सूजी के रसगुल्ले( recipe in hindi )
घर पर कोई मेहमान आनेवाला है या फिर आप का मन मीठा खाने का कर रहा है, तो आप सूजी के रसगुल्ले ट्राई कर सकते हैं।आइए, जानते हैं कैसे बनाएं सूजी के रसगुल्ले-
सामग्री :
1 कपसूजी
देसीघी-2 बड़ा चम्मच
दूध-1 बड़ीकटोरी
चीनी-3 बड़ीचम्मच
ड्राई-फ्रूट्स आधा कप बारीक कटे
विधि:
सब से पहले सूजी के रसगुल्ले बनाने के लिए हल्की आंच में एक पैन में दूध में चीनी मिला कर उबलने दें।इसके बाद इसे गर्म होने के बाद इसमें सूजी डालें और हल्के हाथों से चलाते रहें, जिससे कोई गांठ न पडे़।इस मिश्रण को तब तक चलाते रहें जब तक सूजी पूरी तरह से गाढ़ी न हो जाए।इसके बाद इससे ठंडा होने दें और इसे हाथों से चपटाकर इस में ड्राई फ्रूट्स मिला लें।
इसके बाद पानी और चीनी मिलाकर चाश्नी बनाएं और रसगुल्लों को उसमें डालकर पका लें।अब ड्राई फ्रूट्स और केसर डाल कर सर्व करें।
अगर आपको ये रेसिपी पसंद आइ हो तो इसे शेर करे
ओर हमें फोलो करे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know