संता के घर एक बिल्ली रहती थी पढ़िए मज़ेदार जोक्स
संता- यार तूने कभी सोचा है कि अस्पताल में ऑपरेशन से
पहले मरीज को बेहोश क्यों किया जाता है? बंता- अगर
बेहोश नहीं किया और मरीज ने ऑपरेशन करना सीख लिया
तो डॉक्टर के धंधे की तो वाट लग जाएगी।
—————————————————————————————————
संता के घर एक बिल्ली रहती थी जिससे वह बहुत परेशान
था। एक दिन संता उससे तंग आकर कहीं छोड़कर आ गया पर
संता के घर पहुंचने से पहले बिल्ली घर पहुंच गई। संता
दोबारा उसको बाहर छोड़कर आया पर वह फिर से घर पर
वापस आ गई। संता को बहुत गुस्सा आ गया और इस बार
उसने बिल्ली को बहुत दूर छोड़ दिया। फिर थोड़ी देर बाद
अपनी बीवी को फोन किया और पूछा कि क्या बिल्ली घर आ
गई है। बीवी- हां, वह पहुंच गई है। संता- उससे बोल मुझे
आकर ले जाए, मैं रास्ता भूल गया हूं।
—————————————————————————————————
ड्राइवर- मैंने कार की हेडलाइट ऑन करके बताया था कि
पहले मुझे निकलने दो। संता- हमने भी तो वाइपर चला कर
बताया था कि ना काके ना..
————————————————————————————————-
संता (बंता से)- आज पार्टी किस खुशी में? बंता (संता से)-
मेरा स्कूटर खो गया है। संता- तो.. बंता- शुक्र मानो मैं उस पर
नही बैठा था वरना मैं भी गुम हो जाता।
————————————————————————————————
संता- ये नया मोबाइल कब लिया? बंता- लिया नहीं.. गर्लफ्रेंड
का उठाया है। संता- क्यों? बंता- वो रोज कहती है कि तुम
मेरा फोन नही उठाते.. आज मौका देखकर उठा लिया।
————————————————————————————————-
अगर आपको हमारे जोक्स पसंद आये हो तो इसे
लाईक करे ओर फोलो करे 🙏

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know