Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

3/27/2021

घर में चॉकलेट कैसे बनाते है? (Hindi recipe)

   
                           
   

घर में चॉकलेट कैसे बनाते है? (Hindi recipe)




अब घर पे बनाये चॉकलेट!! वो भी बहुत ही आसान तरीके से |


सामग्री:-


* नारियल का तेल/कोको बटर: 3/4 कप

* चीनी पाउडर: 1 कप

* कोको पाउडर: 3/4 कप

* दूध पाउडर: 1/3 कप

* वनीला एसेन्स: 1 चम्मच


बनाने की विधि:-


(1)  सबसे पहले गैस पे कोई बड़ा सा बर्तन में पानी गरम होने के लिए रख दे |




(2)  पानी गरम होने के बाद उसके ऊपर एक बड़ा सा कटोरा रख दे और उसमे नारियल का तेल डालें |




(3)  फिर उसमे चीनी को डाल दे |




(4)  फिर उसमे कोको पाउडर और दूध पाउडर को डाल दे |




(5)  और उसके बाद उसमे वनीला एसेन्स डाल दे |




(6)  फिर उसे अच्छे से मिला ले |




(7)  अच्छे से मिलने के बाद वो पूरा स्मूद और सिल्की दिखने लगेगा |




(8)  फिर आपको जो भी डिजाइन पसंद है उसके सिलिकॉन मोल्ड में मिक्सचर भर दे |(आइस मोल्ड का इस्तेमाल करे)




(9)  फिर उसे हल्का हिला दे ताकि उसके अंडर से गैस निकल जाये और वो सेट जो जाये |




(10)  फिर उसे 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दे |




(11)  फिर उसे फ्रिज से निकले और चॉकलेट को निचे वाले भाग से हल्का दबाते हुए निकल ले |




(12)  फिर उसे प्लेट में मिकल ले और उसके ऊपर हल्का चीनी सा पाउडर डाल कर उसे सजा दे |




(13)  और यहाँ पे हमारी चॉकलेट बनाकर बिलकुल तैयार है |




सुझाव:-


* अगर आपके पास नारियल का तेल नहीं है तो आप कोको बटर का भी इस्तेमाल कर सकते है |


* मिक्सचर बनाने के लिए बड़ा कटोरे का इस्तेमाल करे | मिक्सचर के अंडर पानी बिलकुल भी नहीं जाना चाहिए |


* चॉकलेट को मोल्ड से अच्छे से निकाले |


इसे आप अपने घर के छोटे मोठे पार्टियों में भी बना कर रख सकते है | जैसेबच्चो के बर्थडे सालगिरह…. आदि जैसे दिनों पे |


मुझे विस्वास है कि आपको ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगी, अगर इससे जुड़ी कोई डाउट है आपके पास तो आप बेझिझक पूछ सकते है मै कोशिस करूँगा कि आपको डाउट को जल्द से जल्द खत्म कर दूँ |और इसके अलावा अगर आपको किसी और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स के जरिये पूछ सकते है और मै उसे अपने अगले पोस्ट के जरिये बता दूँगा |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know