Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

रेसिपी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रेसिपी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

11/23/2021

11/23/2021

अलसी के लड्डू बनाने की रीत

अलसी के लड्डू बनाने की रीत


अलसी के लड्डू टेस्टी ही नहीं हेल्दी भी होते हैं। आइए जानते हैं इसे घर पर कैसे बनाया जा सकता है।




सर्दियों के मौसम में खानपान को लेकर कंट्रोल कम ही होता है। चटपटी चीजें हो या फिर मीठे, सब कुछ खाना पसंद करते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को मीठा खाने की क्रेविंग हमेशा होती है, वो किसी मौसम का इंतज़ार नहीं करते। अगर आपको मीठे खाने का काफी शौक है, तो घर के बनी चीजों का सेवन करें। दरअसल, घर की बनी चीजें सेहत के लिए हेल्दी होते हैं और उसे बनाते वक्त शुद्धता का भी खास ख्याल रखा जाता है।

ऐसे में आज एक ऐसी रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, जो ना सिर्फ हेल्दी है बल्कि टेस्टी भी है। हम बात कर रहे हैं अलसी के लड्डू की, जिसे सर्दियों के मौसम में घर पर अक्सर बनाया जाता है। बता दें कि अलसी के ये लड्डू अलग-अलग तरीके से बनाई जा सकती है, लेकिन आज हम बताएंगे बहुत ही सिंपल तरीका। कम इनग्रेडिएंट्स में तैयार होने वाला ये लड्डू को आप आराम से 10 से 15 दिन तक स्टोर भी कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं अलसी के लड्डू कैसे बनाए जाते हैं।


बनाने का तरीका


* सबसे पहले अलसी के बीज को अच्छी तरह साफ कर लें और एक जगह रख लें। अब कढ़ाई चढ़ाएं और उसे हल्का गर्म होने दें। जैसे ही कड़ाई गर्म हो जाए अलसी के बीज को ड्राई रोस्ट कर लें। ब्राउन होने तक उसे अच्छी तरह रोस्ट करते रहें और फिर गैस ऑफ कर दें। अब रोस्ट किए हुए अलसी को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।


* वापस से कढ़ाई को चढ़ाएं और फिर दो चम्मच घी डालकर चावल का आटा और सौंठ पाउडर भून ले। इसे तब तक भूने जब तक यह पूरी तरह से ब्राउन ना हो जाए। आखिर में इसमें मेथी दाना मिक्स कर दें और 3 से 4 मिनट तक भूनें और फिर उसे एक प्लेट में निकाल लें। अब उसी कढ़ाई में वापस से 2 चम्मच या फिर 1 चम्मच घी डालें और सारे ड्राई फ्रूट्स को भून लें। भूनने के बाद ड्राई फ्रूट्स को छोटे-छोटे पीस में तोड़ लें।


* इस बीच वापस से अलसी को चेक करें। ठंडा हो जाने पर इसे मिक्सर में डालकर अच्छी तरह पीस लें। अब इसके पाउडर को एक प्लेट में निकल लें। एक बार फिर से कढ़ाई गैस पर रखें और गर्म होने के बाद पीसी हुई अलसी को डाल दें और फिर 2 से 4 मिनट तक उसे रोस्ट करें। इसके बाद इसमें सौंठ, चावल का आटा और मेथी के दाने भी इसमें मिक्स कर दें और कुछ मिनट और भूने। अब गैस को बंद कर दें। चम्मच से चलाएं और फिर भुने हुए ड्राई फ्रूट्स भी मिक्स कर दें। अब इन सभी चीजों को एक साथ मिक्स करने के बाद एक बड़े से बाउल में निकालकर रख लें।


* अब गैस ऑन करें और उसी कढ़ाई को चढ़ा दें। इसमें जरूरत के अनुसार, गुड़ और आधा कप पानी मिक्स कर दोनों को पकाएं। इसे अधिक नहीं पकाना है। जब यह पिघल जाए और मिक्स हो जाए तो उसे गैस से उतार लें। अब अलसी के बीज वाले मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा गुड़ 


