benefits of dry ginger: कई बीमारियों का इलाज है सौंठ,जानिए लाभ
benefits of dry ginger: अगर आप नियमित तौर पर सौंठ का सेवन करते हैं तो कई बीमारियों से बच सके हैं. जानिए सौंठ के फायदे.
benefits of dry ginger: आज हम आपके लिए लेकर आए हैं सौंठ के लाभ. जी हां सौंठ का आयुर्वेद में अपना महत्व है. यह कब्ज को दूर करने के साथ-साथ पाचन भी ठीक कर सकता है. जाने माने आयुर्वेद डॉक्टर अबरार मुल्तानी के अनुसार, सौंठ पाचन से जुडी समस्या में यह एक कमाल की औषधि मानी जाती है. अगर आपको खाना खाने के बाद पेट फूलने की समस्या होती है तो सोंठ और दूध का सेवन करने से आपको फायदा हो सकता है.
सौंठ में क्या पाया जाता है
डॉक्टर अबरार मुल्तानी के अनुसार, सौंठ में आयरन, फाइबर जैसे पौषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जिसकी वजह से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मस्तिष्क में ऑक्सीजन सही मात्रा में पहुंचती है. सौंठ के पाउडर को पानी या दूध में मिलाकर पीने से वजन कंट्रोल में रहता है.
सौंठ खाने के जबरदस्त फायदे (Amazing benefits of eating dry ginger)
1. वजन कम करती है सौंठ
सौंठ फैट को बर्न करने और ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करता है. यही वजह है कि सूखी अदरक यानी सोंठ पाचन में सुधार करके वजन घटाने में मदद करता है. इसको खाने से भूख कम लगती है, जिससे खाने को सही तरीके से पचाया जा सकता है.
2. पीरियड्स के दर्द से राहत
सौंठ का इस्तेमाल पीरियड्स के समय होने वाले पेट दर्द के साथ साथ शरीर के दर्द में भी आराम पहुंचाता है. इसके अलावा डिलीवरी होने के बाद सोंठ के लड्डुओं का सेवन पेट को साफ करके शरीर को स्फूर्ति प्रदान करने में मदद करता है.
3. पाचन शक्ति होती है मजबूत
सोंठ का चूर्ण पुरानी अपच के कारण होने वाले पेट दर्द और पेट संबंधी परेशानी को दूर करने के लिए जाना जाता है. सोंठ का पाउडर इस समस्या को कम करने में मदद करता है.
4. कोलेस्ट्रॉल कम करती है सौंठ
सोंठ बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करने में हेल्पफुल है. एलडीएल लिपोप्रोटीन (बैड कोलेस्ट्रॉल) के हाई लेवल से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में सोंछ के पाउडर का सेवन जरूर करें.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know