पुनरावर्तक ज्वर ( Relapsing Fever )
लक्षण :
पुनावर्तक बुखार का तापमान तेजी से चढ़ता (100 डिग्री से 105 डिग्री फरेहनाहट) हैं जो कि 6-7 से दिन तक बना रहता है। कभी-कभी इसमें उन्माद (पागलपन) के भी लक्षण आ जाते और अचानक मरीज सामान्य हो जाता है। तापमान में कमी (न्यूनता), अत्यधिक पसीना या अतिसार पहले जैसा हो जाता है। फिर दोबारा एक सप्ताह के अन्तर के बाद तापमान दुबारा तीन से चार दिन तक चढ़ता है। इसी ज्वर को पुनरावर्तक बुखार कहते है।
उपचार :
* किरातक्ति की जड़, कटुकी प्रकन्द, मुस्तक मूल (जड़) और गूडूची तना आदि को मिलाकर काढ़ा बनाकर 14 से 28 मिलीलीटर की मात्रा में 1 दिन में 3 बार लेने से पुनरावर्तक बुखार में आराम मिलता है।
* कुटकी का चूर्ण 3 से 4 ग्राम की मात्रा में सुबह और शाम शहद के साथ चाटने से जीर्णज्वर, शीतज्वर और कब्ज के साथ होने वाले बुखार ठीक हो जाते हैं।
* लगभग चौथाई ग्राम से कम की मात्रा में रसौत को दिन में 3 बार खाली पेट या खाना खाने के 2 घण्टे बाद देने से लाभ होता है। ध्यान रहें कि सेवन के बाद चादर ओढ़कर सोएं। कुछ देर के बाद प्यास और घबराहट होगी पर चिन्ता की कोई बात नहीं करें लेकिन इसके बाद पानी न पीयें। पसीना निकलने के बाद कमजोरी महसुस होगी। 1 घण्टे बाद चावल के माण्ड या दूध का प्रयोग करना चाहिए।
* कचूर, छोटी पीपल और दालचीनी के काढ़े में शहद मिलाकर सुबह और शाम सेवन करने से पुनरावर्तक बुखार में लाभ मिलता है।
* गिलोय के काढ़े मे शहद मिलाकर सुबह और शाम सविरा या विषम या पुनरावर्तक बुखार में देने से लाभ होता हैं।
* पुनरावर्तक बुखार में धतूरे के बीज का चूर्ण लगभग 1 ग्राम के चौथाई भाग से कम मात्रा से लेकर 1 ग्राम तक दही के साथ बुखार आने से पहले खिला दे तो बुखार दुबारा नहीं चढ़ता है। इस प्रयोग से पहले धतूरे के बीजों को लगभग 12 घण्टे तक गाय के पेशाब में भिगोकर प्रयोग करें।
* नीम के तेल की 5 से 10 बूंदे सुबह और शाम सेवन करने से सविराम बुखार में लाभ होता है।
* वेदमुश्क की छाल का काढ़ा बनाकर 20 से लेकर 40 मिलीलीटर की मात्रा में दिन में सुबह और शाम सेवन करने से बुखार और पैत्तिक बुखार में राहत मिलती है।
* महाबला की जड़ और सोंठ का काढ़ा 40 मिलीलीटर की मात्रा में सुबह और शाम पीने से विषम बुखार में लाभ होता हैं।
* गावजबान की जड़ का चूर्ण 4 से 6 ग्राम रोजाना सुबह और शाम दूध के साथ-ही साथ 20 से 25 मिलीलीटर बराबर पानी के द्वारा सेवन करने से बुखार में लाभ होता है।
* 20 से 25 मिलीलीटर तुन के पेड़ की छाल का फांट सुबह और शाम सेवन करने से पुनरावर्तक बुखार में लाभ मिलता है। अनुपान के रूप में कालीमिर्च का ही प्रयोग करें।
* करोंदा के पत्तों का काढ़ा बनाकर 20 से लेकर 40 मिलीलीटर की मात्रा में पीने से विषम बुखार में लाभ होता है।
* अफसन्तीन के तेल की 10 से 15 बूंदों को दूध या बतासे पर डालकर सेवन करने से पुराने बुखार में राहत मिलती है।
* 20 से 40 मिलीलीटर गोरक्षी के काढ़े को सुबह और शाम लेने से पुनरावर्तक बुखार में लाभ मिलता है।
* लिसोड़ा (लिसोरा) की छाल का काढ़ा बनाकर 20 से लेकर 40 मिलीलीटर की मात्रा में सुबह और शाम सेवन करने से पुनरावर्तक बुखार में लाभ होता है।
* 4 से 8 ग्राम सतौना की छाल का चूर्ण या छाल का काढ़ा बनाकर 20 से 40 मिलीलीटर की मात्रा में सुबह और शाम देने से बुखार का ताप उतर जाता है। इससे बुखार में आने वाली कमजोरी दूर हो जाती है।