* मिक्स करते जाएं और हल्के हाथों से लड्डू बनाते जाएं।

इस तरह अलसी के लड्डू बनकर तैयार हो जाएंगे और आप डिनर या फिर किसी भी टाइम खा सकती हैं। सर्दियों में यह काफी हेल्दी माना जाता है।


सामग्री


* अलसी-500 ग्राम

* गुड़- 500 ग्राम

* सोंठ पाउडर-50 ग्राम

* बादाम- 50 ग्राम

* काजू- 50 ग्राम

* किशमिश- 50 ग्राम

* सूखा नारियल-50 ग्राम

* मेथी दाना- 1 चम्मच

* देसी घी- 150 ग्राम

* चावल का आटा- 1 कप


विधि


Step 1

सबसे पहले अलसी के बीज को ड्राई रोस्ट कर लें। इसे तब तक रोस्ट करें, जब तक कि यह ब्राउन ना हो जाए और फिर इसे एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब यह ठंडा हो जाए तो मिक्सर में डालकर पीस लें।


Step 2

अब कढ़ाई में घी मिक्स करें और उसे पिघलने दें। इसके बाद इसमें चावल का आटा और सौंठ मिक्स कर दें। दो से चार मिनट तक भूनने के बाद इसमें मेथी दाना डाल दें और उसे भी कुछ मिनट तक भूने।


Step 3

चावल का आटा और सोंठ को भूनने के बाद उसे एक प्लेट में निकाल लें। अब उस कढ़ाई में वापस 2 चम्मच तेल डाले और ड्राई फ्रूट्स को भून लें। ड्राई फ्रूट्स को एक प्लेट में निकालकर उसे तोड़ दें।


Step 4

एक बार फिर से गैस ऑन करें और कढ़ाई चढ़ाएं। गर्म होने के बाद उसमें पिसी हुई अलसी को डाल दें और उसे 2 से 4 मिनट तक भूने। इसके बाद इसमें सौंठ, चावल का आटा और मेथी दाना भी मिक्स कर दें।


Step 5

तीनों चीजों को अच्छी भूनने और मिक्स करने के बाद गैस को बंद कर दें। अब इसमें ड्राई फ्रूट्स को भी मिक्स कर दें। यह सभी काम एक बड़े बर्तन में करें।


Step 6

वापस से गैस ऑन करें और उस पर कढ़ाई चढ़ाएं। गर्म होने के बाद उसमें गुड़ और थोड़ा पानी मिक्स कर दें। दोनों चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और गुड़ को पूरी तरह पिघलने दें।


Step 7

अब अलसी के मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा गुड़ मिक्स करें और हाथों से जल्दी-जल्दी लड्डू बनाते रहें। ध्यान रखें कि गुड़ एक बार में ही नहीं डालना है। धीरे-धीरे कर सभी लड्डू तैयार कर लें। इस तरह आसानी से अलसी के लड्डू बनकर तैयार हो जाएंगे।

7/31/2021

7/31/2021

सॉफ्ट रोटियां बनाने की रीत ( Hindi recipe )

सॉफ्ट रोटियां बनाने की रीत ( Hindi recipe )


अधिकतर लोगों की ये समस्या होती है कि रोटी ठंडी होने के बाद सॉफ्ट नहीं रह जाती। इस समस्या के लिए आप ये ट्रिक आजमा कर देखें। 






गोल और ताज़ी रोटियां बनाने के लिए कई लोग मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी ये ठंडी होने पर कड़क हो जाती है और उतनी सॉफ्ट नहीं रहती। पर कुछ खास बनाने और स्टोर करने के ट्रिक्स का पालन किया जाए तो रोटी लंबे समय तक सॉफ्ट बनी रहेगी।

तो फिर देर किस बात की है हम आपको बताते हैं रोटियों को लंबे समय तक सॉफ्ट रखने की खास ट्रिक्स।


