई है. आइए जानते हैं कैसे खुलवाएं अकाउंट और इसके फायदे.

ये अकाउंट आपके घर के छोटे बच्चों को एक स्वस्थ फाइनेंशियल फ्यूचर के लिए तैयार करने में मदद करते हैं, इसके अलावा जल्दी पैसे बचाने की आदत को भी बढ़ाते हैं.


1. Pehla Kadam Saving Account

 इस अकाउंट के तहत किसी भी उम्र के नाबालिग बच्चों के साथ माता पिता या गार्जियन ज्‍वॉइंट एकाउंट खोल सकते हैं.

इसे पैरेंट्स या गार्जियन या बच्‍चा खुद सिंगल रूप से ऑपरेट कर सकत है.

यह कार्ड नाबालिग और अभिभावक के नाम से जारी किया जाएगा

पहला कदम सेविंग अकाउंट के फायदे

>> इस अकाउंट पर मोबाइल बैंकिंग सुविधा मौजूद है, जिसमें सभी प्रकार के बिल का पेमेंट भी किया जा सकता है. इसमें 2,000 रुपये तक >> रोजाना ट्रांजैक्शन करने की लिमिट है.

बच्चों के नाम से बैंक एकाउंट खोलने पर ATM डेबिट कार्ड सुविधा भी मिलती है. यह कार्ड नाबालिग और अभिभावक के नाम से जारी किया जाएगा. इसमें 5,000 रुपये तक निकाल सकते हैं.

इंटरनेट बैंकिंग सुविधा में रोजाना 5,000 रुपये तक ट्रांजैक्शन करने की लिमिट है. इससे आप सभी प्रकार के बिल जमा कर सकते हैं.

पैरेंट्स के लिए पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस कवर भी मिलता है.

2. Pehli Udaan Saving Account

इस अकाउंट को 10 साल से अधिक उम्र के बच्चे जो अपने साइन कर सकते हैं वो पहली उड़ान के तहत खाता खुलवा सकते हैं.

यह एकाउंट पूरी तरह से नाबालिग के नाम से होगा.

वही उसको अकेले ऑपरेट कर सकता है.

मिलने वाली सुविधा

इसमें भी ATM डेबिट कार्ड सुविधा मिलती है और रोजाना 5000 रुपये तक पैसे निकाल सकते हैं. इसके साथ ही मोबाइल बैंकिंग सुविधा भी मिलती है. जिसमें रोजाना 2000 रुपये तक ट्रांसफर कर सकते हैं.

इसके साथ तमाम तरह के पेमेंट भी कर सकते हैं.

इंटरनेट बैंकिंग सुविधा में रोजना 5,000 रुपये तक ट्रांसफर कर सकते हैं.

इसमें चेक बुक की वही सुविधा मिलती है जो पहला कदम में मिलती है.

पहली उड़ान में नाबालिग को ओवर ड्रॉफ्ट की कोई सुविधा नहीं मिलती है.

ऐसे खुलवाएं बच्चों का खाता

पहले आप एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं. इसके बाद पर्सनल बैंकिंग पर क्लिक करें.

 अब अकाउंट्स टैब पर क्लिक कर सेविंग अकाउंट ऑफ माइनर्स का विकल्प चुनें.

>> इसके बाद अप्लाई नाउ पर क्लिक करें. फिर आपको डिजिटल और इंस्टा सेविंग अकाउंट का एक पॉप अप फीचर्स दिखाई देगा.

अब आपको Open a Digital Account के टैब में क्लिक करना है.

इसके बाद Apply now क्लिक करके अगले पेज में जाएं.

अकाउंट ओपन करने के लिए अपनी पूरी जानकारी दर्ज करें.

यहां पर ध्यान दें कि इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक बार SBI के ब्रांच में जाना जरूरी है.

इसके अलावा आप ऑफलाइन तरीके से SBI के ब्रांच में भी जाकर अकाउंट ओपन कर सकते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know