दामाद का सम्मान..पढ़िए मज़ेदार जोक्स
1000 का नोट
एक औरत बच्चे को लिए रो रही थी। एक इंजीनियर ने रोने की वजह पूछी। औरत ने कहा कि मेरा बच्चा बीमार है और दवा के लिए पैसे नहीं है..
इंजीनियर ने 1000 का नोट दिया और कहा जाओ दवा लो और 100 रुपए का दूध भी लेना और बाकी पैसे मुझे वापस दे देना।
औरत थोड़ी देर बाद दवा और दूध ले आई बाकी 650 रुपए इंजीनियर को वापस कर दिए। इंजीनियर खुश हुआ और सोचने लगा की नेकी कभी जाया नहीं जाती। डॉक्टर को फीस मिल गई, बच्चे को दूध और दवाई मिल गई और मेरा नकली नोट भी चल गया!
🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
पप्पू और मास्टरजी
एक बार एक अध्यापक कक्षा में बच्चों को रक्त प्रवाह (ब्लड प्रेशर) के बारे में पढ़ा रहा था।
अध्यापक: बच्चों जैसा की आप जानते हैं कि अगर मैं अपने सिर के बल खड़ा हो जाऊँगा तो मेरा रक्त मेरे सिर की ओर तेजी से प्रवाहित होने लगेगा जिसकी वजह से मेरा चेहरा लाल पड़ जाएगा।
बच्चे: जी मास्टर जी।
अध्यापक: तो फिर बच्चो एक बात बताओ अभी जैसे मैं अपने पैरो पर खड़ा हुआ हूँ तो रक्त का प्रवाह मेरे पैरों की तरफ क्यों नहीं हो रहा।
अध्यापक की बात सुन कर पप्पू खड़ा हुआ और बोला, "मास्टरजी मैं बताऊँ?"
अध्यापक: हाँ बेटा पप्पू तुम बताओ।
पप्पू: मास्टरजी क्योंकि आपके सिर की तरह आपके पैर खाली नहीं हैं।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
बीवी की कल्पना
बीवी: कल्पना करो, अगर मैं आपकी हर बात समझूं और हर बात मानूं, तो...?
..पति हंसने लगा. .हंसता रहा..हंसते-हंसते ज़मीन पर गिर पड़ा
..फिर हंसते-हंसते बोला-....'मैं तो कमबख्त कल्पना भी नहीं कर पा रहा!
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐
दामाद का सम्मान
क्या कभी सोचा है कि ससुराल में दामाद को सबसे ज्यादा सम्मान क्यों मिलता है?
क्योंकि वे जानते हैं कि यही वह महान आदमी है जिसने उनके घर के तूफान को संभाल रक्खा है!
🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
सच्चा प्यार!
एक लड़के को एक लड़की से प्यार हो गया लेकिन लड़की ने उसे ठुकरा दिया।
लड़के ने कहा कि तुम 10 दिन के अंदर मुझसे मोहब्बत का इक़रार करोगी। और लड़का दिन-रात बारिश में, धूप में, उसके घर के सामने खड़ा रहा।
9 दिन के बाद लड़की को सच में लड़के की मोहब्बत का एहसास हो गया। उसने सोचा सुबह प्यार का इक़रार करुँगी।
अगले दिन सुबह जब लड़की लड़के से मिलने गयी तो उसे वहाँ लड़का नहीं मिला पर एक कागज़ मिला। जिस पर लिखा था, "सॉरी, तेरे चक्कर में तेरी बहन सेट हो गयी है।"
अगर आपको हमारे जोक्स पसन्द आए हो तो इसे
शेर करे ओर फोलो

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know