आटा गूंथते समय इस्तेमाल करें थोड़ा सा घी, रोटी रहेगी हमेशा सॉफ्ट-


अधिकतर लोग रोटी बनाने का आटा गूंथते समय तेल और नमक का इस्तेमाल करते हैं जिससे उनकी रोटी सॉफ्ट भी बनी रहे और उसमें थोड़ा सा स्वाद भी अलग आ जाए। पर आपको रोटी का आटा गूंथते समय उसमें तेल की जगह घी का इस्तेमाल करना है। इसमें वही लॉजिक लगेगा जैसे गुलाब जामुन को सॉफ्ट बनाने के लिए उसके बैटर में मोयन डाला जाता है। इसी मोयन के कारण समोसा तलने के बाद खस्ता हो जाता है और कड़क नहीं होता है।


रोटी में तेल से घी को रिप्लेस करने के कई फायदे हैं-


* सबसे पहला तो ये कि इसका आटा हमेशा सॉफ्ट बना रहेगा और दूसरा ये कि इससे ठंडी होने के बाद भी रोटी सॉफ्ट बनी रहेगी।


* तेल की जगह घी बहुत ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक भी माना जाता है।


* आपको ध्यान इस बात का रखना है कि घी बहुत ज्यादा न हो। बस आधा चम्मच घी ही काफी है आपकी रोटियों को सॉफ्ट बनाने के लिए।


रोटी काली न हो उसके लिए करें ये काम-


आपकी रोटियां अगर सिंकने पर काली हो जाती हैं तो उसके लिए आपको बस एक ही काम करना है और वो ये कि अपनी रोटियों का एक्स्ट्रा परथन (सूखा आटा) झाड़ देना है। इसी के साथ, ये भी ध्यान रखें कि रोटियां ज्यादा देर तक चकले पर न पड़ी रहें। जितनी ज्यादा हवा आटे में लगेगी ये उतनी ज्यादा काली होती जाएंगी। रोटी का आटा सॉफ्ट रहे उसके लिए उसे ढककर रखना जरूरी है।

रोटियां काली न हों और आटा कड़क न हो इसलिए ही गुंथे हुए आटे को गीले कपड़े से ढककर रखा जाता है।


सॉफ्ट रोटियां बनाने के लिए ये टिप्स जरूर ध्यान रखें-


* आटे को छानना भी जरूरी है। अगर आपका आटा ठीक से छाना नहीं जाता है तो भी रोटी कड़क बनती है।


* रोटी में अगर आप नमक मिला रहे हैं तो ध्यान रखें कि इसे 1/4 या 1/2 चम्मच से ज्यादा न मिलाएं। इसी के साथ, सब्जी-दाल आदि में नमक का इस्तेमाल कम करें क्योंकि ज्यादा नमक आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं होगा।


* रोटी के आटे को हमेशा सॉफ्ट गूंथें। अगर आपने बहुत ज्यादा कड़क आटा गूंथा है तो कभी रोटी सही नहीं बनेगी।


* रोटी का आटा गूंथते समय पानी धीरे-धीरे डालें, एक साथ पानी डालने की वजह से या तो आटा ज्यादा गीला हो जाता है या फिर वो ज्यादा सख्त हो जाता है।


* आप अगर आटा गूंथते समय घी मिलाना भूल गए हैं तो गुंथे हुए आटे पर घी लगाकर थोड़ी देर कपड़े से ढककर रख दें। इससे भी आटा सॉफ्ट हो जाएगा और रोटी सॉफ्ट लगेगी।

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~


ये सारे टिप्स सॉफ्ट रोटी बनाने के लिए आपकी मदद कर सकते हैं। इन्हें ट्राई जरूर करें और अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हमें फोलो करे ओर हमसे जुड़े रहे

7/28/2021

7/28/2021

सूजी की खीर : Suji Kheer Recipe

सूजी की खीर : Suji Kheer Recipe


Suji Kheer Recipe : आप चावल की खीर जैसी नियमित डेजर्ट से ऊब चुके हैं, तो सूजी की खीर आजमा सकते हैं. ये झटपट तैयार हो जाती है. इसे आप घर पर कैसे बना सकते हैं आइए जानें.






