Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

12/13/2021

मूली के पत्तों का रस के कमाल के फायदे

   
                           
   

मूली के पत्तों का रस के कमाल के फायदे


Radish Leaves Benefits: सर्दियों में अगर आप नियमित रूप से मूली के पत्तों से तैयार जूस का सेवन करते हैं, तो ये कई बीमारियों में आपको फायदा पहुंचाएगा. जानिए कैसे तैयार कर सकते हैं मूली के पत्तों का जूस.




सर्दियों (Winters) में अगर आप नियमित रूप से मूली के पत्तों (Radish Leaves) से तैयार जूस का सेवन करते हैं, तो ये कई बीमारियों में आपको फायदा पहुंचाएगा. मूली के पत्तों (Radish Leaves) में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, क्लोरीन, सोडियम, आयरन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों के साथ विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी की भी मात्रा होती है. इन पत्तों (Radish Leaves) में मौजूद गुण सर्दियों में आपको कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से बचाएंगे. जानिए कैसे तैयार कर सकते हैं मूली के पत्तों का जूस-


बनाने का तरीका 


फ्रेश मूली के पत्ते (Radish Leaves) लें.


पत्तों को 2-3 बार साफ पानी से धो लें.


-अब पत्तों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और मिक्सी में पीस लें.


-इसमें काला नमक, एक चुटकी काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस मिलाएं.


-इस जूस को आप रोज सुबह पी सकते हैं.


डाइजेशन के लिए


इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जिससे डाइजेशन को दुरुस्त रखने में मदद मिलती है. पाचन क्रिया कमजोर है तो नियमित रूप से मूली के पत्तों (Radish Leaves) के रस का सेवन आपको फायदा पहुंचाएगा.


मोटापा कम करे


बढ़ते वजन से परेशान हैं तो इसमें भी मूली के पत्तों (Radish Leaves) के रस का सेवन आपको फायदा पहुंचाएगा. इससे वेट लॉस में मदद मिलेगी.


लो ब्लड प्रेशर की समस्या में


लो ब्लड प्रेशर की समस्या में भी मूली के पत्तों से (Radish Leaves) तैयार जूस आपके लिए फायदेमंद होगा. मूली के पत्तों में मौजूद सोडियम की मात्रा भी आपको फायदा पहुंचाएगी. इससे शरीर में नमक की कमी दूर होती है.


(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. हमारी पोस्ट इसकी पुष्टि नहीं करता है.


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know