Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

3/28/2021

मिनी नमकीन गुजिया (करंजी) (Hindi recipe)

   
                           
   

मिनी नमकीन गुजिया (करंजी) (Hindi recipe)




यह मैंने नमकीन गुजिया बनाई है।जो मूंग की दाल को भर कर बनाई है। बहुत स्वादिष्ट व्यंजन तैयार हुआ है।इसे ईमली और धनिया की चटनी से खाने का मजा ले।ये नमकीन है इसलिए तेल में बनाई है।घी में भी बना सकते हैं।


                                30मिनट


               सामग्री


       4लोग


* 1 बाउल भिगी व उबली मूंग की धुली दाल 

* नमक स्वादानुसार 

* 1 चम्मच मिर्च पाउडर 

* 1 चम्मच अमचूर पाउडर 

* 1/2 चम्मच पिसा गरममसाला 

* 2 चम्मच साबुत धनिया,1चम्मच जीरा और 1चम्मच सौंफ तीनों का पाउडर बना 

* 1 चम्मच सूखा पोदीना व थोड़ा अदरक बारिक कटी हुई 

* 2 बड़े चम्मच तेल दाल सेकने के लिए 

* 2 चुटकी हींग 

* 1 बाउल मैदा 

* 1/4 चम्मच नमक 

* थोड़ी अजवाइन 

* 3 चम्मच मोयन का तेल 

* करंजी तलने के लिए तेल


       तरीका


(1)  गैस पर कड़ाही में तेल गरम करें और हींग डाल कर उबली हुई दाल डालकर लगातार चलाते हुए सेके।




(2)  दाल सिक कर सुनहरी हो जाए तब इसमें सभी सूखे मसाले मिलाएं।




(3)  मैदा में नमक अजवाइन व मोयन का तेल डाल कर मिलाएं और सख्त आटा गूंथ कर 10मिनट रेस्ट के लिए रखें।




(4)  आटे की लोइयां बना लें। एक लोई लेकर छोटी पूरी बेल ले और उस पर मसालेदार दाल की भरावन डाल कर गुजिया की शेप में बंद कर डिजाइन बनाएं।सभी करंजी तैयार कर लें।




(5)  कड़ाही में तलने के लिए तेल डाल कर गरम करें और धीमी आंच पर इन गुजिया को सुनहरा तले।




(6)  लीजिये तैयार है सौंधी खुशबू वाली चटपटी नमकीन गुजिया।बनाएं और खायें, त्यौहार का मजा लें।




हमें आसा है आपको ये रेसेपी पसंद आयी होगी

इस से जुड़ी कोई भी जानकारी चाहिये तो हमें कोमेंट करे

हम आपके हर सवाल का जवाब देने की कोसिस करेंगे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know