पपीता किन लोगों को नहीं खाना चाहिए ?
पपीता खाने से कई बीमारियां दूर होती हैं लेकिन यह किसी किसी को नुकसान भी करता है. पपीते में कुछ ऐसे तत्व हैं जो कुछ लोगों को बिल्कुल भी नही खाने चाहिए.
फल खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है और पपीता खाने के तो अनगिनत फायदे होते हैं. पपीता में फाइबर, मिनरल्स, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है. इसी वजह से लोग वजन कम करना हो या शरीर की कई बीमारियां दूर करनी हों उसके लिए पपीता खाते हैं. मगर कुछ लोगों को पपीता उस अवस्था में नहीं खानी चाहिए जब वे किसी खास बीमारी या दूसरी अवस्था में हों. यहां हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को पपीता का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए वरना उन्हें नुकसान हो सकता है.
पपीता किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?
प्रेग्नेंट महिलाएं: गर्भवती महिलाओं को पपीता का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें लेटेक्स और पैपीन पाया जाता है जो गर्भाशय को संकुचित कर सकता है. इस वजह से लेबर पेन पहले ही होने लगता है और भ्रूण को सहारा देने वाली झिल्ली भी कमजोर हो सकती है.
हृदय से बीमार लोग: आपने सुना होगा कि पपीता खाने से दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है लेकिन अगर आप पहले से दिल की बीमारी से जूझ रहे हैं तो आपको पपीता नहीं खाना चाहिए. एक अध्ययन के मुताबिक, पपीते में कुछ मात्रा में साइनोजेनिक ग्लाइकोसाइड होता है और ये एमिनो एसिड पाचन तंत्र में हाइड्रोजन साइनाइड बनाता है. इसलिए हृदय संबंधित मरीजों को इससे दूर रहना चाहिए.
जिन्हें एलर्जी का रोग हो: लेटेक्स एलर्जी से पीड़ित लोगों को पपीते से दूर रहना चाहिए. क्योंकि पपीते में चिटिनासेस नाम का एंजाइम पाया जाता हैजो बॉडी में क्रॉस-रिएक्शन बनाता है.
किडनी स्टोन वाले: पपीते में विटामिन सी पाया जाता है और इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट किडनी स्टोन की समस्या को बढ़ाने का काम करता है. विटामिन सी का ज्यादा सेवन कैल्शियम ऑक्सालेट किडनी स्टोन को बढ़ाता है.
हाइपोग्लाइसीमिया रोग वाले: मधुमेह में पपीता फायदेमंद होता है क्योंकि यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है. हालांकि इन लोगों को पपीता ज्यादा नहीं खाना चाहिए नहीं तो हाइपोग्लाइसीमिया की समस्या को बढ़ाने में यह मदद करता है.
नोटः ये जानकारी एक सामान्य सुझाव है. इसे किसी तरह के मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें. आप इसके लिए अपने डॉक्टरों से सलाह जरूर लें.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know