खीर एक पारंपरिक डेजर्ट है जो भारतीय संस्कृति का हिस्सा है. ये भारत में कई तरीकों से तैयार की जाती है. सूखे मेवों से भरी खीर आमतौर पर त्योहारों और अवसरों के आसपास बनाई जाती है. ये एक स्वादिष्ट डेजर्ट है. इसे बनाने के लिए परंपरागत रूप से तीन मुख्य सामग्रियों जैसे सूजी, दूध और चीनी का इस्तेमाल किया जाता है. डिनर या लंच के बाद भी इसका आनंद लिया जा सकता है. आप चावल की खीर जैसी नियमित डेजर्ट से ऊब चुके हैं, तो ये नुस्खा आजमा सकते हैं. ये झटपट तैयार हो जाती है. इसे आप घर पर कैसे बना सकते हैं आइए जानें.


रवा खीर की सामग्री


* भुने काजू – 4 बड़े चम्मच

* दूध – 6 कप

* सूजी – 6 बड़े चम्मच

* किशमिश – 2 बड़े चम्मच

* घी – 2 बड़े चम्मच

* चिरौंजी – 2 चम्मच

* चीनी – 9 बड़े चम्मच

* हरी इलायची 10 पीस


       विधि


स्टेप – 1


एक पैन में घी गर्म करें और सूजी डालें. सूजी को समान रूप से भूनने के लिए भूनते रहें. आंच धीमी रखें और सूजी का रंग सुनहरा होने तक इंतजार करें. अब भुने हुए काजू डालें.


स्टेप- 2


दूध डालें और अच्छी तरह मिलाएं, फिर इसमें चीनी डालें. तब तक अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि सभी सामग्री अच्छी तरह से मिक्स न हो जाएं. खीर को उबलने दें ताकि खीर थोड़ी गाढ़ी हो जाए. इस बीच, बाहरी परत को हटाने के बाद इलायची के दानों को बारीक पीस लें. खीर गाढ़ी होने पर इसमें किशमिश, इलाइची पाउडर और चिरौंजी डाल दीजिए.


स्टेप – 3


लगातार चलाते रहें. खीर पक जाने के बाद गैस बंद कर दें. इसे कमरे के तापमान पर आने दें और परोसें. आप इसे किसी एअर टाइट कन्टेनर में भरकर भी रख सकते हैं और ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख सकते हैं.


सूजी में पोषक तत्व 


सूजी वजन घटाने में मदद करता है. इसमें फाइबर होता है. ये वजन घटाने में मदद करता है. डायबिटीज के जोखिम को कम करने में भी सूजी मदद कर सकती है. एक अध्ययन के अनुसार डाईट्री फाइबर की बढ़ी हुई मात्रा ग्लाइसेमिक में सुधार करने का काम करती है. शरीर में आयरन की कमी एनीमिया का कारण बन सकती है. सूजी में आयरन भरपूर होता है.

ये एनीमिया के खतरे को कम करने में मदद करता है. सूजी में जिंक, मैग्नेशियम, विटामिन-बी6 आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं. ये हमारे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद कर सकते हैं. कोलेस्ट्रॉल के बेहतर संतुलन के लिए आप सूजी का सेवन कर सकते हैं. इसमें नियासिन होता है. ये कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने में मदद करता है. सूजी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करती है. इसमें मौजूद सेलेनियम नामक पोषक तत्व कैंसर को रोक सकता है.

