1/10/2023
१० जनवरी २०२३ : पंचांग और राशिफल
१० जनवरी २०२३ : पंचांग और राशिफल
🌻मंगलवार, १० जनवरी २०२३🌻
सूर्योदय: 🌄 ०७:१५
सूर्यास्त: 🌅 ०५:३८
चन्द्रोदय: 🌝 २०:३४
चन्द्रास्त: 🌜०९:३६
अयन 🌖 दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: 🎄 शिशिर
शक सम्वत: 👉 १९४४ (शुभकृत)
विक्रम सम्वत: 👉 २०७९ (नल)
मास 👉 माघ
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 तृतीया (१२:०९ से चतुर्थी)
नक्षत्र 👉 आश्लेशा (०९:०१ से मघा)
योग 👉 प्रीति (११:२० से आयुष्मान)
प्रथम करण 👉 विष्टि (१२:०९ तक)
द्वितीय करण 👉 बव (२५:२१ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 धनु
चंद्र 🌟 सिंह (०९:०१)
मंगल 🌟 वृष (उदित, पश्चिम, वक्री)
बुध 🌟 धनु (अस्त, पश्चिम, वक्री)
गुरु 🌟 मीन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 मकर (उदित, पश्चिम)
शनि 🌟 मकर (उदित, पूर्व, मार्गी)
राहु 🌟 मेष
केतु 🌟 तुला
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 १२:०४ से १२:४५
सर्वार्थसिद्धि योग 👉 ०७:१४ से ०९:०१
विजय मुहूर्त 👉 १४:०८ से १४:४९
गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:३२ से १७:५९
सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:३५ से १८:५६
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५७ से २४:५२
राहुकाल 👉 १४:५९ से १६:१७
राहुवास 👉 पश्चिम
यमगण्ड 👉 ०९:४९ से ११:०७
होमाहुति 👉 मंगल
दिशाशूल 👉 उत्तर
अग्निवास 👉 पाताल (१२:०९ से पृथ्वी)
भद्रावास 👉 मृत्यु (१२:०९ तक)
चन्द्रवास 👉 उत्तर (पूर्व ०९:०१ से)
शिववास 👉 क्रीड़ा में (१२:०९ से कैलाश पर)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ - रोग २ - उद्वेग
३ - चर ४ - लाभ
५ - अमृत ६ - काल
७ - शुभ ८ - रोग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ - काल २ - लाभ
३ - उद्वेग ४ - शुभ
५ - अमृत ६ - चर
७ - रोग ८ - काल
नोट-- दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
पूर्व-उत्तर (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
संकष्ट माघी तिल चतुर्थी आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज ०९:०१ तक जन्मे शिशुओ का नाम आश्लेषा नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमश (डो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम मघा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (मा, मी, मू, मे) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
धनु - २९:३१ से ०७:३५
मकर - ०७:३५ से ०९:१६
कुम्भ - ०९:१६ से १०:४२
मीन - १०:४२ से १२:०५
मेष - १२:०५ से १३:३९
वृषभ - १३:३९ से १५:३४
मिथुन - १५:३४ से १७:४९
कर्क - १७:४९ से २०:११
सिंह - २०:११ से २२:२९
कन्या - २२:२९ से २४:४७
तुला - २४:४७ से २७:०८
वृश्चिक - २७:०८ से २९:२८
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त - ०७:१४ से ०७:३५
रज पञ्चक - ०७:३५ से ०९:०१
शुभ मुहूर्त - ०९:०१ से ०९:१६
चोर पञ्चक - ०९:१६ से १०:४२
शुभ मुहूर्त - १०:४२ से १२:०५
शुभ मुहूर्त - १२:०५ से १२:०९
चोर पञ्चक - १२:०९ से १३:३९
शुभ मुहूर्त - १३:३९ से १५:३४
रोग पञ्चक - १५:३४ से १७:४९
शुभ मुहूर्त - १७:४९ से २०:११
मृत्यु पञ्चक - २०:११ से २२:२९
अग्नि पञ्चक - २२:२९ से २४:४७
शुभ मुहूर्त - २४:४७ से २७:०८
रज पञ्चक - २७:०८ से २९:२८
शुभ मुहूर्त - २९:२८ से ३१:१४
