Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

12/10/2021

आजकल के माहौल को उकेरती हुईं एक लघुकथा

   
                           
   

आजकल के माहौल को उकेरती हुईं एक लघुकथा




एक 81 वर्षीय बूढ़ी महिला ने बिस्तर पर लेटते हुए अपने 83 वर्षीय बुजुर्ग पति राम लाल से कहा :

"सुनो .. मैंने अभी खिड़की से बाहर देखा और मुझे लगा कि गैरेज की लाइट जल रही है। क्या आप जाकर गैरेज की लाइट बंद कर देंगे?"

रामलाल बड़ी मुश्किल से बिस्तर से उठे, दरवाज़ा खोला और बाहर आए तो देखा कि पाँच-छह चोर उनके गैरेज का दरवाज़ा तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। राम लाल ने उसी समय करीबी थाने को फोन किया।

"देखो ... मेरा पता लिखो। हम घर पर केवल दो बूढ़े पति-पत्नी हैं। अभी पांच या छह चोरों ने मेरे गैरेज पर हमला किया है और गैरेज का दरवाज़ा तोड़ रहे हैं। जल्दी से एक पुलिस टीम भेजें"

दूसरी तरफ से डिस्पैचर की आवाज आई:

"हमने आपका पता लिख ​​दिया है। चिंता न करें। अभी हमारी कोई टीम फ़्री नहीं है। जैसे ही किसी टीम से हमारा संपर्क हो जाता है मैं उन्हें आप के घर भेज दूंगा।"

ये सुन कर वो रामलाल मानो खून का घूंट पी कर रह गए। उधर चोर अभी भी उनके गैरेज का ताला तोड़ने में लगे हुए थे।

दो मिनट बाद, उन बुजुर्ग ने फिर से पुलिस स्टेशन फोन किया:

"सुनो ... अब किसी को भेजने की जरूरत नहीं है। मैंने उन सभी पांचों चोरों को गोली मार दी है..."

दुबारा थाने में रामलाल का फ़ोन आते ही अफरातफरी मच गई। पांच मिनट के भीतर पुलिस की एक टीम, एक हेलीकॉप्टर, एक पैरामेडिक, तीन डॉक्टर और दो एंबुलेंस के साथ उन बुजुर्ग के घर पर पहुँच गई। उन चोरों पर जल्द ही काबू पा कर पाँचों चोरों को गिरफ़्तार कर लिया गया। बाद में पुलिस टीम का प्रभारी रामलाल के पास पहुँचा और बोला:

"आपने तो कहा था कि आपने उन पाँचों चोरों को गोली मार दी है, लेकिन हम ने तो उन्हें ज़िंदा गिरफ़्तार किया है?"

रामलाल ने जवाब दिया : "और आपने भी तो कहा कि अभी आपकी कोई भी टीम फ्री नहीं है।"....


🌹🙏स्वस्थ एवं प्रसन्न रहे ,आपका दिन मंगलमय हो 🙏🌹

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know