Ppanchak

Ppanchak.blogspot.com आस्था, प्रेम, हिन्दी जोक्स, अपडेट न्युज, सामाजिक ज्ञान, रेसिपी, परिवाहिक धारा

Breaking

3/28/2021

रोज फ्लावर मठरी (Hindi recipe)

   
                           
   

रोज फ्लावर मठरी (Hindi recipe)





होली का त्यौहार आते ही घर-घर में पकवान बनना शुरू हो जाते हैं तो आज मैंने भी कुछ नया बनाने की कोशिश की है आशा करता हु आप सबको पसंद आए


                             25 मिनट


          सामग्री


4 लोग

* 1 कटोरी मैदा 

* 1/2 सूजी 

* 1 छोटी चम्मच अजवाइन 

* नमक स्वाद अनुसार 

* 4 चम्मच घी 

* जरूरत अनुसार रिफाइंड ऑयल तलने के लिए 

* कुछ लॉन्ग


तरीका


(1)  सबसे पहले मैदा और सूजी को छानकर एक बड़े बाउल में डालें अब इसमें नमक अजवाइन और घी डालकर दोनों हाथों से अच्छे से मिलाएं जब घी मैदा में अच्छे से मिल जाए तो थोड़ा थोड़ा गुनगुना पानी डालकर एक टाइट डोह बनाकर तैयार करें और इसे 5 मिनट के लिए ढककर रख दें




(2)  अब मैदा से एक लोई लें आप उसे प्लेटफार्म पर गोल रोटी जैसा भी है और उस गोल् रोटी से चार सर्कल काट लें अब सर्कल को चार भागों में कांटे जैसा चित्र में दिखाया गया है




(3)  रोज फ्लावर को हम दो सर्कल कल यानी कि 8 हिस्सों से बनाएंगे जैसा की चित्र में दिखाया गया है




(4)  अब एक-एक करके सारे कटे हुए टुकड़ों को एक के ऊपर एक लगा देंगे जैसा की चित्र में दिखाया गया है अब चाकू को उल्टा करके थोड़ा सा दबा देंगे हमें सिर्फ इन्हें चिपकाना है काटना नहीं है




(5)  जब सारे टुकड़े आपस में चिपक जाएं तब इन्हें आगे की साइड से उठाकर रोल करना शुरू करें और जब पूरा रोल हो जाए तो हाथ में उठाकर बीच में से थोड़ा सा दवाएं और इन्हें बीच में से दो टुकड़ों में काट दो जैसा कि चित्र में दिखाया गया है अब हमारे दो फ्लावर बनकर तैयार हैं हाथ में उठाकर इनकी पंखुड़ियों को थोड़ा सा खोल दें ऐसे ही सारे रोज फ्लावर बनाकर तैयार करें और फ्लावर के बीच में एक लांग लगा दें




(6)  कढ़ाई में रिफाइंड ऑयल डालकर गर्म करें और सारे फ्लावर को मीडियम हिट पर हल्का सुनहरा होने तक तल लें हमारे रोज फ्लावर बनकर तैयार हैं




(7)  तैयार है रोज फ्लावर मठरी




मुझे विस्वास है कि आपको ये रेसिपी बहुत पसंद आयी होगीअगर इससे जुड़ी कोई डाउट है आप के पास तो आप बेझिझक पूछ सकते है मै कोशिस करूँगा कि आपको डाउट को जल्द से जल्द खत्म कर दूँ|और इसके अलावा अगर आपको किसी और रेसिपी के बारे में जानना है जो कि मैंने अभी तक नहीं बताया है तो आप कमेंट बॉक्स के जरिये पूछ सकते है और मै उसे अपने अगले पोस्ट के जरिये बता दूँगा|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

If you have any doubts,please let me know