Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

हिन्दी जोक्स लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हिन्दी जोक्स लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

9/13/2022

9/13/2022

गांव की स्कूल में नए मास्टरजी आये...पढ़िए मज़ेदार जोक्स

गांव की स्कूल में नए मास्टर जी आये... पढ़िए मज़ेदार जोक्स


गांव की स्कूल में नए मास्टरजी आये थे ! उन्होंने सोचा किसी अच्छे लड़के को मोनिटर बना दूं !


अब उन्होंने एक के बाद एक लड़कों से सवाल पूछना शुरू किया !


"स्कूल से छूटने के बाद घर पर जाके क्या करते हो ?"


एक लड़के ने कहा, "मैं नारायण भंडारी के घर से मेरे पप्पा के लिए भांग की गोलियां लाता हूँ !"


दूसरेने कहा, "मैं नारायण भंडारी के घर से मेरे बापू के लिए देसी दारू का खंभा लाता हूँ !"


तीसरे ने कहा, "मैं नारायण भंडारी के घर से मेरे बाबा के लिए गांजे की पूड़ियाँ लाता हूँ !"


चौथे लड़के ने कहा,


"मैं घर जाकर हाथ पैर धोकर थोड़ा नास्ता करता हूं, फिर भगवान को दिया-बत्ती करके स्तोत्र वगैरा का पाठ करता हूँ ! फिर मैं अपने माँ बाप को काम में मदद करता हूं और स्कूल का होम वर्क करता हूं !"


मास्टरजी तो एकदम गदगद हो गए ! बोले,


"बेटा, इस कक्षा में तो मोनिटर बनने लायक तुम एक ही हो, आज से तुम इस कक्षा के मोनिटर हो !"


"नाम क्या है तुम्हारा ?"


लड़केने कहा,


' नारायण भंडारी '......!





7/27/2022

7/27/2022

एक महिला ने एक मंत्री को फोन किया और बोली..पढ़िए मज़ेदार जोक्स

एक महिला ने एक मंत्री को फोन किया और बोली..पढ़िए मज़ेदार जोक्स


एक महिला ने एक मंत्री को फोन किया और बोली..पढ़िए मज़ेदार जोक्स


कुछ सप्ताह पहले मैं आपके पास सोई थी। मैं आपको ब्लैकमेल नहीं कर रही हूँ लेकिन क्या आप मेरे घर एक फ्रिज भिजवा सकते हैं ?


मंत्री महोदय ने बहुत देर तक सोचा लेकिन उन्हें कुछ भी याद नहीं आया कि यह औरत कौन है ?


फिर भी गले में पड़ी बला उतारने के लिए उन्होंने उसे एक फ्रिज भिजवा दिया।


वक्त के साथ महिला की मांगें बढ़ती चली गईं, कभी वह महिला बेशकीमती हार की फरमाइश करती तो कभी दो-चार हजार रुपए नगद की l


आखिर जब एक दिन जब उसने मंत्री जी से मोटर कार की मांग की, तो मंत्री जी ने तंग आकर पूछ ही लिया कि आप आखिर हैं कौन और मेरे साथ कहाँ और कब सोई थीं....मैं पहचान नहीं पा रहा हूँ ? 


महिला ने उत्तर दिया :......तीन महीने पहले विज्ञान भवन में एक सम्मेलन हुआ था। आप और मैं बिलकुल साथ-साथ बैठे थे औऱ एक निहायत ही बोर भाषण के दौरान, आप भी बैठे-बैठे सो गए थे और मैं भी सो गई थी।





7/26/2022

7/26/2022

एक महिला 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार चला रही थी।..पढ़िए मज़ेदार जोक्स

एक महिला 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार चला रही थी।..पढ़िएम ज़ेदार जोक्स




एक महिला 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कार चला रही थी।..पढ़िए मज़ेदार जोक्स


उसे इतनी तेज गति से जाता देख एक

हवलदार ने रोक लिया।

 

हवलदार - मैडम, क्या मैं आपका लाइसेंस देख सकता हूं?


