लौकी की सब्जी ( Hindi recipe )
⏱ 10 मिनट
सामग्री
👨👨👧👧 2 सर्विंग
* 500 ग्राम लौकी
* 2 टमाटर
* 1 प्याज
* 2 हरी मिर्च
* 2 लहसुन की कली
* 1 चम्मच हल्दी पाउडर
* 1 चम्मच धनिया पाउडर
* 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
* नमक स्वादानुसार
* 2 चम्मच तेल
* आधी चम्मच जीरा
तरीका
(1) लौकी का छिलका उतारकर काट कर बीज हटा कर छोटे छोटे टुकड़े कर ले।
(2) गैस के ऊपर कुकर गरम करें।तेल डाले गरम हो जाने के बाद जीरा, लहसुन को काट कर डाले सुनहरा होने के बाद प्याज को बारीक काट कर डाले और सुनहरा करें।
(3) कटे हुए टमाटर, हरी मिर्च, और सभी मसाले डाले और मिला कर कटी हुई लौकी डाले और एक बार फिर मिला कर ढक्कन बन्द करे पांच सीटी लगाने के बाद गैस बन्द करें।ढक्कन खोल कर कटोरी में डाले और परोसें।
अगर आपको हमारी ये रेसिपी पसंद आइ हो तो इसे शेर करे
ओर हमें फोलो करे 🙏

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know