Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

9/01/2021

दांतों के दर्द से हैं परेशान तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे

   
                           
   

दांतों के दर्द से हैं परेशान तो आजमाएं ये घरेलू नुस्खे


दांतों में दर्द सड़न, संक्रमण, चोट या साइनस की परेशानी आदि के कारण हो सकता है. ऐसे में आप कुछ आसान घरेलू उपचारों को भी आजमा सकते हैं जो दर्द से तुंरत राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं.





लौंग का तेल - लौंग को दांत दर्द से निपटने में काफी प्रभावी माना जाता है क्योंकि ये दर्द को कम करता है. इसमें यूजेनॉल नामक एक सक्रिय तत्व होता है, जो एक प्राकृतिक एनेस्थेटिक है. आप इसे सीधे प्रभावित जगह पर या कॉटन बॉल के जरिए लगा सकते हैं.


लहसुन - लहसुन में एलिसिन नामक एक तत्व होता है. इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीमाइक्रोबॉयल गुण होते हैं जो दांत दर्द पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं. आप इसे या तो सीधे चबा सकते हैं या इसमें सेंधा नमक मिलाकर पेस्ट के रूप में लगा सकते हैं.


वेनिला अर्क - वेनिला अर्क में अल्कोहल की मात्रा दर्द को थोड़ी देर के लिए सुन्न कर सकती है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जो सूजन को ठीक करने में मदद कर सकते हैं. इसे सीधे या कॉटन बॉल के माध्यम से प्रभावित जगह पर लगा सकते हैं.


आंवला - आंवला में कई एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. रोजाना एक चम्मच आंवला पाउडर का सेवन आपके दांतों को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने में कारगर हो सकता है.


हल्दी पाउडर - आपके किचन में मौजूद हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और ये सूजन को रोकता है. हल्दी पाउडर को सरसों के तेल में मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे हर रात सोने से पहले लगाएं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know