6/28/2021

6/28/2021

दही वाली मिर्ची ( Hindi recipe )

दही वाली मिर्ची ( Hindi recipe )


पाइसी खाने के शौकीन हैं तो दही वाली मिर्ची की ये रेसिपी जरूर ट्राई करें। यह झटपट बनकर तैयार हो जाती है।






खाने में कई इंग्रेडिएंट्स महत्वपूर्ण होते हैं, इसमें हरी मिर्च भी शामिल है। बता दें कि हरी मिर्च से कई चीजे बनायी जा सकती हैं, झटपट बनने के अलावा यह सब्जी की कमी को भी पूरा करती है। अगर आप कुछ चटपटी और टेस्पी रेसिपी चाहती हैं दही वाली मिर्च बना सकती हैं। रोटी या फिर दाल-चावल के साथ आप इसे सर्व कर सकती हैं। दही वाली मिर्च 5 मिनट के अंदर बनकर तैयार हो जाती है।


रोटी चावल के अलावा इस रेसिपी को स्नैक्स के साथ भी सर्व किया जा सकता है। चटनी या फिर सॉस की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्पाइसी खाने के शौकीन हैं तो इस रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें। आइए जानते हैं दही वाली मिर्च बनाने के लिए किन-किन चीजों की आवश्यकता होती है।


बनाने का तरीका


* दही वाली मिर्च बनाने के लिए सबसे पहले मिर्च को धोकर उसे दो या फिर तीन हिस्से में काटकर एक प्लेट में रख लें। अब गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें तेल डाल दें, जब यह गर्म हो जाए तो उसमें सौंफ, जीरा, कलौंजी के दाने डाल दें।


* चम्मच से इसे एक बार चलाएं और फिर कटी हुई हरी मिर्च मिक्स करें। मिर्च को दो मिनट तक भूनें और फिर उसमें मसाले और हल्दी पाउडर मिक्स करें। दो मिनट तक भूनने के बाद इसमें दही मिक्स करें और इसे अच्छी तरह चलाते हुए भूनें। दही मिक्स करने के बाद एक या दो चम्मच पानी मिक्स कर दें।


* इससे मसाले, दही और मिर्च तीनों अच्छी तरह मिक्स हो जाएंगे। अब इसमें सौंफ पाउडर, साबुत धनिया (क्रश्ड) और नमक स्वादानुसार मिक्स करें। एक या दो मिनट तक इसे ढक कर पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।


* दही वाली मिर्च बनकर तैयार हो जाएगी, अब आप इसे रोटी, परांठे या फिर स्नैक्स किसी के साथ भी सर्व कर सकती हैं।


दही वाली मिर्ची रेसिपी Recipe Card


दही वाली मिर्ची बेहद स्वादिष्ट रेसिपी है, जिसे आप रोटी, पराठे के अलावा स्नैक्स के साथ भी सर्व कर सकते हैं। इसकी रेसिपी बेहद आसान है।



Total Time : 7 min

Preparation Time : 2 min

Cooking Time : 5 min

Servings : 3

Cooking Level : Medium

Course: Main Course

Calories : 20

Cuisine : Indian

Author : Priyanka Singh


सामग्री



* हरी मिर्च- 10 से 15

* सौंफ- 1/4 चम्मच

* कलौंजी- 1/4 चम्मच

* जीरा- 1/4 चम्मच

* तेल- 1 चम्मच

* धनिया पाउडर- 1/2 चम्मच

* जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच

* हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच

* गरम मसाला- 1/4 चम्मच

* धनिया- 1/4 चम्मच

* सौंफ पाउडर- 1/4 चम्मच

* नमक- स्वादानुसार

* दही- 1 से 2 चम्मच


विधि


Step 1





दही वाली मिर्च बनाने के लिए मिर्च धोकर बारीक दो या तीन हिस्सों को तोड़ दें।


Step 2


गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें तेल डाल दें। तेल के गर्म होते ही जीरा, सौंफ, और कलौंजी मिक्स कर दें और इसे एक बार चम्मच से चलाएं।


Step 3


अब इसमें कटी हुई मिर्च मिक्स कर दें और दो मिनट तक भूनें। इसके बाद सभी मसाले और हल्दी पाउडर मिक्स कर दें।


Step 4


दो मिनट बाद इसमें दही मिक्स करें, इसके बाद आप चाहें तो एक या दो चम्मच पानी भी मिक्स कर सकती हैं।