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज के दिन आप अपनी विद्या बुद्धि से असम्भव को संभव करने में सफल रहेंगे आज जिस कार्य को करने के लिये सभी मना करेंगे आपको वही करने में आनंद आएगा। कार्य व्यवसाय में अनुकूल वातावरण मिलेगा सहकर्मियो का अड़ियल रवैया कुछ समय के लिये परेशानी में डालेगा फिर भी अपने दम पर कार्यो को रुकने नही देंगे हाथ आये सौदों से हर हाल में लाभ उठाकर ही मानेंगे। भाग्य का साथ भी रहने से किसी भी कार्य को बनाने में ज्यादा मशक्कत नही करनी पड़ेगी। धन की आमद आशा से कम ही रहेगी। आज किसी घर अथवा व्यावसाय के कारण जमा पूंजी से खर्च करना पड़ेगा। संध्या के समय मन मे बेचैनी रहेगी फिर भी दिन भर की गतिविधियों से संतोष होगा। संतान की सेहत अथवा अन्य कारणों से परेशानी होगी।
वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन मिलाजुला फल देगा आज भी दिन के आरंभ में घर मे पुराने विवाद के कारण परिजनों से मतभेद उभरेंगे लेकिन बीते कल की तुलना में आज धर्य रहने से इससे बचने का प्रयास करेंगे किसी की बातों का प्रतिशोध नही लेंगे लेकिन मन ही मन दुखी रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर प्रतिस्पर्धा अधिक रहेगी जिससे सोची हुई योजना को फलीभूत करना आज सम्भव नही होगा फिर भी व्यवहार बनाये रखे अन्यथा कोई अन्य लाभ उठा लेगा। जमीन संबंधित कोई भी कार्य आज ना करें हासिल कुछ नही होगा ऊपर से व्यर्थ दुश्मनी बढ़ेगी। संध्या के समय भाग्य का साथ मिलने से आकस्मिक धन लाभ होगा। आर्थिक परेशानी से बचने के लिये दैनिक खर्च में मितव्ययता बरते। महिला वर्ग आज अंदर से जली भुनी रहेंगी इनसे व्यर्थ बोलने से बचे। पति-पत्नी दोनों एक ही समस्या से ग्रस्त रहेंगे।
मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप अपने पराक्रम से लाभ कमाएंगे। आज जहां से कोई उम्मीद नही रहेगी वहां से भी कुछ ना कुछ प्राप्त कर लेंगे। कार्य क्षेत्र का वातावरण अस्त व्यस्त रहेगा सांझेदारो से अनबन होने की संभावना है परन्तु आज एकल व्यवसाय अथवा पैतृक कार्य से अधिक लाभ होगा। संचित धन में वृद्धि होगी भविष्य के लिए भी नई योजना बनाएंगे। घर मे संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है अपना पक्ष रखने से पहले अन्य लोगो की राय जाने इसके बाद ही कोई निर्णय ले। पिता से काम निकालना आसान नही रहेगा इसलिये माता से मधुर संबंध रखे किसी न किसी रूप में अवश्य लाभ होगा। सेहत में आज कुछ न कुछ गड़बड़ लगी रहेगी खाने पीने में विशेष सावधानी रखें पेट की समस्या अन्य बीमारियों को जन्म देगी।
कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन बीते कल की तुलना में उदासीन रहेगा दिन के आरम्भ से ही कार्यो में लापरवाही बरतेंगे दिनचर्या भी आज धीमी गति से चलेगी। धन संबंधित मामले दिमाग मे बैठे रहने पर भी आज परिस्थिति ज्यादा लाभदायक नही रहने के कारण मन को संतोष देना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय सामान्य रहेगा फिर भी धन की आवक में कमी आएगी। उधारी के व्यवहारों को लेकर मन मे चिंता रहेगी सामर्थ्य होने पर भी चुकाने में आनाकानी करेंगे जिससे छवि खराब हो सकती है। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा परिजन भविष्य की योजनाओ पर विचार करेंगे लेकिन एकराय ना होने से योजना बनते बनते ढीली पड़ेंगी। पिता से भी आंतरिक मतभेद होंगे पर प्रदर्शन नही करेंगे। आलस्य को छोड़ सेहत ठीक रहेगी।
सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन शुभफलदायक रहेगा घर मे माता अथवा अन्य स्त्री से संबंधों में कटुता आएगी परिजनों से आज किसी न किसी बात पर मतभेद ही रहेंगे फिर भी अन्य क्षेत्र पर आपकी छवि भद्र इंसान के रूप में बनेगी स्वभाव में भी व्यवहारिकता रहने से किसी को निराश नही करेंगे अपने कार्य छोड़ अन्य लोगो की समस्या सुलझाने में तत्पर रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर आर्थिक उलझने बनेगी धन की कमी के कारण बनी बनाई योजना अधर में रह सकती है। उधारी वाले व्यवहार चुकाने में संचित कोष में कमी आएगी। मध्यान तक ज्यादा परिश्रम करने से बचेंगे पर एक बार धन लाभ होने पर लालच बढेगा। संध्या के आस पास काम चलाऊ धन की आमद हो जाएगी। संध्या बाद परिजनों की समस्या परेशान करेंगी सुलझाने की जगह टालने के प्रयास करेंगे। थकान को छोड़ सेहत ठीक ही रहेगी।
कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन विपरीत फलदायक बना है लेकिन आज कल की तुलना में कुछ राहत भी मिलेगी। दिन के पूर्वार्ध से ही किसी विशेष कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे मध्यान तक मन दुविधा में रहेगा हानि के डर से कार्य करने का मन नही करेगा निवेश करनी भी घबराएंगे। संध्या से स्थिति में सुधार आने लगेगा छूट पुट अशुभ समाचार भी मिलेंगे लेकिन घबराए ना आगे से समय आपके पक्ष में बनने लगेगा खराब समय मे मिला अनुभव आगे के लिए सुधार लाएगा। धन लाभ की आशा आज ना रखें खर्च चलाने के लिये भी किसी से मांगने अथवा संचित कोष से निकालने पड़ेंगे। कार्य स्थल पर किसी से अथवा परिजनो के हाथ टूट फुट या किसी अन्य रूप में नुकसान होगा बौखलाहट से बचे संबंध खराब होने पर वापस सामान्य होने में काफी समय लग सकता है।
तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन आपका ध्यान एक साथ दो कार्यो से लाभ उठाने पर रहेगा धन की आमद तो आज अवश्य ही होगी लेकिन एक समय मे एक ही कार्य हाथ लेने से दुविधा में पड़ने से बचेंगे। दिन के आरंभ में विविध उलझने मानसिक रूप से परेशान करेंगी लेकिन मध्यान के समय कही से लाभदायक समाचार मिलने से राहत मिलेगी कार्यो के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा। आज नीति को छोड़ अनैतिक मार्ग से लाभ की संभावनाए अधिक रहेंगी प्रलोभन के कारण इनका विचार नही करेंगे। व्यवहारिकता आज कम ही रहेगी वाणी में रूखापन रहेगा जिससे नए बने संबंधों में खटास आएगी। कामुकता अधिक रहने कनकार्न परिजनों के आगे शर्मिंदा हो सकते है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके भविष्य का निर्धारण करेगा दिन के आरंभ में आलस्य के कारण किसी आवश्यक कार्य मे विलंब होगा निरस्त भी हो सकता है इसके बाद ही स्वभाव में गंभीरता आएगी। ध्यान रखें आज की मेहनत तुरंत लाभ नही देगी लेकिन आने वाले कल धन लाभ आशा से अधिक हो सकता है। आज आपके अधिकांश कार्य अंतिम चरण पर पहुचकर किसी कमी के कारण आगे के लिये टलेंगे। धन की आमद के लिये किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी लेकिन पूर्व में किये गलत व्यवहार के कारण सहयोग मिलने में परेशानी आएगी। सरकारी अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य संध्या से पहले करले कल धन को छोड़ अन्य कोई कार्य सफल नही होगा। आज मानसिकता खर्च करने वाली रहेगी इससे परिजन और स्वयं प्रसन्न ही रहेंगे।
धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज के दिन भी आपको अनुकूल वातावरण मिलने से मन के अनुसार कार्य कर सकेंगे दिन के आरम्भ में किसी कार्य को करने की जल्दी में गलती कर पछतायेंगे पर मध्यान बाद का समय आपकी आशाओं पर खरा उतरेगा। काम धंदे में अन्य प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ लाभ के नए मार्ग बनाएंगे पूर्व में की मेहनत के कारण इसके हकदार भी आपही रहेंगे। धन की आमद आज थोड़ी मात्रा में लेकिन कई साधनों से होगी। आर्थिक स्थिति भी बेहतर बनने से सुखोपभोग की मानसिकता बढ़ेगी घर के बुजुर्गों से घर के बजट को लेकर विचारों में भिन्नता रहेगी। केवल पिता को छोड़ अन्य सभी परिजनों को लुभाने में सफल रहेंगे लेकिन अंत मे आवश्यकता पिता की ही पड़ेगी। ठंड से बचे सेहत खराब हो सकती है।
मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन किसी ना किसी करण से सेहत संबंधित समस्या लगी रहेगी स्वभाव में चिड़चिड़ाहट और जिद रहने से जो भी संपर्क में आएगा उसे परेशानी होगी। आप किसी को कुछ भी कहे लेकिन किसी की सुनेंगे बिल्कुल नही। मध्यान बाद स्वभाव में कुछ स्थिरता आएगी काम धंधे को लेकर गंभीर होंगे आय के अवसर भी मिलेंगे परन्तु आज जितनी भी आय होगी आने से पहले जाने का रास्ता बना लेगी। संध्या के समय थकान रहने पर भी मन मौज शौक एवं अन्य अनर्गल कार्यो में भटकेगा धार्मिक क्षेत्र की यात्रा भी हो सकती है लेकिन पर्यटन मात्र ही। पैतृक संपर्क से जहां लाभ खोज रहे है वहां माता के सहयोग से ही लाभ हो सकता है व्यवहारिक रहें वरना कामना पूर्ति नही हो पाएगी। विपरीत लिंगीय वर्ग से अच्छी पटेगी।
कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन विजय दिलाने वाला है योजनाबद्ध होकर कार्य करे तो आज विचारे कार्यो में अवश्य सफलता मिल सकती है। दिन के आरंभ और अंत के समय अनैतिक कार्यो में मन भटकेगा इससे बचने का प्रयास करें अन्यथा इसी में फंस कर रह जाओगे। नौकरी पेशाओ को कार्य क्षेत्र पर आज सहकर्मियो से ही प्रतिस्पर्धा रहने के कारण बड़ी असमंजस की स्थिति से गुजरना पड़ेगा फिर भी अन्य लोगो की तुलना में आपका कार्य बेहतर रहने से प्रसंशा के हकदार बनेंगे। व्यवसायी वर्ग को भी उतार चढ़ाव देखने के बाद ही प्रयासों में सफलता मिलेगीधन की आमद अवश्य होगी लेकिन कही न कही खर्च भी हो जाएगी। आँख में जलन अथवा शारीरिक शिथिलता
मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपको अनुकूल फल मिलेंगे आपका ध्यान भविष्य को सुरक्षित बनाने पर रहेगा। आर्थिक कार्यो में रुचि अधिक रहेगी मन मे धन संबंधित तिकडम लगी रहेगी। कार्य व्यवसाय में दोपहर तक भागदौड़ के बाद धन की आवक होने लगेगी जो कि संध्या बाद तक रुक रुक कर होती रहने से आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। अपने कार्य आज स्वयं करने का प्रयास करें अन्य के ऊपर थोपने से क्लेश हो सकता है। घर का वातावरण अशांत रहेगा भाई बंधुओ से अहम को लेकर तकरार अथवा बोलचाल में कमी आएगी। पति-पत्नी में भी कुछ न कुछ नोकझोंक लगी रहेगी फिर भी स्थिति गंभीर नही हो पाएगी। स्वयं अथवा परिजनों की सेहत को लेकर खर्च होगा।
Recommended Articles
- पंचाग और राशिफल
१३ फरवरी २०२३ : पंचांग और राशिफलFeb 13, 2023
१३ फरवरी २०२३ : पंचांग और राशिफल 🌻सोमवार, १३ फरवरी २०२३🌻सूर्योदय: 🌄 ०७:०४सूर्यास्त: 🌅 ०६:१५चन्द्रोदय: 🌝 २५:१०चन्द्रास्त: 🌜११:०५अयन 🌖 उत्तर...
- पंचाग और राशिफल
८ फरवरी २०२३ : पंचांग और राशिफलFeb 08, 2023
८ फरवरी २०२३ : पंचांग और राशिफल 🌻बुधवार, ८ फरवरी २०२३🌻सूर्योदय: 🌄 ०७:०८सूर्यास्त: 🌅 ०६:०५चन्द्रोदय: 🌝 २०:१९चन्द्रास्त: 🌜०८:३८अयन 🌖 उत्तराय...
- पंचाग और राशिफल
२८ जनवरी २०२३ : पंचांग और राशीफलJan 28, 2023
२८ जनवरी २०२३ : पंचांग और राशीफल 🌻शनिवार, २८ जनवरी २०२३🌻सूर्योदय: 🌄 ०७:११सूर्यास्त: 🌅 ०५:५३चन्द्रोदय: 🌝 ११:२४चन्द्रास्त: 🌜२४:५४अयन 🌖 उत्तर...
- पंचाग और राशिफल
२७ जनवरी २०२३ : पंचांग और राशिफलJan 27, 2023
२७ जनवरी २०२३ : पंचांग और राशिफल 🌻शुक्रवार, २७ जनवरी २०२३🌻सूर्योदय: 🌄 ०७:११सूर्यास्त: 🌅 ०५:५२चन्द्रोदय: 🌝 १०:५३चन्द्रास्त: 🌜२३:५४अयन 🌖 उत्...
Labels:
पंचाग और राशिफल
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know