Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

8/03/2021

हल्दी वाला पानी, जानिए फायदे : Health Tips

   
                           
   

हल्दी वाला पानी,जानिए फायदे : Health Tips


हल्दी में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं. इसमें करक्यूमिन नामक का एंटी ऑक्सीडेंट होता है जो त्वचा की समस्याओं को दूर करता है. आप स्वस्थ रहने के लिए हल्दी वाला पानी पी सकते हैं.





हम स्वस्थ रहने के लिए कई तरह के ड्रिंक्स का सेवन करते हैं. आज हम आपको हल्दी वाली पानी पीने के फायदे के बारे में बताएंगे. हल्दी एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल खाने पीने की चीजों में होता है. कोरोना काल में काढ़ा बनाने के लिए किया जाता है. ये एक आयुर्वेदिक औषधी है जिसका इस्तेमाल बीमारियों को दूर रखने के लिए किया जाता है. हल्दी सेहत ही नहीं, त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है. कुछ दिन पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में हल्दी वाला पानी की फोटो शेयर की थी.  इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘रोज की कहानी’. आज हम आपको हल्दी वाली पानी के फायदों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने के तरीका और फायदों के बारे में.


इसके लिए आपको एक गिलास गुनगुने पानी में चुटकी भर हल्दी मिलाना है. आप इस ड्रिंक को बनाने के लिए फ्रेश हल्दी या हल्दी का पाउडर इस्तेमाल कर सकती हैं. शुरुआत में हल्दी वाला पानी का स्वादा अच्छा नहीं लगता है लेकिन कुछ दिनों में आपको इसी आदत पड़ जाती है. हल्दी में करक्यूमिन नाम के एंटी इफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर होता हैं. जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है. इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट कोशिकाओं को ठीक करन में मदद करता है.


सूजन और जलन को कम करता है

हल्दी में एंटी इंफेलेमटरी गुण होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करता है. आप हल्दी का इस्तेमाल जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं.


लिवर इंफेक्शन

अगर किसी व्यक्ति को लिवर की समस्या है तो हल्दी का पानी पीना चाहिए. ये किसी औषधी से कम नहीं है. हल्दी टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है. इसके अलावा हल्दी का पानी लिवर के इंफेक्शन से भी बचाता है.


पाचन तंत्र को बेहतर करता है

रोजाना हल्दी वाला पानी पीना से पाचन तंत्र बेहतर होता है और पेट फूलने और गैस की समस्या से छुटकारा दिलाता है. इसमें एंटी इंफ्लेमेटेरी और एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है.


त्वचा के लिए फायदेमंद है

हल्दी त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए बहुत फायदेमंद है. आप हल्दी में नींबू और शहद मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं. ये शरीर के विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. आप इसका इस्तेमाल त्वचा की झुर्रियों और फाइन लाइंस से छुटकारा पाने के लिए कर सकते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know