महिला - मैं माफी चाहती हूं। एक बार मैं नशे में गाड़ी चलाते हुए पकड़ी गई थी, तब मुझसे लाइसेंस छीन लिया गया था।


हवलदार - तो चलिए गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कार्ड ही दिखा दीजिए।


महिला - जी यह गाड़ी चोरी की है, मैंने गाड़ी चुराकर ड्राइवर का कत्ल कर दिया। उसकी लाश पीछे डिक्की में है।


हवलदार (घबराकर) - मैडम आप अपनी जगह से हिलिएगा मत। मैं और पुलिसवालों को बुला रहा हूं।


 हवलदार ने अपने वॉकी-टॉकी पर संदेश दिया और पांच मिनट के अंदर पुलिस इंस्पेक्टर टीम के साथ आ पहुंचे।


इंस्पेक्टर ने महिला से कहा, ‘मैडम क्या मैं आपका लाइसेंस देख सकता हूं।’ 


महिला ने बैग में से लाइसेंस निकालकर दे दिया।


इंस्पेक्टर ने लाइसेंस देखा। वह असली था। फिर इंस्पेक्टर ने गाड़ी का रजिस्ट्रेशन मांगा। महिला ने वह भी पेश कर दिया। 


फिर आखिर में इंस्पेक्टर ने झटके से गाड़ी की डिक्की खोल दी। डिक्की एकदम खाली थी। इंस्पेक्टर ने हवलदार को गुस्से से देखा। 


महिला ने जोर देते हुए कहा, ‘और मुझे पक्का यकीन है कि अब यह हवलदार कहेगा कि मैं तेज गाड़ी चला रही थी!’

7/24/2022

7/24/2022

समयानुसार बदलता गया B F का मतलब...पढ़िए मज़ेदार जोक्स

समयानुसार बदलता गया B F का मतलब ... पढ़िए मज़ेदार जोक्स


एक नन्हें लड़के ने, नन्ही लड़की से कहा!

- I'm your BF! मैं तुम्हारा BF हूँ


-लड़की ने पूछा

- - What is BF  ?


लड़का हंसा और बोला...

- यानी Best Friend. बेहद अच्छा दोस्त।


कुछ समय बीता, वह नौजवान हो गया, और लङकी बेहद सुंदर, उस ने लड़की से फिर कहा:

- I am your BF!!


-लड़की शर्माती सी उसके कंधे पर झुकी और आहिस्ता से पूछा, अब:

- - What is BF?


लड़का बोला:

- यानी पुरुष मित्र Boy Friend 


कुछ वर्ष बीते उन्होंने शादी कर ली, उनको प्यारे प्यारे बच्चे हुए, पति मुस्कराया और अपनी पत्नी से बोला:

- I am your BF!


- पत्नी मुस्कराकर पति से बोली:

- - What is BF ? 

अब  BF यानी क्या


पति पुनः मुस्कराया और बच्चों की ओर निहारकर बोल पड़ा:

- आपके बच्चों का पिता Baby's father !


समय गुज़रे दोनों बुड्ढे हो गए, वो साथ बैठे, डूबते सूरज की ओर देख रहे थे, आंगन में , बुज़र्ग ने फिर दोहराया:

- मेरी प्रिय I am your BF!


- बुज़र्ग महिला हंस पड़ी, अपने झुर्रियों वाले चेहरे के साथ:

- - What is BF? अब BF यानी क्या?


बुड्ढा ख़ुशी से हँसा और रहस्यमयी आवाज़ में बोल पड़ा:

- Be Forever! 

सदा एक दूजे के लिये।


जब बुजुर्ग जिंदगी की अंतिम सांसे ले रहा था , तब भी बोला:

- I am your BF.


- बुढ़िया गम से भरी बोली:

- - What is BF ??


आंखें बंद करते हुए बुजुर्ग बोला :

- यानी Bye Forever! अलविदा सदा के लिए


कुछ दिनों में बुजुर्ग महिला भी पंचतत्वों में विलीन हो गई, दीवार पर दोनों की साथ-साथ फोटो लगाई गई, और *बच्चों ने एक सुन्दर सी बात लिखवाई:*

*BF*

*Besides Forever !*

पास हूँ सदा के लिये !!🙏🙏🙏





4/23/2022

4/23/2022

एक व्यक्ति ने बुलेट 350 सीसी मोटरसायकल खरीदी..पढ़िए मज़ेदार जोक्स

एक व्यक्ति ने बुलेट 350 सीसी मोटर सायकल खरीदी..पढ़िए मज़ेदार जोक्स




एक व्यक्ति ने बुलेट 350सीसी

मोटरसायकल खरीदी,

ताकि,

वो,

अपनी गर्लफ्रेंड को लॉन्गड्राइव पर घुमाने ले जा सके ..


