लाल मिर्च का अचार (hindi recipe)
सामग्री
* 1.5 केजी लाल मिर्च
* 350 ग्राम पिसी हुई सरसों
* 350 ग्राम नमक
* 2 बड़े चम्मच काला नमक
* 3 चम्मच हल्दी पाउडर
* 50 ग्राम मेथी पाउडर
* 100 ग्राम सौंफ पाउडर
* 50 ग्राम अजवाइन
* 70 ग्राम जीरा
* 2 पिंच हींग
* 350 ग्राम सरसों तेल
* हाफ कटोरी सिरका
तरीका
(1) सबसे पहले मिर्च को अच्छे से धुलकर धूप में सुखा लें जिससे इनकी नमी खत्म हो जाए।इसके बाद मिर्च को पोंछ कर इसे बीच में से चीर दें,अगर मिर्च बड़ी है तो उसके 2 पीस कर लें।
(2) अब जीरा अजवाइन को 1मिनट रोस्ट कर लें और इन्हे पीस लें।मेथी को भी 1मिनटरोस्ट करके ग्राइंड कर लें।अब पिसी हुई सरसों में सारे मसाले मिला दें और दोनो नमक भी मिला दें। सरसो का तेल, सिरका डालकर अच्छे से मिक्स करें।अगर तेल कम लगे तो थोड़ा सा तेल और मिला दें।
(3) अब कटी हुई मिर्च को हल्के हाथ से भर लें और किसी जार में रखते जाएं।सारी मिर्च इसी तरह भरकर तैयार कर लें।
(4) आपका स्वादिष्ट लाल मिर्च का अचार तैयार है इसे आप रोटी परांठा पूरी किसी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।अचार को1 _2 दिन धूप दिखा दें ।
सर्दी खत्म होने से पहले मिर्च पक जाती है तब वह लाल हो जाती है।इस लाल मिर्च का अचार बहुत ही स्वादिष्ट बनता है, इसे आप रखकर साल भर तक खा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts,please let me know