रोज खाएं 1 कीवी, डेंगू से लड़ने में मिलेगी मदद
Kiwi Fruit Nutrition: कीवी एक ऐसा फल है जिससे शरीर को अनेक फायदे मिलते हैं. बारिश के मौसम में आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए कीवी सबसे अच्छा फल है. जानते हैं कीवी के पोषक तत्व और फायदे
Health Benefits of Kiwi- बारिश के मौसम में आपको फल सब्जियां खाते वक्त सोचना पड़ता है कि कौन से फल खाएं जिससे स्वास्थ्य को ठीक रखा जाए. आज हम आपको कीवी के फायदे बता रहे हैं. दरअसल, कीवी ऐसा फल है जो आपको पूरे साल मिलता है. आप इसे किसी भी सीजन में खा सकते हैं. बारिश में खासतौर से जब डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियां फैलती हैं तो कीवी आपको कई फायदे देता है. कीवी खाने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है जिससे आप रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित कर लेते हैं. कोरोना से बचने के लिए भी आपकी इम्यूनिटी मजबूत होनी चाहिए. ऐसे में कीवी को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं. कीवी खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है. बच्चों से लेकर बड़ों तक ये फल सभी को पसंद आता है. जानते हैं कीवी खाने से आपको क्या फायदे मिलते हैं?
कीवी खाने के फायदे (Benefits of Kiwi)
1- कीवी खाने से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है.
2- कीवी खाने से त्वचा चमकदार और झुर्रियां दूर हो जाती हैं.
3- पेट की गर्मी और अल्सर जैसी बीमारियों को दूर करने में भी कीवी बहुत उपयोगी फल माना गया है.
4- कीवी में भरपूर आयरन और फॉलिक एसिड होता है जिससे गर्भवती महिलाओं को बहुत फायदा मिलता है.
5- कीवी खाने से डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है. रोज कीवी खाने से खून में ग्लूकोज की मात्रा कम हो जाती है.
6- कीवी जोड़ो के दर्द, हड्डियों के दर्द को दूर करने में भी मददगार है.
कीवी में पोषक तत्व (Kiwi Nutrition)
कीवी में भरपूर पोटेशियम पाया जाता है. कीवी में कैलीरी बहुत कम होती है. इसलिए फिटनेस का ध्यान रखने वाले कीवी खाना खूब पसंद करते हैं. कीवी में केले से ज्यादा पोटेशियम और कैलोरी आधी मात्रा में होती हैं. कीवी इसीलिए दिल की बीमारी, बीपी की समस्या और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है. कीवी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है. इसमें संतरे से दोगुनी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है. कीवी में फाइबर होता है जिससे पाचनशक्ति बढ़ती है. कीवी मानसिक तनाव, बैक्टीरिया और वायरस के हमले को भी दूर करती है. आपको अपनी डाइट में कीवी फल जरूर शामिल करना चाहिए.
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know