दही बड़ा केसे बनाये ? (Hindi recipe)
कोई घर ऐसा होता होगा जहां पर दही बड़े नहीं बनते यह भी तरह तरह से बनाए जाते हैं मैंने उड़द दाल के बड़े बनाए हैं
सामग्री
* ढाई सौ ग्राम उड़द की दाल
* 1 इंच अदरक का टुकड़ा बारिक कद्दूकस किया हुआ
* 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
* तलने के लिए तेल
* 500 ग्राम दही
* 1 टीस्पून भुना हुआ जीरा पाउडर
* 1 टीस्पून चाट मसाला
* 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
* नमक स्वाद अनुसार
* इमली की चटनी
* हरी चटनी
* थोड़ा सा हरा धनिया कटा हुआ
तरीका
(1) दाल को धोकर रात भर पानी में भिगोकर रखें
(2) दाल में अदरक और हरी मिर्च स्वाद अनुसार नमक मिलाकर हाथ से को अच्छी तरह फेटे
(3) एक कटोरी में पानी लेकर थोड़ा सा मिश्रण में डाल कर देखें मिश्रण तैरकर अगर ऊपर आ रहा है तो आप का मिश्रण बिल्कुल तैयार है अगर वह नीचे बैठ जाता है तो उसे और फैट ने की जरूरत है
(4) अब एक बाउल में गर्म पानी लेकर मैं थोड़ा नमक मिलाएं इसे अलग रख लें
(5) पैन में तेल गर्म करें और हाथ से छोटे छोटे बड़े बना ले और इन्हें नमक वाले गर्म पानी में डालते जाएं थोड़ी देर पानी में ही रहने दें ढक कर रख दे
(6) दही को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह फेंट लें थोड़ा नमक और मिर्च मिला लें पानी से बड़े निकालकर निचोड़ ले और दही में डाल दें
(7) सर्व करते समय कटोरी में दही बड़े डालें थोड़ा दही भी डालें चुटकी भर मिर्च पाउडर चुटकी भर जीरा पाउडर चुटकी भर चाट मसाला डालें हरी और लाल चटनी डाले स्वाद के अनुसार ऊपर से हरा धनिया डालकर सर्व करें
हमें आसा है के आपको ये रेसिपी पसंद आयी होगी इससे
जुड़ी कोई भी जानकारी चाहिये तो आप हमें कोमेंट कर सकते
है अगर आपको ये रीत पसंद आयीं हो तो इसे शेर ज़रूर करे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know