Step 5


चम्मच की मदद से चलाते हुए सभी मसालों और हरी मिर्च को अच्छी तरह पकाएं।


Step 6


अब इसमें सौंफ पाउडर,साबुत धनिया (क्रश्ड) और स्वादानुसार नमक मिक्स कर दें।


Step 7


दो मिनट तक ढक कर पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। दही वाली मिर्च बनकर तैयार हो जाएगी, अब आप इसका लुत्फ उठा सकती हैं।



आपको हमारी ये रेसिपी केसी लगी कोमेंट करके ज़रूर बताए

ओर हमें फोलो करे ताकी आपको हर नई रेसिपी की जानकारी

मिलती रहे धन्यवाद 🙏

6/24/2021

6/24/2021

Sooji Halwa Recipe: ऐसे बनाइए सूजी का स्वादिष्ट हलवा

Sooji Halwa Recipe: ऐसे बनाइए सूजी का स्वादिष्ट हलवा


Breakfast Special, Sooji Halwa Recipe: सूजी का हलवा खाने में बहुत अच्छा लगता है और इसे बनाना भी बहुत आसान है. तो देर किस बात की... आइए जानते हैं सूजी का हलवा बनाने की विधि





Breakfast Special, Sooji Halwa Recipe: सूजी के हलवे का स्वाद किसे नहीं पसंद आता? घी में अच्छे से भुना हुआ हलवा तो सबका दिल जीत लेता है. बच्चों से लेकर बड़ों तक... यह सभी को बहुत पसंद आता है. तो आइए जानते हैं सूजी का हलवा बनाने की आसान और सरल विधि.  


सूजी का हलवा बनाने की सामग्री:


1 कप सूजी

1/4 टीस्पून इलायची पाउडर

2 टेबलस्पून चीनी

देसी घी जरूरत के अनुसार

पानी जरूरत के अनुसार


गार्निश के लिए:


1 टेबलस्पून काजू कटे हुए

1 टेबलस्पून किशमिश


सूजी का हलवा बनाने की विधि:


 - सबसे पहले मीडियम आंच पर कड़ाही में घी गरम करने के लिए रखें.

- इसमें सूजी डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें.

- मिश्रण का रंग हल्का ब्राउन होने पर इसमें पानी डालकर इसे चलाते हुए पकाएं.

- जब हलवा गाढ़ा होने लगे तब इसमें चीनी इसके घुलने तक पकाएं.

- फिर इलायची पाउडर मिक्स कर 2 मिनट तक और पकाएं.

- तय समय के बाद आंच बंद कर दें.

- तैयार है सूजी का हलवा. काजू और किशमिश से गार्निश कर सर्व करें.


➖➖➖➖➖➖➖➖🌺➖➖➖➖➖➖➖➖

आपको ये रेसिपी केसी लगी हमें कोमेंट ज़रूर कहे 

ओर हमें फोलो करे ताकी आपको हर नई रेसिपी के

बारे में जानकारी मिलती रहे धन्यवाद 🙏

6/20/2021

6/20/2021

टमाटर पुदीना चटनी ( Hindi recipe )

टमाटर पुदीना चटनी ( Hindi recipe )





टमाटर पुदीना चटनी में आयरन व फोलिक एसिड की मात्रा अधिक रहती है। साथ ही इसमें कैल्शियम व कई विटामिनस की मात्रा अधिक होती है। इससे बाल काले, घने व मजबूत बने रहते हैं। इस चटनी का सेवन करने से आपका शरीर एनीमिया यानी खून की कमी, हाई बीपी व मधुमेह जैसी परेशानियों से दूर रहता है।


सामग्री


* 1 टमाटर 

* 1 प्याज़ 

* 1/2 कप पुदीना पत्ती 

* 3 हरी मिर्च 

* 1 कच्चा आम 

* नमक स्वादानुसार 

* लाल मिर्च स्वादानुसार


तरीका


(1)  प्याज टमाटर और आम को काट लें



(2)  अब प्याज, टमाटर और आम को पीस लेंहरी मिर्च को पीस लें



(3)  पुदीना पत्ती मिक्स करें और नमक लाल मिर्च मिक्स करें और मिक्सी में पीस लें



(4)  जब पीस जाएं तो सर्व करें





आपको ये रेसिपी केसी लगी हमें कोमेंट बोकस बताये

ओर हमें फोलो करे ताकी आपको हमारी ओर रेसिपी के

बारे में जानकारी मिले धनबाद 🙏

6/18/2021

6/18/2021

पाव भाजी ( Hindi recipe )

