Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

3/27/2021

कश्मीरी पुलाव कैसे बनाये? (Hindi recipe)

   
                           
   

कश्मीरी पुलाव कैसे बनाये? (Hindi recipe)




कश्मीरी पुलाव का खासियत ये होता है की हम इसमें ढेर सारा फलो को डाल कर बनाते है | और इसीलिए ये हमारे लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद भी होता है | कश्मीरी पुलाव को आप किसी भी त्यौहार या पार्टी में बना सकते है | इसे बनाने में ज्यादा से ज्यादा ३० मिनट लगता है और ये बन कर तैयार हो जाती है | इसे आप लंच या डिनर में खा सकते है | तो चलिए देखते है की इसे कैसे बनाया जाता है और इसे बनाने के लिए हमें किन किन चीझों की आवयशकता होगी….


सामग्री:-


1. बासमती चावल(Basmati chaval)- 2 कप (250 ग्राम)

2. दूध(Milk)- 100 ग्राम

3. केसर(Saffron)- 8-10 दाने

4. घी(Ghee)- 50 ग्राम

5. दालचीनी(Cinnamon)- 1 इंच

6. लॉन्ग(Cloves)- 2

7. चक्र फूल(Star Anise)- 1

8. बादाम(almond)- 8-10

9. काजू(Cashew)- 10-15

10. किशमिश(Raisin)- 15-20

11. प्याज(Onion sliced)- 1

12. अनानास(Pineapple)- 1/2 कप

13. अनार(Pomegranate)- 1/2 कप

14. चाट मसाला(Chaat masala)- 1/2 चम्मच

15. नमक(Salt)- 1/2 चम्मच (स्वाद अनुशार)


कश्मीरी पुलाव बनाने की विधि:-


(1)  सबसे पहले चावल को धो कर छान ले |




(2)  फिर थोड़ा सा दूध में केशर को डालकर मिला दे |




(3)  अब गैस पे कुकर रखे और उसमे थोड़ा सा घी डाले | फिर उसमे दालचीनी, लॉन्ग और चक्र फूल को डाल दे और उसे थोड़ी देर पका ले |




(4)  फिर उसमे चावल को डाल दे और उसे 1-2 मिनट तक भून ले |




(5)  फिर उसमे केसर वाला दूध डाल दे |




(6)  फिर बचे हुए दूध को भी डाल दे |




(7)  फिर उसमे 1/2 ग्लास पानी भी डाल दे और उसे मिलाये (चावल अच्छे से पकने के लिए) |




(8)  फिर उसका सिटी लगा कर एक सिटी लगने दे फिर गैस को बंद कर दे |




(9)  तब तक दूसरे तरफ थोड़ा सा घी डाल दे और उसमे बादाम और काजू को अच्छे से सुनहरा बोन तक भून ले |




(10)  फिर वैसे ही किशमिश को भी भून ले |




(11)  फिर बची हुई घी में प्याज को भी फ्राई कर ले |




(12)  जब प्याज भून कर लाल हो जाये तो उसे निकाल ले और गैस को बंद कर दे |




(13)  और यहाँ पे आप देख सकते है की हमारी चावल कितनी अच्छी पाक गयी है तो अब इसे एक बार मिला ले |




(14)  फिर उसमे अनानास, अनार और भुनी हुई सुखी फलों को भी डाल दे |




(15)  फिर उसमे थोड़ा सा नमक और चाट मसाला डाल दे |




(16)  फिर उसे आराम से मिला दे और हमारी कश्मीरी पुलाव लगभग बन कर तैयार हो गयी है |




अब उसे कटोरे में सजा जार रख ले | और हमारी कश्मीरी पुलाव बन कर तैयार है |




सुझाव:-


* चावल को डोकर उसे छानने के बाद ५ मिनट के लिए छोड़ दे |


* चावल में ज्यादा पानी नहीं डाले नहीं तो चावल आपस में चिपकने लगेगी जिससे पुलाव अच्छा नहीं बनेगा |


* इसमें आप अपने पसंद के फलो का भी इस्तेमाल कर सकते है |


* थोड़ा सा चाट मसाला से पुलाव के टेस्ट में और भी चार चाँद लग जाता है |


मुझे विश्वाश है की आपको ये कश्मीरी पुलाव रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी | अगर इस रेसिपी से जुड़ी आपके मन में कोई भी डाउट है तो आप बेझिझक हमसे पूछ सकते है | और हम कोशिश करेंगे की आपके सवालो के जबाब जल्द से जल्द दे दे | धन्यवाद!!

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know