* चम्पा की जड़ की फांट को 40 से 80 मिलीलीटर तक की मात्रा में सेवन करने से पुनरावर्तक बुखार में लाभ होता है।
* गुलशकरी की जड़ और सोंठ का काढ़ा बनाकर खाने से पुनरावर्तक बुखार में लाभ होता है।
* 5 से 10 ग्राम जलमाला की छाल को घोंटकर सुबह और शाम बुखार आने से पहले लेने से बुखार का ताप कम हो जाता है।
* सिंगार के 7-8 पत्तों का रस अदरक के रस और शहद में मिलाकर सुबह और शाम लेने से पुनरावर्तक बुखार में लाभ होता है।
* पित्त पापड़ाका काढ़ा बनाकर 25 से 50 मिलीलीटर की मात्रा में पीने से सविराम और अर्द्धविराम बुखार, जलन, प्यास भ्रम और आमाशयिक पीड़ा में आराम मिलता है।
* बेल की जड़ (विल्व मूल) की छाल का काढ़ा सुबह और शाम लेने से पुनरावर्तक बुखार में लाभ होता है।
* 20 से 80 मिलीलीटर बनतुलसी की जड़ का रस सुबह और शाम लेने से विषम बुखार ठीक हो जाता है।
* खाली पेट सुबह सेवन करने से पुनरावर्तक बुखार में आराम मिलता है।
* इन्द्रायव का भूना चूर्ण 1 से 4 ग्राम की मात्रा में सुबह और शाम शहद के साथ लेने से पर्यायिक बुखार नहीं चढ़ता हैं।
* 10 से 20 ग्राम मेथी के अंकुरित बीजों को सुबह और शाम सेवन करने से पुनरावर्तक बुखार मिट जाता है।
* घी में लगभग आधा ग्राम से 1 ग्राम भुनी हुई हींग को किसी खाने वाली चीज के साथ खाने से पुनरावर्तक बुखार आना बन्द हो जाता है।
* मैनफल की पेड़ की छाल का काढ़ा पीने से पुनरावर्तक बुखार में लाभ मिलता है।
* आधे ग्राम से 1 ग्राम सुगन्धबाला चूर्ण को लेकर 1 ग्राम, मन:शिला, यशद भस्म और सूक्ष्म मात्रा में भांग या अफीम का मिलाकर पान के रस में छोटी-छोटी गोली बनाकर सुबह और शाम एक मात्रा सेवन करने से बुखार के कारण से होने वाली शारीरिक और मानसिक थकावट दूर होती है।
* भांट के पत्तों का चूर्ण लगभग आधा ग्राम की मात्रा में शहद और सुगन्ध द्रव (लौंग या दाल चीनी) को मिलाकर तीसरे या चौथे बुखार में चटाने से लाभ होता है।
* आक की जड़ की छाल का फांट (घोल) का सेवन करने से पुनरावर्तक बुखार दूर होता है।
* तपझाड़ का साग खाने से विषम बुखार में लाभ होता हैं और भूख खुलकर लगती है।
* सिनुआर के पत्ते और हरीतकी को गाय के पेशाब में पीसकर सुबह और शाम सेवन करने से बुखार के साथ प्लीहा होने वाली वृद्धि में लाभ होता है।
* सिनुआर के पत्तों का रस, कुटकी और रसौत के साथ सुबह और शाम सेवन करने से पुनरावर्तक बुखार में लाभ होता है।
* लगभग आधा ग्राम समुद्रफल, कालीमिर्च और तुलसी के पत्तों के रस से सुबह और शाम लेने से पुनरावर्तक बुखार में लाभ होता है।
* लगभग आधा ग्राम ममीरा की जड़ को सुबह और शाम सेवन करने से पुनरावर्तक बुखार में राहत मिलती है।
* लगभग आधा ग्राम कठमूलर (कठूमर) की जड़ या फल दूध के साथ सुबह और शाम लेने से पुनरावर्तक में लाभ होता है। ध्यान रहे कि इसके मात्रा में अधिक होने से उल्टी हो जाती है।
* तेन्दू की छाल का चूर्ण लगभग आधा ग्राम की मात्रा में सुबह और शाम लेने से पुनरावर्तक बुखार में लाभ होता है।
* 40 से 80 मिलीलीटर सेब के पेड़ की छाल के काढ़े को सुबह और शाम लेने से पुनरावर्तक बुखार में आराम होता है।
* 1 ग्राम मकरध्वज और पीपल के पत्तों के चूर्ण को एक साथ मिलाकर शहद में सुबह और शाम पीने से मलेरिया के बुखार या अन्य बुखार में लाभ होता है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. हमारी ये पोस्ट इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know