लेकिन,


किस्मत देखिये..


बुलेट 350सीसी की तेज़ आवाज़ के कारण,

ड्राइविंग 

करते समय वो अपनी गर्लफ्रेंड से बात नही कर पता था,


तंग आ कर,

आखिरकार उसने अपनी बुलेट 350सीसी,

जिसे उसने बड़े ही अरमानो से खरीदा था,

बमुश्किल एक महीने के भीतर,

घाटा उठाकर,

यानि नुकसान सहकर बेच दी,

बेच दी,


और


एक नई एक्टिवा खरीद ली,


अब वो बहुत खुश था..


उसकी लवलाइफ बहुत ही अच्छी चल रही थी,


लॉन्गड्राइव पर जाने में

उसे अब बहुत ही मज़ा आने लगा था,


क्योंकि, नई एक्टिवा,

उस बुलेट 350सीसी की तरह तेज़ आवाज़ नही करती थी,

और वो,

बड़े ही आराम से ड्राइविंग करते हुए अपनी प्यारी गर्लफ्रेंड से बातें कर पाता था,


दोनों के दिन बड़े ही अच्छे से कट रहे थे,


वक्त मनो पंख लगा कर उड़ता रहा..

देखते ही देखते दो वर्ष कब बीत गये,

दोनों को पता ही न चला,


बहुत प्यार था उन दोनों को

एक दूजे से,


दोनों ने साथ-साथ जीने मरने की कसमें खाईं,


आदमी अच्छाखासा कमाता था,

गर्लफ्रेंड में भी कोई कमी न थी,


अत:

घरवालों को राज़ी कर के दोनों ने शादी कर ली,


अब वक्त और तेज़ी से गुज़रा..


एक साल बाद..


 


उसी आदमी ने वापस

.

.

.

.


एक्टिवा बेच कर,

बुलेट 500सीसी खरीद ली..!


 ( वजह हर आदमी जानता है)  


हँसीए मत... बात सोचने और समझने वाली है।🙄🙄🙄😂😂😂

4/04/2022

4/04/2022

पति पत्नी घर मे ख़ाली बैठे थे...पढ़िए मज़ेदार जोक्स

पति पत्नी घर मे ख़ाली बैठे थे...पढ़िए मज़ेदार जोक्स




पति पत्नी घर मे ख़ाली बैठे थे...


पत्नी ने पति से कहा... चलिए टाईम पास के लिए 1 खेल खेलते है...


आप एक कागज़ में *पाँच महिलाओं* के नाम लिखें जिन्हें आप पसंद करते हैं... 


और मैं उन *पाँच पुरुषों* के नाम लिखती हूँ जिन्हें मैं पसंद करती हूँ।


दोनों ने कागज़ पेन लेकर तुरंत लिखना शुरू कर दिया। 


कुछ मिनटों के बाद...


*पत्नी के लिखे नाम:-*

नरेन्द्र मोदी

सचिन तेंदुलकर

अक्षय कुमार

रणबीर कपूर

विराट कोहली


*पति द्वारा लिखे गए नाम :-*


रीया (स्कूल फ्रेंड)

अंकिता (पत्नी की चचेरी बहन)

शीला (पत्नी की दोस्त)

सोनाली (पड़ोस वाली भाभी)

संगीता (बेटे की क्लास टीचर)

.

.

.

.

*निष्कर्ष...*

पुरुष एक वास्तविक जीवन जीते हैं और महिलाएं सपनों की दुनिया में रहती हैं...


