एक बार संता को देखने के लिए लड़की वाले आये ,पढ़िए मज़ेदार जोक्स
अमेरिका से संता का एक दोस्त भारत घूमने आया। कुतुब मीनार
के पास पहुंच कर संता का दोस्त उससे बोला। दोस्त- ये कुतुब
मीनार कितने दिन में बना है? संता- एक महीने में। दोस्त- ये हमारे
मुल्क में तो 2 हफ्ते में बन जाता। थोड़ा आगे जाने के बाद दोस्त ने
फिर संता से पूछा। दोस्त- ये लाल किला कितने दिन में बना है?
संता- सिर्फ दो हफ्ते में। दोस्त- हमारे मुल्क में तो 3 दिन में बन
जाता। जब वे दोनों ताजमहल के पास से गुजरे तो दोस्त ने संता से
फिर पूछा। दोस्त- ये ताजमहल कितने दिन में बना है? संता- मैं खुद
हैरान हूं की कब बना, कल शाम को तो नहीं था।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
एक बार संता को देखने के लिए लड़की वाले आये, कुछ देर बातें
करने के बाद लड़की के बाप ने संता से कुछ सवाल जवाब करने
शुरू किये। लड़की का बाप- क्या तुम नॉन वेज खाते हो? संता- जी
हां। लड़की का बाप- शराब पीते हो? संता- जी हां। लड़की का
बाप- जुआ खेलते हो? संता- हां। लड़की का बाप- अरे तुम में सब
कुछ नेगेटिव ही है या कुछ पॉजिटिव भी है? संता- जी एचआईवी
पॉजिटिव है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
संता- यार बंता क्या तुम्हें रात में मच्छर परेशान नहीं करते? बंता-
कतई नहीं। संता- भला वो कैसे? मुझे तो बहुत परेशान करते हैं।
बंता- मैं रात को शराब पीकर जब बिस्तर पर लेटता हूं तो मच्छर
मुझे घेर लेते हैं, पहले तो नशे की हालत में मुझे उनके काटने का
पता नहीं चलता और जब मैं होश में आता हूं, तो वे नशे में धुत हो
चुके होते हैं।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
संता की नई-नई शादी हुई थी लेकिन फिर भी उसे शाम को घर
जाने की कोई जल्दी नहीं रहती थी। वह देर तक ऑफिस में बैठा
रहता। एक दिन उसके बॉस ने उससे कारण पूछा तो संता ने जवाब
दिया - बात यह है सर कि मेरी पत्नी भी नौकरी करती है और हम
दोनों में से जो भी घर पहले पहुंचता है खाना उसे ही बनाना पड़ता
है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
एक आदमी कैंसर से पीडि़त था। एक दिन उसके बेटे ने पूछा-
पापा, आपको कैंसर है फिर भी आप लोगों से यह क्यों कहते
फिरते हैं कि आपको एड्स है? पिता ने जवाब दिया- ताकि मेरे मरने
के बाद कोई तुम्हारी मम्मी को छूने की हिम्मत न कर सके!
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
संता- अगर कोई आदमी मर रहा हो तो उसके मुंह में क्या देना
चाहिए? बंता- बिरला प्लस सीमेंट। संता- क्यों? बंता- क्योंकि
इसमें जान है!!!
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
अगर आपको हमारे जोक्स पसंद हो तो इसे लाईक
करे ओर फोलो करे 🙏

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know