Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

3/28/2022

ड्राई फ्रूट्स का केसे करे उपयोग, ओर उसके फायदे और नुकसान

   
                           
   

ड्राई फ्रूट्स का केसे करे उपयोगओर उसके फायदे और नुकसान


हेल्दी और फिट रहने के लिए ड्राईफ्रूट्स (Dry Fruits) का सेवन बेहद फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ड्राई फ्रूट्स में शक्तिशाली एंटीआक्सीडेंट मौजूद होता है। इसलिए अगर आप रोजाना सीमित मात्रा में ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं, तो इससे कई बीमारियां दूर होती है। साथ ही शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। लेकिन अगर आप ड्राई फ्रूट्स का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य को फायदा की जगह नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं ड्राई फ्रूट्स के क्या-क्या उपयोग, फायदे और नुकसान होते हैं।





ड्राई फ्रूट्स के उपयोग, फायदे और नुकसान (Dry Fruits Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan In Hindi)


ड्राई फ्रूट्स के उपयोग


- ड्राई फ्रूट्स का मिल्क शेक बनाया जा सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहतर साबित होता है।


- ड्राई फ्रूट्स को खीर में डालकर खाया जा सकता है, इससे खीर स्वादिष्ट बनती है।


- ड्राई फ्रूट्स का उपयोग सब्जी में भी किया जा सकता है। इससे सब्जी का स्वाद दो गुना बढ़ जाता है।


- ड्राई फ्रूट्स को मिठाई और केक में उपयोग करके खाया जा सकता है।


- गाजर के हलवे में ड्राई फ्रूट्स का उपयोग किया जा सकता है।


ड्राई फ्रूटस के नाम

* बादाम

* किशमिश

* पिस्ता

* छुहारा

* खजूर

* अखरोट

* मखाना

* मूंगफली

* अंजीर

* मुनक्का

* काजू


ड्राई फ्रूट्स के फायदे


कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल


ड्राई फ्रूट्स का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही ड्राई फ्रूट्स खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी नियंत्रित रहता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। इसलिए जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हो, उनको रोजाना सीमित मात्रा में ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप अखरोट, बादाम और पिस्ता का सेवन कर सकते हैं।


कैंसर से बचाव

ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व मौजूद होते हैं, जिससे कैंसर जैसी बीमारी को दूर रखा जा सकता है। इसके लिए रोजाना सीमित मात्रा में काजू, किशमिश, पिस्ता, अखरोटा का सेवन करना चाहिए।


कब्ज की समस्या होती है दूर

आजकल ज्यादातर लोगों में कब्ज की समस्या देखने को मिल रही है, लेकिन अगर आप रोजाना ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज (Constipation) की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। साथ ही ड्राई फ्रूट्स के सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। इसके लिए आप बादाम, खजूर, अखरोट, किशमिश और पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इसमें फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है।


एनीमिया की शिकायत होती है दूर

आजकल ज्यादातर लोगों में एनीमिया (Anemia) की शिकायत देखने को मिलती है। लेकिन अगर आप रोजाना ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं, तो इससे एनीमिया यानि शरीर में खून की कमी दूर होती है। इसके लिए आप किशमिश, काजू, पिस्ता, बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि इसमें आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।


हड्डियां होती है मजबूत

ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर कोई रोजाना नियमित रूप से ड्राई फ्रूट्स का सेवन करता है, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिलता है। इसके लिए आप काजू, किशमिश और अखरोट का सेवन करते हैं।


वजन कम होता है

अगर किसी को वजन (Weight) कम करना हो, तो उनके लिए भी ड्राई फ्रूट्स का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए आप अखरोट का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि अखरोट हेल्दी अनसैचुरेटिड फैट से भरपूर होता है। जो वजन को नियंत्रित करता है।


रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बच सकते हैं। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स एंटीआक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इसके लिए आप रोजाना बादाम, किशमिश, अखरोट, खजूर, छुहारा का सेवन कर सकते हैं।


स्किन के लिए फायदेमंद

ड्राई फ्रूट्स स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स एंटीआक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। साथ ही उसमें कई विटामिन्स भी मौजूद होते हैं। इसलिए अगर आप रोजाना नियमित रूप से बादाम, किशमिश, काजू का सेवन करते हैं, तो स्किन हेल्दी रहती है।


ड्राई फ्रूट्स के नुकसान

- ड्राई फ्रूट्स में फाइबर की ज्यादा मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप ड्राई फ्रूट्स का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे पेट संबंधी बीमारी हो सकती है।


- ड्राई फ्रूट्स के सेवन से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है। ऐसे में अगर ड्राई फ्रूट्स खाने के बाद किसी भी तरह की स्किन संबंधी एलर्जी हो, तो इसका सेवन नहीं करना चाहिए।


- ड्राई फ्रूट्स का अधिक मात्रा में सेवन करने से आप मोटापा के शिकार हो सकते हैं। इसलिए जिन लोगों को वजन कम करना हो, उनको ड्राई फ्रूट्स का सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।


- ड्राई फ्रूट्स में काजू का अधिक मात्रा में सेवन करने से माइग्रेन (Migraine) की शिकायत हो सकती है।


- जिन लोगों को किडनी (Kidney) संबंधी बीमारी हो, उनको पिस्ता का सेवन नहीं करना चाहिए।


अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। हमारी पोस्ट इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know