*परिणाम..*

पति दो दिन हॉस्पिटल में बिताने के बाद पिछले दस दिनों से बाहर खाना खा रहा है ।


" ये खतरनाक खेल अपने घर पर न खेलें...😂


11/20/2021

11/20/2021

एक बार मुकेश अपनी पत्नी के साथ होटल में गया...पढ़िए मज़ेदार जोक्स

एक बार मुकेश अपनी पत्नी के साथ होटल में गया...पढ़िए मज़ेदार जोक्स




एक बार मुकेश अपनी पत्नी के साथ होटल में गया 

तभी एक महिला ने मुकेश से हैलो किया। पत्नी

 (मुकेश से)- कौन थी वो? पति- तुम दिमाग खराब मत 

करो, मैं पहले ही परेशान हूं कि वो भी यही पूछेगी।


               🌺🌺🌺🌺


पति (पत्नी से)- रात को सपने में एक चुड़ैल 

कभी मेरे आगे, कभी मेरे पीछे घूम रही थी। 

पत्नी (पति से)- कौन सा सपना था? 

     पति- मेरी शादी का।


      🌺🌺🌺🌺🌺


यदि कोई पति कार का दरवाजा खोलकर खड़ा हो जाये

 और पत्नी से बैठने का आग्रह करे तो यह तय जानिये कि 

         या तो कार नई है या पत्नी।


         🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺


पति (पत्नी से)- मैं अभी साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा लूंगा। पत्नी (पति से)- क्या गजब करते हो, नई साड़ी है।


      🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺


मृत्युशैय्या पर लेटी एक महिला के पति ने उससे पूछा- 

तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है। पत्नी (पति से)- मैं चाहती 

हूं कि मेरे मरने के बाद तुम मेरी एक सुंदर सी फोटो अखबार 

में छपवाना लेकिन उसके नीचे मेरी उम्र नही लिखवाना।


        🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺


पुत्र- पापा एक बात बताओ कि शादी में कितना खर्चा होता है। पिता- पता नही बेटा मैं तो अभी तक खर्च कर रहा हूं।


     🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺


पति (पत्नी से)- मेरे मरने के बाद तुम्हें मेरे जैसा दूसरा 

आदमी नही मिलेगा। पत्नी (पति से)- तुम्हें किसने कह 

दिया, कि मैं दूसरा आदमी तुम्हारे जैसा चाहती हूं।


       🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺


पति (पत्नी से)- कल मेरे, ख्वाब में एक लड़की आई थी, 

वाह! क्या लड़की थी। पत्नी (पति से)- अकेली ही आयी होगी? पति- तुमको कैसे पता? पत्नी- उसका पति मेरे ख्वाब 

                   में आया था।

             

           🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺


एक कार की नीलामी हो रही थी। एक लाख, दो लाख, 

तीन लाख.. शर्मा जी सुनकर चौंक गए और बोले- आखिर 

इस खटारे में ऐसा क्या है? जो सब इतने दाम लगा रहे हैं? कार विके्रता- इसके 10 एक्सीडेंट हो चुके हैं हर बार सिर्फ पत्नी ही मरती है, पति बिल्कुल सही सलामत रहता है।


         🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺


पत्नी मायके जाकर पति को रोज फोन क्यों करती है? 

ताकि पति को याद रहे मुसीबत टली नही, फिर आने 

                     वाली है!!!


     🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺


पति (पत्नी से)- तुम्हें भगवान ने खूबसूरती और बेवकूफी 

साथ क्यों दी? पत्नी (पति से)- ताकि तुम शादी का पैगाम

         दो और मैं उसे मंजूर कर लूं।


       🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺


एक पुलिस इंस्पेक्टर के घर चोरी हो रही थी। पत्नी- 

उठो जी हमारे घर में चोरी हो रही है। इंस्पेक्टर- मुझे 

    सोने दो मैं इस समय ड्यूटी पर नही हूं।


        🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺


पत्नी अपने पति को सुधारने के लिए काले कपड़े 

पहनकर घर के बाहर खड़ी हो गयी। पति- तुम कौन 

पत्नी- चुड़ैल पति- हाथ मिला, मैं तेरी बहन का पति।



➖🌺➖🌺➖🌺➖🌺➖🌺➖🌺➖🌺➖🌺➖



अगर आपको हमारे जोक्स पसंद आए हो तो इसे शेर करे

ओर हमें फोलो करे 🙏