पाव भाजी ( Hindi recipe )




                           ⏱ 30-40 मिनट


              सामग्री


           👨‍👨‍👧‍👧 4 सर्विंग


1/2 बड़ी लौकी, 6-7 आलू, 7-8 बींस, एक कटोरी मटर, 1/2 गाजर

1 टीस्पून जीरा

* 4 प्याज़ बारीक कटी हुई 

* 1 हरी मिर्ची बारीक काट ले, 1/2 अदरक घिसी हुई 

* 3-4 टमाटर पिसा हुआ 


* 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर 

* 1 छोट्टी चम्मच लाल मिर्च 


* 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर स्वादानुसार नमक

* Mdh का पाव भाजी मसाला 


* गार्निश के लिए हरी धनिया कटी हुई, 2 कटे हुए नींबू


       तरीका


(1)  सबसे पहले कुकर ले, उसमें सारी सब्ज़ी डाल दे, एक छोटा ग्लास पानी डाल दे, उसमें नमक और हल्दी मिला ले, और यहाँ एक ट्विस्ट है, इसी में थोड़ा सा पाव भाजी मसाला मिला ले आधी चोटी चम्मच, अब कुकर को बंद कर दे, २ सीटी आने प धीमे कर दे, फिर सिम पे करके १० मीन बाद गैस बंद कर दे । (आप चाहे तो isme कद्दू, चुकंदर भी डाल सकते है)❤️


(2)  अब हम कड़ाई लेंगे, उसमें थोड़ा सा तेल डालेंगे(१ बड़ी कलछी), तेल गरम होने पे जीरा डालँगे, जब वो चटकने लगे, तब प्याज़ डाल दे, उसे गुलाबी होने तक भुने, याद रहे ब्राउन नहि करना है, फिर उसमें हरी मर्च और अदरक डाल दे, उसे भुन्ने के बाद, टमाटर का पेस्ट डाले, थोड़ा भुन्ने के बाद उसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्ची, नमक स्वादानुसार, पाव भाजी मसाला डाल दे, तब तक भुने जब तक टमाटर से चारों तरफ़ तेल छोढ़ दे। ❤️


(3)  अब उसमें जो कुकर में हमने सब्ज़ी उबली है, उसको मैशर से माश कर ले, फिर अपने कढ़ाई में जो मसाला तैयार होरा है, उसमें डाले. 

थोड़ा सा मैशर से उसे और माश करे कड़ाही में,❤️


(4)  अब अपनी भाजी को अच्छे से पकने दे कढ़ाई में, बीच बीच में चलाए रहे, 

और उसमें ऊपर से आधी डेली पीला अमूल का मक्खन डाले दे, ❤️


(5)  ऊपर से बारीक हरी धनिया डाल के सर्व करे❤️


(6)  आप पाव को कैसे सेकने है??? 

एक पैन में बटर डाले और आधी चम्मच भाजी जो बनाई है, और उसको मिक्स कर ले, फिर उसमें अपने पाव को दो हिस्से में बीच से काट ले, और पैन में सेक ले, जब डोनो तरफ़ ब्राउन हो जाए, आप करारी खाते हो तो करारी कर ले❤️


(7)  अब अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों को आपकी बनाई हुई स्पेशल पाव भाजी सर्व करे, सलाद और नींबू के साथ।।।❤️


➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖


अगर आपको हमारी ये रेसिपी पसंद आइ हो तो इसे शेर करे

ओर हमें फोलो करे ताकि आपको हमारी हर रेसिपी का लाभ

मिले धन्यवाद 🙏