Chukandar : चुकंदर के फ़ायदे
Benefits of Beetroot/Chukandar: चुकंदर (Beetroot/Chukandar) खून बढ़ाता है, अकसर लोगों को इस बात का पता होता है लेकिन इसके अलावा भी चुकंदर के कई फायदे हैं.
सर्दियों का मौसम आ गया है और इस मौसम में चुकंदर (Beetroot/Chukandar) मार्किट में खूब आने लगती हैं. कुछ लोग चुकंदर (Beetroot/Chukandar) को सलाद में इस्तेमाल करते हैं तो कुछ लोग इसका जूस पीते हैं. अकसर लोगों को सिर्फ़ इस बात का पता होता है कि चुकंदर (Beetroot/Chukandar) खून बढ़ाता है लेकिन इसके अलावा भी इस सब्ज़ी के कई फायदे हैं. आइये जानते हैं कि किन चीज़ों के लिए मुफ़ीद है चुकंदर (Beetroot/Chukandar).
1-वज़न घटाने में मददगार (Weight Loss)
जब हम वज़न घटाते हैं तो हमें दिन भर में कम कैलोरीज़ लेनी होती है. ऐसे में चुकंदर (Beetroot/Chukandar) एक ऐसी चीज़ है जो वज़न घटाने वाले लोगों के लिए बेहतरीन चीज़ हो सकती है. क्योंकि चुकंदर में कम कैलोरीज़ मिलती हैं जिसकी वजह से आप इसे अपनी क्रेविंग खत्म करने के लिए आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. आपको बता दें 100 ग्राम चुकंदर में लगभग 44 कैलोरीज़ होती हैं.
2-ब्लड प्रेशर (Blood Pressure)
जिन लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ता है उन लोगों के लिए चुकंदर ज़बरदस्त चीज़ है. दरअसल चुकंदर ब्लड प्रेशर को कम करने का कम करती है जिसकी वजह से इंसान को दिल से जुड़ी बीमारियां नही होती. आपको बता दें दिल को स्वस्थ रखने के लिए ब्लड प्रेशर को मैंटेन रखना बेहद आवश्यक है.
3- स्टैमिना बढ़ाती है (Stamina)
आपको जानकर हैरानी होगी की चुकंदर स्टैमिना बढ़ाने का भी काम करती है. कई रिसर्च की गई जिसमें देखा गया कि चुकंदर बॉडी में नाइट्रोक्स बनाती है जिसकी वजह से ना सिर्फ परफोर्मेंस बढ़ती है बल्कि इंसान जल्दी से थकता नहीं है. कई रिसर्च ये भी दावा करती हैं कि चुकंदर ई.डी इरेक्टाइट डिस्फंग्शन (नपुंसक्ता) को भी कहीं हद तक सही करने का कम करती है.
4-पाचनक्रिया (Digestion)
आपको जानकर अचंभा होगा कि चुकंदर पाचनक्रिया को दुरुस्त करती है. इस सब्ज़ी में अच्छी मात्रा में फायबर पाया जाता है जिसकी वजह से यह पेट में गुड बैक्टीरिया की तादाद को बढ़ाती है और साथ ही कब्ज़ नहीं होने देती. गुड बैक्टीरिया खाने को सही तरह डाइजेस्ट करने में मदद करते हैं.
5- सूजन
चुकंदर सूजन कम करने का काम भी करती है. इस सब्ज़ी में Betalains नाम का एक कंपाउंड पाया जाता है जो जिस्म से सूजन घटाने का काम करता है. कई बार अंदरूणी अंगो में सूजन होने की वजह से इंसान को पाचन क्रिया खराब होना, लीवर का सही से काम ना करना, पेशाब में जलन होने जैसी दिक्कतें होने लगती हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know