Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

6/26/2021

घरेलू चिकित्सा

   
                           
   

घरेलू चिकित्सा




* घरेलू चिकित्सा *


*दूध में सौंफ डाल कर पीने के अद्भुत फायदें*

रोजना दूध में सौंफ डालकर पीने के इन चमत्कारी फ़ायदों को जान गये तो आज से सौंफ वाला दूध पीने लगोगे। 


आप रोज सादा दूध पीते है तो इसके बजाय अगर आप दूध में आधा चम्मच सौंफ डालकर पिएंगे तो आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। दूध और सौंफ इन दोनों में ऐसे न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो कई बीमारियों से शरीर को बचाते हैं।


*🌺सौंफ वाला दूध बनाने की विधि :*

सौंफ वाला दूध बनाने के लिए एक गिलास दूध में आधा चम्मच सौंफ मिलाकर दूध को उबाल लें फिर इसे छलनी से अच्छी तरह से छान कर पिएं। इससे सौंफ का अर्क दूध में उतर जाएगा। जो आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है।


*🌺 जानिये रोज दूध में सौंफ मिलाकर पीने से होने वाले फायदों के बारे में।*


👉     इसमें केल्शियम  होता है इससे  हड्डियां  मज़बूत होती है और जोड़ो के दर्द से भी बचाव होता है।


👉    इससे बॉडी का मेटाबोलिज़्म बढ़ता है. यह ड्रिंक वज़न कंट्रोल करता है और मोटापे से बचाता है।


👉     इस ड्रिंक में एंटी बैक्टीरियल प्रोपर्टीज होती है। इससे पिम्पल्स ठीक होते हैं और चेहरे की चमक बढ़ती है।


👉     इसमें एस्पार्टिक एसिड होता है। इससे कब्ज, एसिडिटी जैसी प्रॉब्लम दूर होती है और डाईजेशन भी ठीक रहता है।


👉     इससे आंखे हैल्दी रहती है। यह मोतियाबिंद जैसी आँखों की प्रॉब्लम से बचाता है।


👉    इससे कोलेस्ट्रोल का लेवल बलेंस रहता है और हार्ट की बीमारियों से बचाता है।


👉   इससे बॉडी के टाक्सिनस दूर होते है और यूरिन इन्फेक्शन से बचाता है।


👉   इस ड्रिंक में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है। इससे ब्लड  प्रेशर  कंट्रोल रहता है।


👉  इसमें आयरन होता है, यह एनीमिया यानि खून की कमी से बचाता है। इसलिए सौंफ का दूध ज़रुर पीना चाहिए। 


👉  इसको मुँह में रख कर धीरे धीरे से चबाने खाँसी में आराम मिलता है और दिल भी मज़बूत रहता है।


🌺 *विनम्र विनती* : हम चाहते हैं कि हर भारतीय  घरेलु नुस्खों और आयुर्वेद को ज्यादा अपनाये। अगर आपको इससे कोई फायदा लगे तो शेयर करके औरों को भी बताएं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know