ढोकला बनाने की रीत ( Hindi recipe)
40 min
सामग्री
6 to 8 सर्विंग
* कप बेसन
* 2 चम्मच सूजी
* 1/2 चम्मच हल्दी
* 6 चम्मच शक्कर
* 2-3 चम्मच नींबू का रस
* 4 हरी मिर्च लंबी कटी हुयी4 चम्मच तेल
* 1 चुटकी हींग
* 1 पैकेट ईनो
* 1 चम्मच सफेद तील
* 1 चम्मच राई
* स्वादानुसार नमक
तरीका
(1) सबसे पहले हम एक बडे बाउल में बेसन, सूजी, 1/2 चम्मच नमक, 2 चम्मच शक्कर, 1 चम्मच तेल डालके अच्छे से मिक्स करेंगे।
(2) अब इसमे थोडा़ थोडा़ करके पानी मिलायेंगे।और चम्मच से हिलाते हुए मिक्स करते जायेंगे। एक भी गुठलियॉं ना रहने पाए। इतना चिकना और ढोकले जैसा गाढा घोल तैयार करेंगे। इसे ढककर 20 मिनट साइड पर रखेंगे।
(3) अब हम एक कढा़ही में 2 से 3 गिलास पानी गरम करने रखेंगे। पानी गरम होने पर उसमे एक स्टेन्ड रखेंगे। अब 20 मिनट बाद हम घोल में 2 चम्मच ईनोमिलायेंगे।इस ईनोपर 2 चम्मच पानी डालके ईनोको एक्टीव करेंगे। चम्मच से अच्छी तरह फेटके घोल को फ्लफी बनालेंगे।
(4) 1 चम्मच तेल से ग्रीस की हूई थाली में सारा घोल फैला लेंगे। इस थाली को गरम पानी के स्टेन्ड पर रखेंगे। ढककर इसे 20 मिनट स्टीम होने देंगे। 20मिनट बाद ढक्कन खोल के एकबार चाकू ढोकले में डालके देखे,अगर चाकू साफ बाहर आए तो ढोकले तैयार हो गए । अब इसे बाहर निकाल के ठंडा होने दे।
(5) अब ढोकले पर डालने के लिए छौंक तैयार करेंगें। एक छोटे बरतन में 3 से 4 चम्मच तेल गरम करे। उसमें करीपत्ता, राई,तील और लंबी कटी हरी मिर्च डाले। छौंक तैयार होने पर उसमें 4 चम्मच शक्कर और हलका सा नमक डाले। अब आधा गिलास पानी डाले। एक उबाल आने पर गेस ओफ करे। इसे ढोकले पर डाले। अब चाकू से मनचाहे आकार में काटे। प्लेट में रखे और कटी धनियॉं से सजाए ।
(6) हरी चटनी या तोसॉस के साथ परोसे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know